खरीफ सीजन में अब तक 28.25 लाख मीट्रिक टन हुई उर्वरक की बिक्री, CM योगी ने दिए ये निर्देश

खरीफ सीजन में अब तक 28.25 लाख मीट्रिक टन हुई उर्वरक की बिक्री, CM योगी ने दिए ये निर्देश

UP News: कृषि निदेशक डॉ. पंकज त्रिपाठी ने बताया कि सभी 18 मंडलों में पर्याप्त खाद उपलब्ध है. वहीं, जनपदों में किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी होती है तो वे जनपद, मंडल के कृषि अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं. उन्होंने कहा, किसानों को समय पर गुणवत्तापूर्ण उर्वरक उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है. 

28.25 lakh metric ton of fertilizer or urea sold so far in the kharif season in up cm yogi issued direction 28.25 lakh metric ton of fertilizer or urea sold so far in the kharif season in up cm yogi issued direction
क‍िसान तक
  • LUCKNOW,
  • Jul 28, 2026,
  • Updated Jul 28, 2026, 5:59 PM IST

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरकार वर्तमान खरीफ सीजन में मुख्य फसल धान की रोपाई और अन्य फसलों की बुवाई के उपरांत किसानों को फसल संस्तुति के अनुसार पर्याप्त मात्रा में उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है. उन्होंने किसानों को भरोसा दिलाया कि परेशान न हों, प्रदेश में उर्वरक की पर्याप्त मात्रा उपलब्ध है. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि किसानों को सुगमता से उर्वरक उपलब्ध कराने के लिए कृषि व संबंधित विभाग के अधिकारी लगातार मॉनीटरिंग करें. 

किसान भ्रामक सूचनाओं व अफवाहों पर ध्यान न दें

सीएम योगी ने कहा कि किसान भ्रामक सूचनाओं व अफवाहों पर ध्यान न दें और अनावश्यक रूप से उर्वरक भंडारण न करें. पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष अधिक उर्वरक उपलब्ध कराए गए हैं. उन्होंने कहा, किसानों को समय पर गुणवत्तापूर्ण उर्वरक उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है. 

प्रदेश में पर्याप्त उर्वरक उपलब्ध- कृषि मंत्री शाही

उधर, कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने बताया कि प्रदेश में किसानों के लिए उर्वरक का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है. खरीफ सीजन- 2026 के तहत सोमवार (27 जुलाई) तक कुल 28.25 लाख मीट्रिक टन उर्वरक बिक्री की जा चुकी है, जबकि 29.05 लाख मीट्रिक टन उर्वरक अब भी उपलब्ध है.सरकार किसानों को समय पर उर्वरक उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है. 

फर्टिलाइजर स्टॉक का वितरण 

1-यूरिया 20.47 लाख मी. टन14.77 लाख मीट्रिक टन
2- डीएपी 3.96 लाख मी. टन 4.81 लाख मीट्रिक टन
3- एनपीके (नाइट्रोजन, फॉस्फोरस व पोटाश) 1.43 लाख मीट्रिक टन 4.90 लाख मीट्रिक टन
4- एसएसपी (सिंगल सुपर फॉस्फेट) 2.15 लाख मीट्रिक टन 3.46 लाख मीट्रिक टन
5- एमओपी (म्यूरिएट ऑफ पोटाश) 0.24 लाख मीट्रिक टन 1.11 लाख मीट्रिक टन

नोट- वितरण व उपलब्धता के आंकड़े 1 अप्रैल से 27 जुलाई तक के हैं.

इसी क्रम में कृषि निदेशक डॉ. पंकज त्रिपाठी ने बताया कि सभी 18 मंडलों में पर्याप्त खाद उपलब्ध है. वहीं, जनपदों में किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी होती है तो वे जनपद, मंडल के कृषि अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं. 

मंडल में यूरिया उपलब्धता के आंकड़े

1- सहारनपुर 43,275 मीट्रिक टन
2- मेरठ 67551 मीट्रिक टन
3- आगरा 95852 मीट्रिक टन
4- अलीगढ़ 86474 मीट्रिक टन
5- बरेली 116987 मीट्रिक टन
6- मुरादाबाद 83972 मीट्रिक टन
7- कानपुर 143076 मीट्रिक टन
8- प्रयागराज 111070 मीट्रिक टन
9- झांसी 47722 मीट्रिक टन
10- चित्रकूट 50189 मीट्रिक टन
11- वाराणसी 109312 मीट्रिक टन
12- मीरजापुर 36014 मीट्रिक टन
13- आजमगढ़ 73086 मीट्रिक टन
14- गोरखपुर 91659 मीट्रिक टन
15- बस्ती 51638 मीट्रिक टन
16- गोंडा 59199 मीट्रिक टन
17- लखनऊ 138186 मीट्रिक टन
18- अयोध्या 71695 मीट्रिक टन

ये भी पढ़ें-

मध्य प्रदेश में खरीफ बुवाई 1.22 करोड़ हेक्टेयर के पार, सोयाबीन और मक्का ने दिखाई मजबूती

ICAR ने बनाया 'शतपदा फ्रूट फ्लाई ट्रैप', 120 दिनों तक बिना कीटनाशक फलों को देगा सुरक्षा

MORE NEWS

Read more!