उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और राजस्थान की मंडियों में गेहूं की आवक बनी हुई है. उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में गेहूं की एमएसपी पर सरकारी खरीद बंद हो चुकी है. किसान निजी व्यापारियों को उपज बेच रहे हैं. एमपी में मई महीने में तो वहीं यूपी में हाल ही में खरीद प्रक्रिया को विराम लगा है. हालांकि, राजस्थान में सरकार खरीद जारी है और यहां 2425 रुपये प्रति क्विंटल एमएसपी के अलावा 150 रुपये प्रति क्विंटल अतिरिक्त बोनस दिया जा रहा है. ऐसे में जानिए आज तीनों राज्यों की मंडियों में किसानों को गेहूं के लिए क्या भाव मिल रहा है…
मंडी | वैरायटी | न्यूनतम कीमत (रु./क्विंटल) | अधिकतम कीमत (रु./क्विंटल) | मॉडल कीमत (रु./क्विंटल) |
अजयगढ़ | मिल क्वालिटी | 2420 | 2460 | 2460 |
आरोन | शरबती | 2700 | 2920 | 2920 |
बीना | शरबती | 2580 | 2580 | 2580 |
गंजबसौदा | शरबती | 3002 | 3053 | 3053 |
सीहोर | शरबती | 2525 | 2567 | 2525 |
विदिशा | शरबती | 3200 | 3200 | 3200 |
दालोदा | लोकवन | 2511 | 2561 | 2525 |
धार | लोकवन | 2601 | 2650 | 2650 |
गाडरवाड़ा | मिल क्वालिटी | 2463 | 2465 | 2465 |
गंजबासौदा | मिल क्वालिटी | 2375 | 2375 | 2375 |
मध्य प्रदेश में ज्यादातर मंडियों में गेहूं की कीमतें एमससपी के ऊपर दर्ज की गईं. वहीं, एक-दो मंडियों में कीमतें 3 हजार रुपये के पार पहुंच गई. इनमें गंजबासौदा और विदिशा मंडी शामिल है, जहां शरबती गेहूं ऊंचे दाम में बिका.
मंडी | वैरायटी | न्यूनतम कीमत (रु./क्विंटल) | अधिकतम कीमत (रु./क्विंटल) | मॉडल कीमत (रु./क्विंटल) |
लालसोट | अन्य | 2370 | 2423 | 2396 |
मालपुरा | अन्य | 2300 | 2400 | 2350 |
मनोहर थाना | 147 एवरेज | 2400 | 2460 | 2435 |
नाहरगढ़ | अन्य | 2400 | 2460 | 2430 |
ओसियां-मथानियां | लोकल | 2550 | 2650 | 2600 |
श्री करणपुर | अन्य | 2480 | 2480 | 2480 |
उदयपुर | फर्मी | 3200 | 3400 | 3300 |
उदयपुर | कल्याण | 2400 | 2500 | 2450 |
उदयपुर | अन्य | 2411 | 2557 | 2500 |
राजस्थान में भी आज मंडियों में गेहूं का भाव लगभग एमएसपी के आसपास दर्ज किया गया. कुछ मंडियों में कीमतें एमसपी से काफी ज्यादा रहीं तो वहीं उदयपुर में फर्मी गेहूं का भाव 3200 से 3400 रुपये प्रति क्विंटल के बीज दर्ज किया गया.
मंडी | वैरायटी | न्यूनतम कीमत (रु./क्विंटल) | अधिकतम कीमत (रु./क्विंटल) | मॉडल कीमत (रु./क्विंटल) |
टुंडला | दड़ा | 2510 | 2550 | 2535 |
उत्तरीपुरा | दड़ा | 2400 | 2500 | 2460 |
विशालपुर | दड़ा | 2520 | 2560 | 2540 |
नौतनवा | दड़ा | 2400 | 2600 | 2500 |
पंचपेड़वा | दड़ा | 2425 | 2600 | 2500 |
मेहरौनी | 147 एवरेज | 2450 | 2600 | 2500 |
गोरखपुर | दड़ा | 2425 | 2525 | 2475 |
हरदोई | दड़ा | 2475 | 2520 | 2500 |
आजमगढ़ | दड़ा | 2440 | 2570 | 2500 |
बबेरू | दड़ा | 2450 | 2450 | 2450 |
उत्तर प्रदेश में भी गेहूं की कीमतें एमएसपी से ऊपर दर्ज की गईंं. यहां की मंडियों में मॉडल कीमतें लगभग 2500 रुपये बनी रहीं.