देश में कई राज्यों में बारिश से टमाटर की फसलों को नुकसान पहुंचने के चलते मंडियों में इसकी आवक पर असर पड़ा है, जिसके चलते अब टमाटर महंगा होने लगा है. जहां कुछ हफ्ते पहले तक किसानों को टमाटर के औने-पौने दाम मिल रहे थे, अब कीमतें बढ़ने से उनके चेहरे पर थोड़ी खुशी है. लेकिन जिन किसानों की फसल प्रभावित हुई है, उन्हें इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है. विभिन्न राज्यों की ज्यादातर मंडियों में किसानों को सामान्य तौर पर टमाटर के लिए 15 रुपये किलो से ज्यादा का भाव मिल रहा है. कहीं कहीं किसानों को 3500 रुपये प्रति क्विंटल और यहां तक कि 5 हजार रुपये प्रति क्विंटल का भाव भी मिल रहा है. वहीं, उपभोक्ता को रिटेल में भी टमाटर महंगा मिलने लगा है. कई बड़े शहरों में रिटेल कीमतें 50-60 रुपये और इससे ज्यादा हो गई हैं. ऐसे में जानिए विभिन्न राज्यों में टमाटर क्या भाव चल रहा है…
मंडी | वैरायटी | न्यूनतम कीमत (रु./क्विंटल) | अधिकतम कीमत (रु./क्विंटल) | मॉडल कीमत (रु./क्विंटल) |
बड़वानी | अन्य | 1500 | 1500 | 1500 |
इंदौर | अन्य | 800 | 2000 | 1600 |
खुरई, सागर | देसी | 2000 | 2400 | 2200 |
मुरैना | अन्य | 1500 | 1500 | 1500 |
सागर | देसी | 1200 | 2000 | 1600 |
सनावद | देसी | 1700 | 2000 | 1900 |
मध्य प्रदेश की खुरई मंडी में देसी टमाटर का भाव अधिकतम 2400 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच गया, जबकि ज्यादा मंडियों में मॉडल कीमतें 1500 रुपये प्रति क्विंटल के ऊपर रहीं.
मंडी | वैरायटी | न्यूनतम कीमत (रु./क्विंटल) | अधिकतम कीमत (रु./क्विंटल) | मॉडल कीमत (रु./क्विंटल) |
चांदवड़ | लोकल | 500 | 1400 | 1125 |
कमलेश्वर | अन्य | 2030 | 2500 | 2340 |
खेड चकन | अन्य | 1000 | 2000 | 1500 |
मंगल वेधा | लोकल | 500 | 1600 | 800 |
पनवेल | अन्य | 3500 | 4000 | 3750 |
मुर्बद | अन्य | 3500 | 4500 | 4000 |
महाराष्ट्र में ठाणे जिले की मुर्बद में टमाटर 4500 रुपये प्रति क्विंटल तक बिका. वहीं, अन्य मंडियों में भी किसानों काे बढ़िया कीमतें मिलीं.
मंडी | वैरायटी | न्यूनतम कीमत (रु./क्विंटल) | अधिकतम कीमत (रु./क्विंटल) | मॉडल कीमत (रु./क्विंटल) |
आजमगढ़ | हाइब्रिड | 2100 | 2240 | 2165 |
बदायूं | देसी | 1950 | 2100 | 2010 |
चंदौली | हाइब्रिड | 2250 | 2380 | 2300 |
जलौन | देसी | 800 | 900 | 850 |
लखनऊ | देसी | 2350 | 2450 | 2400 |
उन्नाव | देसी | 1800 | 1950 | 1850 |
यूपी की मंडियों मे भी टमाटर की मॉडल कीमतें ऊपर रहीं. ज्यादातर मंडियों में भाव 2000 रुपये के ऊपर ही रहा.
मंडी | वैरायटी | न्यूनतम कीमत (रु./क्विंटल) | अधिकतम कीमत (रु./क्विंटल) | मॉडल कीमत (रु./क्विंटल) |
डीसा | अन्य | 3000 | 3800 | 3400 |
कापड़वंज | अन्य | 2700 | 2800 | 2750 |
गोंडल | अन्य | 1500 | 3000 | 2250 |
खम्बात | अन्य | 2000 | 3000 | 2500 |
मनसा | अन्य | 3000 | 3000 | 3000 |
नाडियाद | अन्य | 1850 | 2150 | 1900 |
गुजरात में टमाटर उक्त राज्यों से और भी महंगा बिका. यहां किसानों को सामान्यत: ज्यादातर मंडियों में 20 रुपये किलो से ज्यादा का भाव मिला.