हाल ही में प्याज की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिली है. कई मंडियों में प्याज का थोक भाव सिर्फ 1 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया है. यह खबर आम लोगों और किसानों दोनों के लिए चौंकाने वाली है. जहां एक तरफ उपभोक्ताओं को सस्ते प्याज से राहत मिल रही है, वहीं किसानों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है. कई किसानों का कहना है कि प्याज की कीमतों में आई गिरावट की वजह से लागत तक निकालना मुश्किल हो गया है. जिस वजह से किसानों को निराशा हाथ लग रही है. इतना ही नहीं कई किसान सड़कों पर उपज फेकने को मजबूर हो गए हैं. इसी कड़ी में आइए जानते हैं अलग-अलग मंडियों में क्या है प्याज का भाव.
मंडी का नाम | न्यूनतम कीमत | अधिकतम कीमत | मॉडल प्राइस |
अक्लुज | 200 | 1800 | 1300 |
कोल्हापुर | 500 | 2200 | 1200 |
अकोला | 600 | 1800 | 1400 |
सतारा | 1000 | 2000 | 1500 |
सोलापुर | 100 | 2350 | 1000 |
नागपुर | 700 | 1700 | 1450 |
25 जून को महाराष्ट्र की मंडियों में प्याज का न्यूनतम भाव 100 रुपये प्रति क्विंटल दर्ज किया गया. वहीं प्याज के अधिकतम भाव की बात करें तो 2350 रुपये प्रति क्विंटल सोलापुर मंडी में दर्ज किया गया.
मंडी का नाम | न्यूनतम कीमत | अधिकतम कीमत | मॉडल प्राइस |
बाराहाट | 2000 | 2500 | 2200 |
जहाझारपुर | 1900 | 2100 | 2000 |
जयनगर | 2300 | 2500 | 2400 |
मानसी मंडी | 2000 | 2200 | 2100 |
ताजपुर | 1700 | 1900 | 1800 |
25 जून को बिहार की मंडियों में प्याज का न्यूनतम भाव 1700 रुपये प्रति क्विंटल दर्ज किया गया. वहीं अधिकतम भाव 2500 रुपये दर्ज किया गया.
मंडी का नाम | न्यूनतम कीमत | अधिकतम कीमत | मॉडल प्राइस |
बहादुरगढ़ | 1400 | 1800 | 1600 |
बल्लभगढ़ | 1200 | 1500 | 1300 |
बरारा | 900 | 1200 | 1000 |
बरवाला | 1000 | 1000 | 1000 |
बरवाला(हिसार) | 1000 | 1100 | 1100 |
25 जून की हरियाणा की मंडियों में प्याज का न्यूनतम भाव 900 रुपये प्रति क्विंटल दर्ज किया. वहीं प्याज का अधिकतम भाव 1800 रुपये क्विंटल दर्ज किया गया.
मंडी का नाम | न्यूनतम कीमत | अधिकतम कीमत | मॉडल प्राइस |
बहुत | 300 | 821 | 821 |
बदनावर | 600 | 850 | 850 |
भोपाल | 547 | 1500 | 1500 |
देवास(एफ एंड वी) | 150 | 1400 | 700 |
इंदौर | 315 | 1660 | 1660 |
25 जून को मध्य प्रदेश की मंडियों में प्याज का न्यूनतम भाव 150 रुपये प्रति क्विंटल दर्ज किया गया. वहीं अधिकतम भाव की बात करें तो 1660 रुपये क्विंटल दर्ज किया गया.
ये भी पढ़ें:
बागवानी फसलों का उत्पादन रिकॉर्ड 3677 लाख टन पर पहुंचा, पिछले साल से 130 लाख टन ज्यादा
अप्रैल-मई में दालों के आयात में आई भारी गिरावट, जानिए क्या है वजह