Onion Price: 75 रुपये का 100 किलो प्‍याज... मंडियों में घटी आवक, फिर भी दाम में गिरावट

Onion Price: 75 रुपये का 100 किलो प्‍याज... मंडियों में घटी आवक, फिर भी दाम में गिरावट

Onion Mandi Rate: देश की मंडियों में प्याज की आवक घटने के बावजूद दामों में गिरावट देखने को मिली है. एक मंडी में 100 किलो प्याज का भाव महज 75 रुपये तक पहुंच गया. कम आवक के बाद भी कीमतें टूट हुई दिखी. देखें ताजा मंडी भाव...

Onion Price TodayOnion Price Today
प्रतीक जैन
  • Noida,
  • Feb 12, 2026,
  • Updated Feb 12, 2026, 4:53 PM IST

देशभर में प्‍याज किसान एक बार फिर भाव न मिलने से परेशान हैं. आलम यह है कि कई मंडियों में न्‍यूनतम भाव 75 पैसे प्रति किलो से लेकर 5 रुपये किलो तक मिल रहे हैं. वहीं, औसत भाव 10-12 रुपये प्रति किलो दर्ज किए जा रहे हैं, जिससे किसानों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है. प्रमुख प्‍याज उत्‍पादक राज्‍य मध्‍य प्रदेश और महाराष्‍ट्र की मंडियों में प्‍याज की आवक काफी कम बनी हुई है. मध्‍य प्रदेश में आज 12 फरवरी को प्‍याज की आवक बेहद कम रही, जबकि‍ महाराष्‍ट्र में कुछ मंडियों आवक ठीक रही और कुछ में बहुत कम दर्ज की गई. जानें दोनों राज्‍यों की मंडियों में ताजा प्‍याज भाव क्‍या रहे...

मध्‍य प्रदेश की मंडियों में प्‍याज का भाव

मंडीवैरायटी/ग्रेडन्यूनतम कीमत (रु/क्विंटल)अध‍िकतम कीमत (रु/क्विंटल)औसत कीमत (रु/क्विंटल)
सेंधवा (एफ एंड वी) एपीएमसी, बड़वानीलाल - मीडियम70012001100
देवास (एफ एंड वी) एपीएमसीअन्य - एफएक्यू751200600
कुक्षी (एफ एंड वी) एपीएमसी, धारग्रेड ए80014001100
सनावद (एफ एंड वी) एपीएमसी, खंडवाग्रेड ए100018001500
मुरैना एपीएमसीनॉन एफएक्यू120012001200
मुरैना (एफ एंड वी) एपीएमसीग्रेड बी120012001200
रतलाम एपीएमसीएफएक्यू444591591
सागर (एफ एंड वी) एपीएमसीलोकल100014001200
करैरा (एफ एंड वी) एपीएमसी, शिवपुरीलोकल120016001500
उज्जैन एपीएमसीएफएक्यू349.57822.45822.45

12 फरवरी को मध्य प्रदेश की प्रमुख मंडियों में प्याज की कुल आवक 43.59 मीट्रिक टन रही. सबसे ज्यादा आवक सागर (एफ एंड वी) एपीएमसी में दर्ज की गई, जहां 12 मीट्रिक टन प्याज मंडी पहुंचा. वहीं मुरैना जिले की दोनों मंडियों में मिलाकर अच्छी आवक देखने को मिली, जबकि अन्य मंडियों में आवक सीमित रही.

महाराष्‍ट्र की मंडियों में प्‍याज का भाव

मंडीवैरायटी/ग्रेडन्यूनतम कीमत (रु/क्विंटल)अध‍िकतम कीमत (रु/क्विंटल)औसत कीमत (रु/क्विंटल)
वाशी न्यू मुंबई एपीएमसीअन्य - लोकल90016001250
कामठी एपीएमसी, नागपुरलोकल204025402290
देवला एपीएमसी, नासिकलाल - लोकल25013701125
मनमाड एपीएमसी, नासिकलाल - लोकल50012501150
पुणे (पिंपरी) एपीएमसीलोकल140016001500
इस्लामपुर एपीएमसी, सांगलीलोकल50018001200
सांगली (फले, भाजीपुरा मार्केट) एपीएमसीलोकल50015251012
कल्याण एपीएमसी, ठाणेफर्स्ट सॉर्ट - लोकल140016001500
कल्याण एपीएमसी, ठाणेसेकेंड सॉर्ट - लोकल100012001100

12 फरवरी को महाराष्ट्र की प्रमुख मंडियों में प्याज की कुल आवक 2843.20 मीट्रिक टन रही. सबसे ज्यादा आवक वाशी न्यू मुंबई एपीएमसी में दर्ज की गई, जिससे राज्य की कुल आवक में बड़ा योगदान रहा. नासिक जिले की देवला और मनमाड मंडियों में भी मजबूत आवक देखने को मिली, जबकि अन्य मंडियों में सीमित मात्रा में प्याज की आवक दर्ज हुई.

डेटा सोर्स: एगमार्कनेट पोर्टल

MORE NEWS

Read more!