
होली के त्योहार पर सबसे पहले होलीका दहन किया जाता है. यह एक पुरानी परंपरा है जिसमें लोग लकड़ियों और उपलों को जला कर आग लगाते हैं. होलिका दहन का मतलब सिर्फ आग जलाना नहीं है, बल्कि यह हमें बीमारियों और बुरी ऊर्जा से बचाने का एक तरीका भी है. खासकर सर्दियों से गर्मियों में बदलते मौसम के समय, जब हवा में कई तरह के बैक्टीरिया और कीटाणु रहते हैं.
होलीका दहन में कुछ खास लकड़ियाँ और गाय के गोबर से बने उपले उपयोग में आते हैं. ये हैं:
कुछ पेड़ों की लकड़ियां, जैसे आम, पीपल, बरगद, केला और शमी, होलिका दहन में जलाने से बचाई जाती हैं. इनको पवित्र और पूजनीय माना जाता है.
होलीका दहन का केवल धार्मिक महत्व ही नहीं है, बल्कि इसके पीछे वैज्ञानिक कारण भी हैं.
कीटाणुनाशक का काम: होलिका की आग, खासकर उपले और सूखी लकड़ियों के जलने से निकलने वाला धुआँ, हवा को साफ करता है. यह हानिकारक बैक्टीरिया और कीटाणु मार देता है. जिससे सर्दियों से गर्मियों के मौसम में फैलने वाली बीमारियों से बचाव होता है.
मौसम परिवर्तन का प्रभाव: यह समय सर्दियों से गर्मियों की ओर जाने का होता है. इस समय लोग जल्दी बीमार हो जाते हैं. होलिका की आग और धुआं वातावरण को साफ करके स्वास्थ्य की सुरक्षा करता है.
सकारात्मक ऊर्जा: कुछ लकड़ियां औषधीय होती हैं. जब यह जलती हैं, तो सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है. इसे शारीरिक और मानसिक शुद्धि का भी प्रतीक माना जाता है.
होलीका दहन केवल परंपरा नहीं है. यह हमें स्वस्थ और सुरक्षित रखने वाला एक विज्ञान भी है. यह हवा को शुद्ध करता है, बैक्टीरिया को नष्ट करता है और घर के वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा फैलाता है.
इसलिए हर साल होली से पहले लोग लकड़ियाँ इकट्ठा करते हैं और उपले तैयार करते हैं. जैसे ही आग जलती है, न केवल बुराई का प्रतीक खत्म होता है, बल्कि स्वास्थ्य और खुशहाली भी बनी रहती है.
ये भी पढ़ें:
PM Kisan की अगली किस्त पाने को ये 2 काम जरूरी, राजस्थान सरकार ने दिया बड़ा निर्देश
कीमतों की मार से ठप हुई मेंथा मिल, किसान ने 5000 लीटर तेल उत्पादन के बाद बंद की खेती