पीएम किसान 22वीं किस्त अटकी? घर बैठे ऐसे चेक करें स्टेटस और करें शिकायत

पीएम किसान 22वीं किस्त अटकी? घर बैठे ऐसे चेक करें स्टेटस और करें शिकायत

पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी हो चुकी है, लेकिन कई किसानों के खाते में अभी तक 2000 रुपये नहीं पहुंचे हैं. ऐसे में किसान पीएम किसान पोर्टल पर जाकर आसानी से अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं. साथ ही e-KYC, आधार लिंकिंग और हेल्पलाइन नंबर के जरिए शिकायत दर्ज कर अपनी रुकी हुई किस्त की जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं.

2000 रुपये नहीं आए तो तुरंत करें ये काम2000 रुपये नहीं आए तो तुरंत करें ये काम
क‍िसान तक
  • Noida,
  • Mar 16, 2026,
  • Updated Mar 16, 2026, 12:49 PM IST

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) योजना के तहत देश के करोड़ों किसानों को साल में तीन बार 2-2 हजार रुपये की किस्त मिलती है. इस योजना का उद्देश्य छोटे और सीमांत किसानों की आय में मदद करना है. 13 मार्च 2026 को पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त जारी कर दी गई, जिसमें 9.32 करोड़ किसान परिवारों के खाते में लगभग 18,640 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी से इस रकम को सीधे किसानों के खातों में भेजा.

लेकिन कई किसानों के खाते में अभी तक पैसे नहीं पहुंचे हैं. ऐसे में जानना जरूरी है कि किस्त चेक कैसे करें और अगर पैसे नहीं आए तो शिकायत कैसे दर्ज कराई जाए.

किस्त आने के बाद कैसे पाए संदेश

पीएम किसान योजना की किस्त जारी होने के बाद सरकार रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर SMS भेजती है. इसके साथ ही बैंक की ओर से भी ट्रांज़ैक्शन मैसेज आता है. अगर आपको मैसेज नहीं मिला, तो इसका मतलब यह नहीं कि पैसे नहीं आए हैं. कभी-कभी बैंक अपडेट में देरी हो सकती है.

पीएम किसान लाभार्थी सूची में नाम कैसे चेक करें?

  • सबसे पहले PM Kisan की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
  • यहां Beneficiary List पर क्लिक करें.
  • अपने राज्य, जिले, उपजिले, ब्लॉक और गांव का चयन करें.
  • सर्च बटन पर क्लिक करने के बाद पूरे गांव की लिस्ट खुल जाएगी.
  • अपनी सूची में नाम देखकर पता करें कि आप इस योजना के लिए योग्य हैं या नहीं.

कैसे देखें कि पैसा आया या नहीं?

  • पीएम किसान पोर्टल पर जाएं.
  • Beneficiary Status विकल्प चुनें.
  • अपना आधार नंबर, बैंक खाता नंबर या मोबाइल नंबर दर्ज करें.
  • Get Data पर क्लिक करें.
  • थोड़ी देर में आपके सामने पता चल जाएगा कि 22वीं किस्त आपके खाते में आई है या नहीं.

अगर पैसे नहीं आया तो क्या करें?

अगर आपकी किस्त अभी तक नहीं आई है, तो सबसे पहले यह चेक करें:

  • आपकी e-KYC पूरी है या नहीं
  • आपका आधार और बैंक खाता लिंक है या नहीं
  • भू-लेख सत्यापन (Land Seeding) पूरा है या नहीं
  • अगर इनमें से कोई जानकारी पेंडिंग है, तो उसे तुरंत अपडेट करें.

रुकी हुई किस्त के लिए शिकायत कैसे करें

यदि सभी जानकारी सही होने के बाद भी पैसे नहीं आए हैं, तो आप शिकायत कर सकते हैं.

ऑनलाइन स्टेटस चेक करें

PM Kisan की वेबसाइट पर जाकर Know Your Status में अपना आधार नंबर या मोबाइल नंबर डालकर देखें.

हेल्पलाइन नंबर

तकनीकी खराबी की शिकायत के लिए आप 011-24300661 या टोल-फ्री नंबर 155261 पर कॉल कर सकते हैं.

ईमेल से करें शिकायत

आप अपनी समस्या की पूरी जानकारी pmkisan-ict@gov.in पर भेज सकते हैं.

पीएम किसान योजना किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण आर्थिक सहायता योजना है. अगर 22वीं किस्त अभी तक आपके खाते में नहीं आई है, तो सबसे पहले वेबसाइट पर स्टेटस चेक करें और सभी विवरण सही होने पर ही शिकायत दर्ज कराएं. इस प्रक्रिया से आप आसानी से यह जान सकते हैं कि पैसे क्यों रुके हैं और किस तरीके से उन्हें प्राप्त किया जा सकता है.

पीएम किसान योजना के तहत समय पर सहायता पाने के लिए किसान हमेशा अपने आधार नंबर, बैंक खाता और मोबाइल नंबर अपडेट रखें. इससे भविष्य में किस्त रुकने की समस्या से बचा जा सकता है.

ये भी पढ़ें: 

Tips: मार्च में आम के पेड़ों की सही देखभाल से बढ़ेगी पैदावार, किसान इन बातों का रखें खास ध्यान
भारत में बागवानी का दायरा बढ़ा: फल-सब्जी उत्पादन में बड़ी बढ़ोतरी, प्याज 26% ज्यादा

MORE NEWS

Read more!