
हिसार स्थित चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (HAU) में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए एडमिशन प्रक्रिया शुरू हो गई है. छात्र 15 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इसके लिए विश्वविद्यालय की वेबसाइट hau.ac.in और admissions.hau.ac.in पर जाकर फॉर्म भरा जा सकता है. विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बी.आर. काम्बोज ने बताया कि अलग-अलग कोर्स में एडमिशन के लिए अलग प्रक्रिया होगी.
10वीं के बाद 2+4 साल के बीएससी (ऑनर्स) एग्रीकल्चर में दाखिला एग्रीकल्चर एप्टीट्यूड टेस्ट से होगा.
12वीं के बाद बीएससी, बीएफएससी, बीटेक बायोटेक्नोलॉजी जैसे कोर्स में एडमिशन एंट्रेंस टेस्ट के आधार पर मिलेगा.
इन सभी में प्रवेश एंट्रेंस टेस्ट के आधार पर होगा.
इसमें दाखिला JEE Main 2026 और LEET 2026 की मेरिट के आधार पर हरियाणा स्टेट काउंसलिंग सोसायटी के माध्यम से दिया जाएगा. वहीं बीटेक एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग में दाखिला JEE Main 2026 और LEET मेरिट के जरिए होगा.
पीजी और पीएचडी कोर्स में भी एडमिशन कॉमन एंट्रेंस टेस्ट के आधार पर होगा. विश्वविद्यालय में एग्रीकल्चर, बायोटेक्नोलॉजी, फिशरीज, इंजीनियरिंग, कम्युनिटी साइंस समेत कई विषयों में पढ़ाई का मौका मिलेगा.
इसके अलावा एमबीए (एग्री-बिजनेस), एमबीए जनरल और रूरल मैनेजमेंट जैसे प्रोफेशनल कोर्स भी उपलब्ध हैं. कुछ पीजी डिप्लोमा कोर्स जैसे GIS, न्यूट्रीशन और स्पोर्ट्स न्यूट्रीशन में भी एडमिशन लिया जा सकता है. रजिस्ट्रार डॉ. पवन कुमार के मुताबिक, आवेदन के लिए हरियाणा का निवासी होना जरूरी है.
HAU का यह एडमिशन सत्र कृषि, बायोटेक्नोलॉजी, फिशरीज और इंजीनियरिंग जैसे क्षेत्रों में करियर बनाने के इच्छुक छात्रों के लिए बड़ा अवसर है. विश्वविद्यालय देश के प्रमुख कृषि संस्थानों में शामिल है, जहां से पढ़ाई करने वाले छात्रों को बेहतर रोजगार और शोध के मौके मिलते हैं. छात्रों को सलाह दी गई है कि वे एडमिशन से जुड़ी सभी जानकारी और अपडेट के लिए यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर नजर बनाए रखें.