Mango: भारत के इन राज्यों में सबसे अधिक होता है आम, प्रमुख जिलों के नाम भी जानें

Mango: भारत के इन राज्यों में सबसे अधिक होता है आम, प्रमुख जिलों के नाम भी जानें

Mango: भारत में आम का उत्पादन एक महत्वपूर्ण कृषि गतिविधि है, जो न केवल घरेलू बाजार में, बल्कि अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी अपनी पहचान बना चुका है. उत्तर प्रदेश इस क्षेत्र में अग्रणी राज्य है, लेकिन अन्य राज्यों जैसे आंध्र प्रदेश, बिहार, कर्नाटक और गुजरात भी महत्वपूर्ण योगदान देते हैं. इन राज्यों की विशेष किस्में और उत्पादन तकनीकें भारतीय आम को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाती हैं.

Mango Producing StateMango Producing State
प्राची वत्स
  • Noida,
  • May 29, 2025,
  • Updated May 29, 2025, 4:43 PM IST

गर्मियों के मौसम में बाजार में फलों की भरमार होती है. कई तरह के फल देखने को मिलते हैं. लेकिन एक फल ऐसा है जिसका लोग सालों तक इंतजार करते हैं. जी हां, हम बात कर रहे हैं आम की. आम को फलों का राजा कहा जाता है और यह भारत में सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला और लोकप्रिय फल है. भारत में आम का उत्पादन दुनिया में सबसे ज्यादा होता है और इसने न सिर्फ घरेलू बाजार में बल्कि अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी अपनी पहचान बनाई है. इस लेख में हम जानेंगे कि भारत में सबसे ज्यादा आम किस राज्य में पैदा होता है.

भारत में आम का कुल उत्पादन

भारत में आम का कुल उत्पादन लगभग 40-45 लाख मीट्रिक टन होता है, जो विश्व के कुल आम उत्पादन का लगभग 40 प्रतिशत है. यह आंकड़ा भारत को आम उत्पादन में प्रमुख बनाता है.

उत्तर प्रदेश: सबसे बड़ा उत्पादक राज्य

उत्तर प्रदेश भारत का सबसे बड़ा आम उत्पादक राज्य है. इस राज्य में भारत के कुल आम उत्पादन का लगभग 85 प्रतिशत होता है.  उत्तर प्रदेश में हर साल लगभग 40-45 लाख मीट्रिक टन आम का उत्पादन होता है. उत्तर प्रदेश के कुछ प्रमुख आम उत्पादक जिले निम्नलिखित हैं:

  • सहारनपुर
  • मेरठ
  • मुरादाबाद
  • वाराणसी
  • लखनऊ
  • उन्नाव
  • रायबरेली
  • सुल्तानपुर

इन जिलों में दशहरी, लंगड़ा, लखनऊ सफेदा, चैंसा, बाम्बे ग्रीन रतौल, फजरी, रामकेला, गौरजीत, सिन्दूरी जैसी किस्मों का उत्पादन किया जाता है.

ये भी पढ़ें: चीन का निकला दम: दुनिया का सबसे बड़ा चावल उत्पादक देश बनेगा भारत, ये आंकड़े देखिए

अन्य प्रमुख आम उत्पादक राज्य

उत्तर प्रदेश के अलावा, भारत में अन्य प्रमुख आम उत्पादक राज्य हैं जहां आम की खेती बड़े पैमाने पर की जाती है. इतना ही नहीं यहां के आम की मांग भी बहुत अधिक है.

आंध्र प्रदेश

आंध्र प्रदेश भी आम उत्पादन में महत्वपूर्ण स्थान रखता है. यहां केसर आम की विशेष पहचान है, जो अपनी मिठास और रंग के लिए प्रसिद्ध है.

ये भी पढ़ें: MISS: ब्याज सब्सिडी के लिए मिले 15642 करोड़ रुपये, किसानों को और सस्ता मिलेगा कृषि लोन

बिहार

बिहार में आम का वार्षिक उत्पादन लगभग 15.50 लाख टन है, जो राज्य के कुल फलों के उत्पादन का 50 प्रतिशत है.  यहां मालदह, जर्दालु, चौसा, लंगड़ा जैसी किस्में प्रमुख हैं.

कर्नाटक

कर्नाटक में आम का उत्पादन लगभग 3.5 लाख टन है. यहां रतौल, बाम्बे ग्रीन जैसी किस्में उगाई जाती हैं.

गुजरात

गुजरात में आम का उत्पादन लगभग 1.5 लाख टन है. यहाँ केसर आम की विशेष पहचान है, जो अपनी मिठास और रंग के लिए प्रसिद्ध है.&x20;

आम की प्रमुख किस्में

भारत में आम की लगभग 1,000 किस्में पाई जाती हैं, लेकिन कुछ प्रमुख किस्में निम्नलिखित हैं:

  • दशहरी
  • लंगड़ा
  • चैंसा
  • चौसा
  • मालदह
  • जर्दालु
  • केसर
  • रतौल

MORE NEWS

Read more!