Onion Price: महाराष्ट्र में प्‍याज को सरकारी खरीद का सहारा, MP में अच्‍छे भाव के लिए तरस रहे किसान

Onion Price: महाराष्ट्र में प्‍याज को सरकारी खरीद का सहारा, MP में अच्‍छे भाव के लिए तरस रहे किसान

Onion Mandi Rate: महाराष्ट्र में प्याज किसानों को सरकारी खरीद का सहारा मिलने लगा है. सरकार ने खरीद दर बढ़ाकर 16.50 रुपये प्रति किलो कर दी है, जिससे मंडियों में दामों को सपोर्ट मिला है. नागपुर, नासिक और चंद्रपुर समेत कई बाजारों में औसत कीमतें 1,650 से 2,100 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंचीं. दूसरी ओर मध्य प्रदेश में प्याज किसानों को अभी भी बेहतर भाव का इंतजार है.

Onion PriceOnion Price
प्रतीक जैन
  • Noida,
  • Jun 17, 2026,
  • Updated Jun 17, 2026, 5:44 PM IST

महाराष्‍ट्र और मध्‍य प्रदेश दोनों ही राज्‍य प्रमुख प्‍याज उत्‍पादक राज्‍य हैं, लेकिन वर्तमान में यहां की मंडियों में किसानों को मिलने वाले भाव में काफी अंतर है. जहां महाराष्‍ट्र में ज्‍यादातर मंडियों में किसानों को मॉडल रेट 1300 रुपये प्रति क्विंटल के ऊपर मिल रहा है, वहीं मध्‍य प्रदेश में यह काफी कम है. दरअसल, महाराष्ट्र में सरकारी खरीद शुरू होने और खरीद दर बढ़ने का असर अब मंडियों में भी दिखाई देने लगा है, जबकि मध्य प्रदेश में कई मंडियों में किसान अभी भी अच्छे भाव की उम्मीद लगाए बैठे हैं.

महाराष्ट्र में सरकारी एजेंस‍ियों द्वारा खरीद के लिए पिछले शनिवार से प्याज खरीद दर बढ़ाकर 16.50 रुपये प्रति किलो (1,650 रुपये प्रति क्विंटल) कर दी है. इससे पहले खरीद 12.35 रुपये प्रति किलो से शुरू हुई थी और बाद में इसे बढ़ाकर 15.80 रुपये प्रति किलो किया गया था. सरकार की ओर से खरीद का रेट बढ़ाने से किसानों के लिए निजी मंडियाें में भी राहत भरे हालात नजर आ रहे हैं. हालांकि, किसानों का कहना है कि ये दाम अभी भी मुनाफे के लिहाज से पर्याप्‍त नहीं हैं. जानिए दोनों राज्‍यों की मंडियों में प्‍याज के ताजा भाव...

महाराष्‍ट्र की मंडियों में प्‍याज का भाव

मंडीवैरायटी/ग्रेडन्यूनतम कीमत (रु/क्विंटल)अधिकतम कीमत (रु/क्विंटल)औसत कीमत (रु/क्विंटल)
पारनेर एपीएमसीउन्हाली / स्थानीय4002,2001,450
अकोला एपीएमसीअन्य / स्थानीय5001,8001,200
अमरावती (फल एवं सब्जी मार्केट) एपीएमसीस्थानीय / स्थानीय6002,6001,600
चंद्रपुर (गंजवाड़) एपीएमसीअन्य / स्थानीय1,5002,4002,000
कोल्हापुर एपीएमसीअन्य / स्थानीय5002,3001,300
मुंबई प्याज एवं आलू मार्केट एपीएमसीअन्य / स्थानीय1,0001,9001,450
कृषि उपज मंडी समिति हिंगनालाल प्याज / स्थानीय2,0002,2002,100
नागपुर एपीएमसीलाल प्याज / स्थानीय1,0001,8001,600
देवला एपीएमसीउन्हाली / स्थानीय7502,0001,650
लासलगांव (निफाड) एपीएमसीउन्हाली / स्थानीय6001,8201,700
लासलगांव (विंचूर) एपीएमसीउन्हाली / स्थानीय5002,3011,750
नामपुर एपीएमसीउन्हाली / स्थानीय4552,2251,800
सिन्नर एपीएमसीउन्हाली / स्थानीय5001,8261,650
पुणे एपीएमसीस्थानीय / स्थानीय7002,1001,400
पुणे (खड़की) एपीएमसीस्थानीय / स्थानीय7001,100900
सांगली (फल एवं सब्‍जी मार्केट) एपीएमसीस्थानीय / स्थानीय5002,2001,350
मंगल वेधा एपीएमसीस्थानीय / स्थानीय3501,6301,350

ताजा मंडी आंकड़े भी बताते हैं कि महाराष्ट्र के कई बाजारों में भाव सरकारी खरीद स्तर के आसपास या उससे ऊपर जाने लगे हैं. नागपुर के हिंगना बाजार में लाल प्याज का औसत भाव 2,100 रुपये प्रति क्विंटल रहा, चंद्रपुर में 2,000 रुपये, जबकि नासिक के नामपुर, लासलगांव (विंचूर) और लासलगांव (निफाड) में औसत भाव क्रमश: 1,800 रुपये, 1,750 रुपये और 1,700 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंचे. पारनेर, पुणे और मुंबई बाजारों में भी औसत कीमतें 1,400–1,450 रुपये प्रति क्विंटल के दायरे में रहीं.

मध्‍य प्रदेश की मंडियों में प्‍याज का भाव

मंडीवैरायटी/ग्रेडन्यूनतम कीमत (रु/क्विंटल)अधिकतम कीमत (रु/क्विंटल)औसत कीमत (रु/क्विंटल)
भोपाल एपीएमसीप्याज / FAQ9001,8001,300
कुक्षी (फल एवं सब्जी) एपीएमसीप्याज / ग्रेड A6001,300900
गौतमपुरा एपीएमसीप्याज / नॉन-FAQ5001,0001,000
इंदौर एपीएमसीप्याज / FAQ5341,9171,917
इंदौर एपीएमसीप्याज / नॉन-FAQ4371,8401,826
मुरैना एपीएमसीछोटी प्याज - I / नॉन-FAQ1,0001,0001,000
सारंगपुर एपीएमसीस्थानीय / नॉन-FAQ254410410
बड़नगर एपीएमसीप्याज / FAQ5001,4001,400
बड़नगर एपीएमसीप्याज / नॉन-FAQ500700700
बड़नगर एपीएमसीजैविक प्याज / FAQ751851851
बड़नगर एपीएमसीजैविक प्याज / नॉन-FAQ425425425

मध्य प्रदेश में प्‍याज को लेकर अभी मंडियों में मजबूत भाव की स्थित‍ि नहीं दिख रही है. कई मंडियों में भाव दबाव में बने हुए हैं और किसानों को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में बाजार में और सुधार होगा. राजगढ़ के सारंगपुर में औसत भाव केवल 410 रुपये प्रति क्विंटल दर्ज हुआ. बड़नगर में नॉन-FAQ प्याज 700 रुपये प्रति क्विंटल और भोपाल में औसत भाव 1,300 रुपये रहा. हालांकि, इंदौर एपीएमसी में अच्छी गुणवत्ता वाले प्याज को 1,917 रुपये प्रति क्विंटल तक भाव मिला, जिससे किसानों के बीच बेहतर क्वालिटी और बेहतर समय पर बिक्री की उम्मीद बनी हुई है.

MORE NEWS

Read more!