Maize Price: मंडी में 300 रुपये क्विंटल बिका मक्‍का, फरवरी में और गिरे दाम, जानिए आवक-रेट का ताजा हाल

Maize Price: मंडी में 300 रुपये क्विंटल बिका मक्‍का, फरवरी में और गिरे दाम, जानिए आवक-रेट का ताजा हाल

देशभर में मक्का किसानों को लगातार कम दाम मिल रहे हैं. फरवरी के दूसरे हफ्ते में थोक भाव और गिरे हैं. कई राज्यों में भारी आवक से बाजार दबाव में है. मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र की मंडियों में क्या रहा भाव और कहां सबसे ज्यादा आवक दर्ज हुई, जानिए पूरी रिपोर्ट...

Maize PriceMaize Price
क‍िसान तक
  • Noida,
  • Feb 13, 2026,
  • Updated Feb 13, 2026, 5:52 PM IST

देशभर में काफी समय से मक्‍का किसानों को सही दाम नहीं मिल रहे हैं. हालत यह है कि कई राज्‍यों में किसानों की लागत का पैसा भी नहीं निकल पा रहा है. फरवरी 2026 के दूसरे हफ्ते में मक्का के थोक भावों में देश के अधिकांश राज्यों में गिरावट दर्ज की गई है. राज्यवार साप्ताहिक प्राइस ट्रेंड आंकड़ों के अनुसार, 9-15 फरवरी के लिए औसत थोक भाव 1,924.50 रुपये प्रति क्विंटल दर्ज किया गया है, जो पिछले हफ्ते और बीते महीने के मुकाबले काफी कम है. बाजार में मक्का की आवक बढ़ने के कारण भावों पर दबाव बना हुआ है, जबकि मांग अपेक्षाकृत कमजोर बनी हुई है.

आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान, तेलंगाना और उत्तर प्रदेश जैसे प्रमुख उत्पादक और खपत वाले राज्यों में पिछले हफ्ते की तुलना में 1 से 26 प्रतिशत तक की गिरावट देखी गई. इनमें आंध्र प्रदेश में 21.7 प्रतिशत, तेलंगाना में 26.3 प्रतिशत और उत्तर प्रदेश में 7 प्रतिशत की साप्ताहिक गिरावट दर्ज की गई. मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में भी मक्का के भाव कमजोर रहे, जहां मंडियों में हाल के दिनों में बड़ी मात्रा में आवक दर्ज की गई है.

मध्‍य प्रदेश की मंडियों में मक्‍का का भाव

मंडीवैरायटी/ग्रेडन्यूनतम कीमत (रु/क्विंटल)अध‍िकतम कीमत (रु/क्विंटल)औसत कीमत (रु/क्विंटल)
भोपाल APMCLocal - FAQ30014751475
खातेगांव APMCLocal - FAQ80016001451
हरसूद APMCYellow - FAQ80114461401
अलीराजपुर APMCLocal - FAQ100015001500
छिंदवाड़ा APMCLocal - FAQ100017001600
धामनोद APMCLocal - FAQ101316921600
करेली APMCLocal - FAQ110015161516
खरगोन APMCLocal - FAQ112116471540
हरदा APMCYellow - FAQ117115651440
गुना APMCLocal - FAQ120017501535

मध्य प्रदेश की विभिन्न कृषि उपज मंडियों में 12 फरवरी 2026 को मक्का की कुल आवक 16,628.23 मीट्रिक टन दर्ज की गई. इसमें सबसे अधिक आवक छिंदवाड़ा APMC में रही, जहां करीब 2,394.79 मीट्रिक टन मक्का मंडी पहुंचा. इसके बाद अमरवाड़ा APMC में 2,002.10 मीट्रिक टन और चौरई APMC में 1,056.59 मीट्रिक टन की बड़ी आवक दर्ज की गई. वहीं गुना APMC में 852.71 मीट्रिक टन और हरदा APMC में 620.88 मीट्रिक टन मक्का की आवक रही.

महाराष्‍ट्र की मंडियों में मक्‍का का भाव

मंडीवैरायटी/ग्रेडन्यूनतम कीमत (रु/क्विंटल)अधिकतम कीमत (रु/क्विंटल)औसत कीमत (रु/क्विंटल)
जामखेड़ मंडीअन्य - नॉन FAQ150017001600
मोरशी मंडीअन्य - नॉन FAQ145015701510
जालना मंडीदेशी लाल - नॉन FAQ142516611575
पाचोरा मंडीअन्य - नॉन FAQ130016001451
मुंबई मंडीअन्य - FAQ250038003250
नागपुर मंडीअन्य - नॉन FAQ140017001625
सटाणा मंडीअन्य - नॉन FAQ122516501605
पुणे मंडीदेशी लाल - FAQ260030002800
सांगली (मिरज) मंडीदेशी लाल - नॉन FAQ185020001900
करमाला मंडीअन्य - नॉन FAQ150017001600

नोट: दोनों राज्‍यों की मंडियों के भाव 12 फरवरी 2026 के हैं. (डेटा सोर्स- एगमार्कनेट पोर्टल)

महाराष्ट्र की विभिन्न कृषि उपज मंडियों में 12 फरवरी 2026 को मक्का की कुल आवक 2,708.31 मीट्रिक टन दर्ज की गई. इसमें सबसे अधिक आवक नाशिक जिले की मालेगांव मंडी में रही, जहां 785 मीट्रिक टन मक्का मंडी पहुंचा. इसके बाद सटाणा मंडी में 462 मीट्रिक टन, लासलगांव मंडी में 337.50 मीट्रिक टन, शिवसिद्धा गोविंद प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड संचालित मंडी में 266.21 मीट्रिक टन और लासलगांव (विंचूर) मंडी में 228.80 मीट्रिक टन मक्का की बड़ी आवक दर्ज की गई.

बता दें कि मासिक और वार्षिक तुलना में भी मक्‍का के भावों की स्थिति कमजोर बनी हुई है. अधिकांश राज्यों में पिछले महीने और पिछले साल के मुकाबले कीमतें 20 से 55 प्रतिशत तक नीचे हैं. आंध्र प्रदेश और मध्य प्रदेश में सालाना आधार पर 30 से 56 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है. हालांकि, ओडिशा और छत्तीसगढ़ जैसे कुछ राज्यों में सीमित बढ़त या स्थिरता नजर आई, लेकिन बाजार का रुख कमजोर ही बना हुआ है.

MORE NEWS

Read more!