Onion Mandi Rate: मध्‍य प्रदेश में कम दाम से प्‍याज किसान बेहाल, जानें महाराष्‍ट्र में कैसे सुधरे हालात

Onion Mandi Rate: मध्‍य प्रदेश में कम दाम से प्‍याज किसान बेहाल, जानें महाराष्‍ट्र में कैसे सुधरे हालात

मध्‍य प्रदेश की मंडियों में प्याज किसानों को लागत के मुकाबले बेहद कम दाम मिल रहे हैं, जिससे खेती घाटे का सौदा बनती जा रही है. वहीं महाराष्ट्र की मंडियों में बांग्लादेश को निर्यात शुरू होने से कीमतों में सुधार के संकेत मिले हैं.

Onion PriceOnion Price
प्रतीक जैन
  • Noida,
  • Dec 17, 2025,
  • Updated Dec 17, 2025, 8:58 PM IST

मध्‍य प्रदेश में प्याज किसानों की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है. मंडियों में लगातार कमजोर भाव के कारण किसानों को अपनी उपज की लागत निकालना भी मुश्किल हो गया है. कई जिलों की मंडियों में प्याज के दाम 500 से 1200 रुपये प्रति क्विंटल के बीच ही सिमटे हुए हैं, जबकि किसानों का कहना है कि इस कीमत पर खेती करना घाटे का सौदा बन चुका है. किसानों के अनुसार, प्याज की खेती में प्रति क्विंटल औसतन 2200 से 2500 रुपये तक की लागत आती है. इसमें बीज, खाद, कीटनाशक, सिंचाई, मजदूरी और ढुलाई का खर्च शामिल है. ऐसे में जब मंडी में दाम लागत से आधे भी नहीं मिल रहे हैं तो किसान आर्थिक दबाव में आ रहे हैं. 

महाराष्‍ट्र में प्‍याज कीमतों में सुधार

दूसरी ओर, महाराष्ट्र की मंडियों में पिछले कुछ दिनों से प्याज की कीमतों में सुधार देखने को मिल रहा है. लंबे समय बाद यह सुधार ऐसे समय आया है, जब बांग्लादेश ने अपना प्याज बाजार खोल दिया है. बाजार खुलते ही वहां निर्यात के लिए खेप भेजी जा रही है, जिससे मांग में इजाफा हुआ है. इसका सीधा असर महाराष्ट्र की प्रमुख मंडियों पर पड़ा है, जहां दाम 1800 से 2500 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंचते दिख रहे हैं. देखें आज 17 दिसंबर 2025 को मध्‍य प्रदेश और महाराष्‍ट्र की मंडियाें में प्‍याज के ताजा भाव...

MP की मंडियों में प्‍याज का भाव

मंडीवैरायटी/ग्रेडन्यूनतम कीमत (रु/क्विंटल)अधिकतम कीमत (रु/क्विंटल)मॉडल कीमत (रु/क्विंटल)
भोपालFAQ4101600850
बदनावरFAQ395800600
लश्कर (ग्वालियर)Non-FAQ600600600
गौतमपुरा (इंदौर)FAQ150500400
इंदौरNon-FAQ45118801880
इंदौरअन्य FAQ115821642164
खंडवास्थानीय FAQ4002400600
मंदसौरFAQ180018001800
शामगढ़FAQ41019801980
नीमचFAQ461461461
नीमचलाल FAQ47119201920
ब्यावरा (राजगढ़)अन्य Non-FAQ1001210260
नरसिंहगढ़FAQ1401270200
आलोट (रतलाम)FAQ100701290
रतलामFAQ1007800300
रतलामNon-FAQ10016001301
सीहोरFAQ50113601360
शाजापुरमीडियम FAQ2011092741
सोयतकलांFAQ1051060225
उज्जैनFAQ1751555225

मध्‍य प्रदेश की मंडियों में प्याज के भाव अभी भी दबाव में हैं, जहां अधिकांश जगह औसत कीमतें 300 से 900 रुपये प्रति क्विंटल के बीच बनी हुई हैं. ऊंचे अधिकतम भाव के बावजूद कुल मिलाकर किसानों की बड़ी आवक कम दामों पर ही बिक रही है, जिससे लागत निकालना मुश्किल हो रहा है.

महाराष्‍ट्र की मंडियों में प्‍याज का भाव

मंडीवैरायटी/ग्रेडन्यूनतम कीमत (रु/क्विंटल)अधिकतम कीमत (रु/क्विंटल)औसत कीमत (रु/क्विंटल)
संगमनेर (अहमदनगर)अन्य- लोकल30032001750
संगमनेर (अहमदनगर)लाल- लोकल30032001750
अकोलाअन्य- लोकल60025001400
अमरावतीलाल- लोकल150025002000
चंद्रपुरअन्य- लोकल200025002200
छत्रपति संभाजीनगरअन्य- लोकल70021001400
भुसावल (जलगांव)अन्य - लोकल100015001200
कोल्हापुरअन्य- लोकल50040001800
वाशी (मुंबई)अन्य - लोकल130030002150
हिंगना (नागपुर)लाल - लोकल200022002100
चांदवड (नाशिक)लाल - लोकल34045002000
लासलगांव (निफाड़)अन्य - लोकल52022002000
लासलगांव (विंचूर)लाल - लोकल70026552350
नाशिकअन्य - लोकल40019001400
पिंपलगांव बसवंत (सायकहेड़ा)अन्य - लोकल70020261751
सटाणाअन्य - लोकल30027301800
येवलाअन्य - लोकल40025011800
येवलालाल - लोकल40021721700
सांगलीलोकल70033002000
कराड (सतारा)अन्य - लोकल50013001300
अकलुज (सोलापुर)अन्य - लोकल50032001800
सोलापुरलाल - लोकल20037001700

महाराष्ट्र की मंडियों में लंबे समय बाद प्याज के दामों में सुधार के संकेत मिले हैं, जहां औसत भाव 1700 से 2200 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच गए हैं. निर्यात मांग के चलते कुछ प्रमुख मंडियों में ऊपरी स्तर के भाव 3000 से 4500 रुपये प्रति क्विंटल तक जाने से बाजार में फिलहाल मजबूती दिख रही है.

ग्रेडिंग से जुड़ी जानकारी

मंडी के जानकारों के मुताबिक, प्याज की कीमतें काफी हद तक ग्रेडिंग पर निर्भर कर रही हैं. FAQ या बेहतर ग्रेड की प्याज को अपेक्षाकृत ऊंचे दाम मिल रहे हैं, जबकि नमी ज्यादा होने, साइज छोटा होने या गुणवत्ता कमजोर रहने पर वही प्याज Non-FAQ ग्रेड में चली जाती है, जिससे भाव गिर जाते हैं.

MORE NEWS

Read more!