Agri Quiz: किस फसल को वाइट गोल्ड ऑफ इंडिया कहा जाता है, क्या है इसकी खासियत और फायदे?

Agri Quiz: किस फसल को वाइट गोल्ड ऑफ इंडिया कहा जाता है, क्या है इसकी खासियत और फायदे?

एक नाम है वाईट गोल्ड ऑफ इंडिया. बहुत से लोगों को नहीं पता होगा कि आखिर वाइट गोल्ड ऑफ इंडिया किस फसल को कहते हैं. क्या आप जानते हैं वाईट गोल्ड ऑफ इंडिया किस फसल को कहते हैं. आइए जानते हैं कौन सी है ये फसल और क्या है इस फसल की खासियत.

किस फसल को वाइट गोल्ड ऑफ इंडिया कहा जाता हैकिस फसल को वाइट गोल्ड ऑफ इंडिया कहा जाता है
संदीप कुमार
  • Noida,
  • Oct 08, 2023,
  • Updated Oct 08, 2023, 8:04 AM IST

भारत में लगभग सभी चीजों को नाम दिया जाता है. जैसे शहरों की बात करें तो पिंक सिटी ऑफ इंडिया. वैसे ही फसलों को भी नाम दिया जाता है. ऐसा ही एक नाम है वाईट गोल्ड ऑफ इंडिया. बहुत से लोगों को नहीं पता होगा कि आखिर वाइट गोल्ड ऑफ इंडिया किस फसल को कहते हैं. दरअसल वाईट गोल्ड ऑफ इंडिया कपास के फसल को कहा जाता है. भारत कपास का सबसे बड़ा उत्पादक देश है. यह दुनिया भर के कुल उत्पादन का लगभग 23 फीसदी उत्पादन करता है.  कपास की खेती, कताई और बुनाई का उल्लेख भारतीय वैदिक साहित्य में भी मिलता है.

जैसा कि आप सभी जानते हैं कि कपास की रुई का इस्तेमाल कपड़े बनाने के लिए किया जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कपास से न सिर्फ कपडे ही बनते हैं, बल्कि इसके आयुर्वेद में कई ऐसे फायदे हैं जो आपको कई सारी बीमारियों से निजात दिलाता है. आइए जानते हैं कपास की खासियत और उसके फायदे

जानें कपास की क्या है खासियत

कपास सबसे महत्वपूर्ण नकदी फसलों में से एक है. कपास की खेती करने में अधिक मेहनत नहीं लगती है. इसका उपयोग कपड़ा बनाने में किया जाता है.  इसके रूई से बीजों को साफ कर रूई का उपयोग कपड़ा  बनाने के लिए किया जाता है. वहीं इसके बीजों से तेल निकाला जाता है. तेल निकालने के बाद बीजों का जो हिस्सा बचता है, उसे पशुओं के खाने में इस्तेमाल किया जाता है. कपास गर्म जलवायु में बढ़ने वाला पौधा है. विश्व की 20 फीसदी कपास की खपत भारत में होती है. साथ ही कपास की खेती कई जगह होने के कारण बाजार में इसकी कई किस्में देखने को मिल जाती हैं, इसे सफेद सोना भी कहा जाता है.

इन राज्यों में की जाती है खेती

कपास के पौधों की खेती पूरे विश्व में की जाती है. इसकी खेती काली मिट्टी में सबसे अच्छी होती है. भारत में इसकी खेती सबसे ज्यादा महाराष्ट्र और गुजरात जैसे राज्यों में की जाती है.  इसके अलावा कुछ अन्य राज्यों में भी कपास की खेती की जाती है. जैसे पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, राजस्थान आदि में भी कपास की खेती की जाती है जब जलवायु की बात आती है, तो कपास गर्म या थोड़ी गर्म जलवायु में सबसे अच्छी तरह उगती है.

ये भी पढ़ें:- Agri Quiz: किस फसल को कहते हैं गोल्डन फाइबर, इसकी कब होती है खेती? 

कपास से बनाए जाते हैं ये सामान

कपड़ा व्यवसाय मुख्य रूप से और बड़े पैमाने पर कपास का उपयोग करता है.  कपास का उपयोग डेनिम, जर्सी, कई अन्य कपड़े बुनने या बनाने के लिए किया जा सकता है. कपड़ा क्षेत्र को कपास और उससे संबंधित कपड़ों के उपयोग से बहुत लाभ होता है.  कपास का उपयोग विभिन्न प्रकार की चीजों के लिए किया जाता है, जिसमें बिस्तर की चादर, पर्दे, कोट, नियमित टी-शर्ट और कई अन्य चीजें शामिल हैं. इसके अलावा कपास का उपयोग ऑटोमोबाइल टायर, टेलीविजन स्क्रीन, उच्च गुणवत्ता वाले कागज, विस्फोटक और कई अन्य चीजों के लिए तार बनाने के लिए किया जाता है. 

जानें कपास के तेल के फायदे

आयुर्वेद में कपास के बहुत सारे फायदे हैं. कपास न सिर्फ दस्त, खांसी, रूसी, सिर दर्द जैसे बीमारियों के फायदेमंद बल्कि कई गंभीर बीमारियों से राहत दिलाने में भी बहुत मदद करती है. कपास की तेल से आप इन बीमारियों के उपचार कर सकते हैं

  • रूसी में फायदेमंद है कपास
  • आँखों के दर्द से दिलाए राहत 
  • सिरदर्द में फायदेमंद
  • कान दर्द से दिलाए आराम
  • खाने की इच्छा बढ़ाये कपास
  • बवासीर के लिए फायदेमंद है 
  • गठिया के दर्द से दिलाए राहत 

MORE NEWS

Read more!