यूपी की इस मंडी में 1750 रुपये क्विंटल पहुंचा प्याज का भाव, अलग-अलग मार्केट के जान लें रेट्स

यूपी की इस मंडी में 1750 रुपये क्विंटल पहुंचा प्याज का भाव, अलग-अलग मार्केट के जान लें रेट्स

देश में हरी सब्जियों के भाव आसमान छू रहे हैं. इसी बीच प्याज की कीमतों में भी बढ़ोतरी हो रही है. प्याज के बढ़ते भाव से लोगों की जेब ढीली होने लगी है. इस बीच यूपी की मंडी में प्याज का भाव 1750 रुपये क्विंटल पहुंच गया है. आइए जानते हैं यूपी के अलग-अलग मार्केट में प्याज का कितना भाव है.

उत्तर प्रदेश में आज प्याज की कीमतउत्तर प्रदेश में आज प्याज की कीमत
क‍िसान तक
  • Noida,
  • Jul 25, 2024,
  • Updated Jul 25, 2024, 12:15 PM IST

देशभर में सब्जियों की बढ़ती कीमतों ने जहां आम जनता की रसोई का बजट बिगाड़ दिया है, वहीं अब प्याज भी लोगों को रुलाने की तैयारी में है. प्याज की कीमतों में लगातार तेजी देखी जा रही है. एक तरफ जहां टमाटर की कीमतें 100 रुपये प्रति किलो से अधिक हो गई हैं, वहीं दूसरी तरफ खुदरा बाजार में प्याज की कीमत 40 से 50 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई है. प्याज की बढ़ी कीमतों ने इसे आम आदमी की थाली से दूर कर दिया है. यूपी में भी प्याज 40 से 50 रुपये प्रति किलो की दर से बिक रहा है. लेकिन यूपी की एक मंडी में 1750 रुपये क्विंटल यानी सबसे सस्ते भाव में प्याज बिक रहा है. ऐसे में आइए यूपी के अलग-अलग मार्केट के जान लेते हैं रेट्स.

उत्तर प्रदेश में आज प्याज की कीमत

जिलामार्केटन्यूनतम कीमतअधिकतम कीमतऔसत कीमत
अमरोहाअमरोहाRs 2950/ क्विंटलRs 3050/ क्विंटलRs 3000/ क्विंटल
गौतमबुद्ध नगरदनकौरRs 2900/ क्विंटलRs 3155/ क्विंटलRs 3020/ क्विंटल
गाजियाबादनोएडाRs 2950/ क्विंटलRs 3100/ क्विंटलRs 3030/ क्विंटल
गाजीपुरगाजीपुरRs 2960/ क्विंटलRs 3000/ क्विंटलRs 2980/ क्विंटल
हमीरपुरभरवा सुमेरपुरRs 2700/ क्विंटलRs 2800/ क्विंटलRs 2755/ क्विंटल
हाथरसशादाबादRs 2500/ क्विंटलRs 2600/ क्विंटलRs 2550/ क्विंटल
जौनपुरजौनपुरRs 2950/ क्विंटलRs 3050/ क्विंटलRs 3000/ क्विंटल
मैनपुरीघिरौरRs 2825/ क्विंटलRs 3025/ क्विंटलRs 2925/ क्विंटल
मऊदोहरीघाटRs 3450/ क्विंटलRs 3500/ क्विंटलRs 3485/ क्विंटल
मेरठसरधनाRs 1700/ क्विंटलRs 1800/ क्विंटलRs 1750/ क्विंटल

देशभर की मंडियों में प्याज के भाव

देश भर की मंडियों में अगर प्याज का भाव देखें तो प्रत्येक मंडी में इसकी कीमतें अलग-अलग हैं. कमोडिटी ऑनलाइन पर दी गई जानकारी के मुताबिक, प्याज का औसत मूल्य 4533.33 रुपये प्रति क्विंटल चल रहा है जबकि बाजार में इसकी सबसे कम कीमत 4000 रुपये प्रति क्विंटल है. थोक बाजार में सबसे महंगा प्याज तमिलनाडु के कुड्डालोर और कलाकुर्ची में 5000 रुपये प्रति क्विंटल की दर से बिक रहा है. वहीं, प्याज उत्पादन राज्य महाराष्ट्र की मंडियों में प्याज औसतन 2662 रुपये प्रति क्विंटल की दर से बिक रहा है. राजधानी दिल्ली की मंडियों में प्याज की औसतन कीमत 2626 रुपये प्रति क्विंटल है. जबकि बाजार में आजादपुर और केशोपुर मंडी में प्याज सबसे अधिक 3500 रुपये प्रति क्विंटल की दर से बिक रहा है. वहीं आजादपुर मंडी में ही प्याज सबसे कम 1500 रुपये प्रति क्विंटल की दर से बिक रहा है.

MORE NEWS

Read more!