मॉनसून की वापसी से पहले इन राज्यों में फिर बिगड़ेगा मौसम, तेज हवाओं के साथ होगी बारिश

मॉनसून की वापसी से पहले इन राज्यों में फिर बिगड़ेगा मौसम, तेज हवाओं के साथ होगी बारिश

आईएमडी के अनुसार आज तमिलनाडु और केरल में भारी से अत्यधिक भारी बारिश हो सकती है.  खास तौर से उत्तरी तमिलनाडु और केरल में भारी वर्षा होने की संभावना है. यहां पर 12 से 20 सेंटीमीटर तक की वर्षा देखी जा सकती है.

इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट (सांकेतिक तस्वीर)इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट (सांकेतिक तस्वीर)
क‍िसान तक
  • Noida,
  • Oct 07, 2024,
  • Updated Oct 07, 2024, 7:46 AM IST

मॉनसून अपनी तेजी से देश के कई हिस्सों से वापसी कर रहा है. मॉनसून की वापसी के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनीं हुई है. हालांकि भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे के दौरान मॉनसून की वापसी की लाइन में किसी तरह का बदलाव नहीं हुआ है. किसी नए क्षेत्र से मॉनसून की विदाई नहीं हुई है. वहीं मॉनसून की विदाई से पहले ही देश के कई राज्यों में एक बार फिर मौसम में बदलाव होने के संकेत मिल रहे हैं. मौसम विभाग के अनुसार इन राज्यों में आंधी और बारिश का दौर देखने के लिए मिल सकता है. 

देश के वर्तमान मौसम प्रणाली की बात करें तो आईएमडी (भारत मौसम विभाग) के अनुसार दक्षिण पश्चिम और उससे सटे हुए बंगाल की खाड़ी वाले इलाके और उत्तरी तमिलनाडु, दक्षिणी कर्नाटक के तटों के आस-पास एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है.  इसके अलावा एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन गंगीय पश्चिम बंगाल के आस-पास बना हुआ है. इसके साथ ही एक टर्फ लाइन झारखंड से मणिपुर और दूसरी टर्फ लाइन दक्षिण पूर्वी अरब सागर से लेकर रायलसीमा तक बनी हुई है. इसके प्रभाव से कई राज्यों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश हो सकती है.

ये भी पढ़ेंः MSP पर फसल बिक्री के लिए पंजीकरण तारीखें 10 दिन बढ़ीं, अब इन डॉक्यूमेंट के साथ किसान तुरंत उठाएं लाभ 

केरल-तमिलनाडु में होगी भारी बारिश

आईएमडी के अनुसार आज तमिलनाडु और केरल में भारी से अत्यधिक भारी बारिश हो सकती है.  खास तौर से उत्तरी तमिलनाडु और केरल में भारी वर्षा होने की संभावना है. यहां पर 12 से 20 सेंटीमीटर तक की वर्षा देखी जा सकती है. इसे लेकर ऑरेन्ज अलर्ट जारी किया गया है. इसके अलावा रायलसीमा, दक्षिणी कर्नाटक और तटीय कर्नाटक में भारी वर्षा होने की संभावना है. इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है. पूर्वोत्तर के राज्यों की बात करें आज अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी बारिश होने की संभावना है. 

इन राज्यों में होगी बारिश

इसके अलावा महाराष्ट्र के कुछ इलाकों में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हो सकती है. साथ ही उत्तर पश्चिम भारत में भी आज तेज हवाओं के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश के आसार दिखाई दे रहे हैं. खास तौर से जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और आस-पास के क्षेत्रों में यह वर्षा देखी जा सकती है. इधर झारखंड में भी मौसम विभाग ने राज्य के पूर्वी मध्य और दक्षिणी हिस्सों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश का अनुमान लगाया है. हालांकि पूजा के दौरान मौसम शुष्क रहेगा. बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के कारण मौसम में यह बदलाव देखा जा रहा है. 

ये भी पढ़ेंः UP News: अयोध्या के कुम्हार परिवारों की बढ़ी आय, जानिए अब कैसे बन रहे लखपति

हरियाणा-छत्तीसगढ़ में बारिश की संभावना

इधर छत्तीसगढ़ में भी मॉनसून की वापसी से पहले राज्य के कई जिलों में गरज से साथ बारिश होने की संभावना है.     7 से 12 अक्तूबर के बीच यहां पर मौसम खराब रह सकता है. आम तौर पर यहां से 12 अक्तूबर तक मॉनसून की वापसी हो जाती है लेकिन इस बार यह 20 अक्तूबर के आस-पास होने की संभावना है. राजस्थान में मॉनसून की वापसी होने के बाद भी मौसम विभाग ने हल्की बारिश का अनुमान लगाया है. हरियाणा में भी मौसम विभाग ने 10 जिलों के लिए आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है. इससे किसानों की परेशानी बढ़ सकती है.

 

MORE NEWS

Read more!