Success Story: खेती से सिर्फ गुजारा ही नहीं, खड़ी कर दी स्थायी संपत्ति; पढ़ें किसान ग्वाल राम साहू की प्रेरक कहानी

Success Story: खेती से सिर्फ गुजारा ही नहीं, खड़ी कर दी स्थायी संपत्ति; पढ़ें किसान ग्वाल राम साहू की प्रेरक कहानी

छत्तीसगढ़ के किसान ग्वाल राम साहू ने पांच एकड़ खेती से होने वाली कमाई का सही प्रबंधन कर गांव में 30 डिसमिल जमीन खरीद ली है.अब वे पक्का मकान बनाने और बच्चों की शादी व बेहतर भविष्य के लिए पूंजी जुटा रहे हैं.

धर्मेंद्र सिंह
  • Raipur ,
  • Nov 19, 2026,
  • Updated Nov 19, 2026, 8:02 AM IST

आमतौर पर खेती-किसानी को परिवार के रोजमर्रा के खर्च चलाने का जरिया माना जाता है, लेकिन छत्तीसगढ़ के किसान ग्वाल राम साहू ने अपनी मेहनत, सूझबूझ और बेहतर आर्थिक प्रबंधन से इस सोच को बदलकर दिखाया है. उन्होंने साबित किया है कि यदि किसान खेती से होने वाली आमदनी का सही तरीके से उपयोग करे और शासन की किसान हितैषी योजनाओं का लाभ उठाए, तो खेती केवल आजीविका का साधन नहीं, बल्कि आर्थिक समृद्धि और सुरक्षित भविष्य की मजबूत नींव भी बन सकती है.

ग्वाल राम साहू ने अपनी पांच एकड़ कृषि भूमि में मेहनत करके अच्छी आमदनी अर्जित की. खास बात यह है कि उन्होंने अपनी कमाई को केवल घरेलू जरूरतों और रोजमर्रा के खर्चों तक सीमित नहीं रखा, बल्कि भविष्य को ध्यान में रखते हुए बचत और निवेश को प्राथमिकता दी. इसी का परिणाम है कि उन्होंने गांव में ही 30 डिसमिल जमीन खरीद ली है. अब उनका सपना इस जमीन पर अपने परिवार के लिए एक सुंदर और पक्का मकान बनाने का है.

खेती की कमाई से खरीदी 30 डिसमिल जमीन

ग्वाल राम साहू की सफलता की कहानी उन किसानों के लिए खास प्रेरणा है, जो खेती से होने वाली आमदनी को केवल सालभर के खर्चों तक सीमित मानते हैं.उन्होंने अपनी मेहनत से अर्जित आय का योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया और धीरे-धीरे अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाया.

बचत की आदत और समझदारी भरे आर्थिक फैसलों के चलते उन्होंने 30 डिसमिल जमीन खरीदी. अब इस जमीन पर पक्का मकान बनाना उनका अगला लक्ष्य है. वे चाहते हैं कि उनका परिवार अपने घर में सुख-सुविधाओं के साथ बेहतर जीवन व्यतीत करे.

बच्चों की शादी और भविष्य के लिए भी कर रहे बचत

ग्वाल राम साहू केवल जमीन और मकान तक ही अपनी योजनाएं सीमित नहीं रख रहे हैं. वे अपने बच्चों के भविष्य को लेकर भी गंभीर हैं.बच्चों की पढ़ाई, बेहतर जीवनशैली, शादी और अन्य जरूरी जिम्मेदारियों को पूरा करने के लिए वे लगातार पूंजी जुटा रहे हैं.

उनका मानना है कि किसान की असली सफलता केवल अच्छी फसल पैदा करने में नहीं, बल्कि उस फसल से मिलने वाली आमदनी को परिवार के भविष्य के लिए सुरक्षित करने में भी है.वे चाहते हैं कि आने वाले समय में उनके बच्चों को आर्थिक परेशानियों का सामना न करना पड़े और पूरा परिवार आत्मनिर्भर बनकर सम्मानजनक जीवन जी सके.

किसान हितैषी योजनाओं से बढ़ा आत्मविश्वास

अपनी सफलता का अनुभव साझा करते हुए ग्वाल राम साहू ने कहा कि किसान की सबसे बड़ी पूंजी उसकी मेहनत और उसकी जमीन होती है. जब किसान को उसकी उपज का उचित मूल्य मिलता है और शासन की योजनाओं का समय पर लाभ मिलता है, तो उसका आत्मविश्वास बढ़ता है.

उन्होंने राज्य सरकार की किसान हितैषी नीतियों और धान खरीदी केंद्रों में उपलब्ध बेहतर सुविधाओं की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया.उनका कहना है कि किसानों को मिलने वाला सहयोग और उपज का उचित मूल्य उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है.

दूसरे किसानों के लिए बने प्रेरणा, खेती से संवार रहे परिवार का भविष्य

ग्वाल राम साहू की कहानी इस बात का उदाहरण है कि खेती में मेहनत के साथ-साथ सही योजना और आर्थिक अनुशासन भी बेहद जरूरी है. पांच एकड़ खेत से होने वाली आमदनी का बेहतर उपयोग करके उन्होंने 30 डिसमिल जमीन खरीदी और अब पक्का मकान बनाने की तैयारी कर रहे हैं.साथ ही बच्चों के भविष्य और शादी के लिए भी पूंजी जुटा रहे हैं.उनकी यह उपलब्धि दूसरे किसानों को भी खेती से होने वाली आय का सही प्रबंधन करने, बचत की आदत अपनाने और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित करती है.ग्वाल राम साहू ने अपनी मेहनत और दूरदर्शी सोच से यह संदेश दिया है कि खेती केवल परिवार का गुजारा चलाने का माध्यम नहीं है, बल्कि सही रणनीति के साथ यही खेती परिवार की आर्थिक तरक्की और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का आधार बन सकती है.

 

MORE NEWS

Read more!