
छत्तीसगढ़ के किसानों और कृषि क्षेत्र के लिए केंद्र सरकार की ओर से बड़ी वित्तीय सौगात मिली है.राज्य में कृषि विकास को गति देने के लिए भारत सरकार ने 181.99 करोड़ रुपये की राशि जारी की है.यह राशि राष्ट्रीय कृषि विकास योजना (RKVY) और कृषि उन्नति योजना के तहत जारी की गई है. केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री रामविचार नेताम को इस राशि के जारी होने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं.
यह जानकारी 28-29 सितंबर को आयोजित राष्ट्रीय कृषि मंत्रियों के सम्मेलन ‘रबी अभियान 2026’ के दौरान सामने आई. इसी अवसर पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान से सौजन्य मुलाकात की.
भारत सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ को जारी 181.99 करोड़ रुपये में दो प्रमुख योजनाओं की राशि शामिल है.
कुल राशि से राज्य में कृषि से जुड़े विभिन्न विकास कार्यों को गति देने और किसानों को योजनाओं का लाभ पहुंचाने में मदद मिलेगी.
केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने पत्र में कहा कि केंद्र सरकार किसानों की आय बढ़ाने, कृषि क्षेत्र को मजबूत करने और राज्यों के साथ मिलकर कृषि के समग्र विकास के लिए लगातार प्रयास कर रही है. उन्होंने उम्मीद जताई कि छत्तीसगढ़ सरकार इस राशि का समयबद्ध और प्रभावी उपयोग करते हुए इसका अधिकतम लाभ किसानों तक पहुंचाएगी.
छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने केंद्र सरकार द्वारा राज्य के कृषि विकास और किसानों के हित में जारी राशि के लिए आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के समन्वित प्रयासों से प्रदेश में कृषि क्षेत्र को नई गति मिल रही है.उन्होंने कहा कि प्राप्त राशि का उपयोग कृषि क्षेत्र से जुड़े विकास कार्यों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने और किसानों को विभिन्न योजनाओं का अधिकतम लाभ दिलाने की दिशा में किया जाएगा.
राष्ट्रीय कृषि मंत्रियों का सम्मेलन ‘रबी अभियान 2026’ 28 और 29 सितंबर को आयोजित किया गया. सम्मेलन में देशभर के कृषि मंत्रियों ने हिस्सा लिया. इस दौरान कृषि क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विषयों, किसानों के हित में संचालित योजनाओं और आगामी कृषि रणनीतियों पर चर्चा की गई.
इसी क्रम में छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री रामविचार नेताम और केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बीच मुलाकात हुई. इस दौरान छत्तीसगढ़ के कृषि विकास और किसानों से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा हुई.
छत्तीसगढ़ को मिली ₹181.99 करोड़ की राशि में ₹91.20 करोड़ राष्ट्रीय कृषि विकास योजना और ₹90.79 करोड़ कृषि उन्नति योजना के तहत शामिल हैं.इससे राज्य में कृषि क्षेत्र से जुड़े विकास कार्यों को गति मिलने की उम्मीद है.