लखनऊ के मार्केट में आई प्राकृतिक अमरूद की पहली फसल, खरीदारों की उमड़ रही भीड़, जानें- रेट

लखनऊ के मार्केट में आई प्राकृतिक अमरूद की पहली फसल, खरीदारों की उमड़ रही भीड़, जानें- रेट

वैसे तो प्रयागराज में बड़ी मात्रा में अमरूद की खेती की जाती है. लेकिन, प्रयागराज और कौशांबी के बीच का जो क्षेत्र है. वह विशेष प्रजाति की अमरूद के लिए जाना जाता है. इसमें चायल ब्लॉक, झलवा का इलाका आता है.

अमरूद हमारे सेहत के लिए काफी फायदेमंद हैं. (Photo-Kisan Tak)अमरूद हमारे सेहत के लिए काफी फायदेमंद हैं. (Photo-Kisan Tak)
नवीन लाल सूरी
  • Lucknow,
  • Aug 16, 2024,
  • Updated Aug 16, 2024, 8:31 AM IST

Guava Story: उत्तर प्रदेश में किसान बड़े स्तर पर अमरूद की खेती कर रहे हैं. इसी बीच बरसात के मौसम में राजधानी लखनऊ में जगह-जगह बाजारों में अमरूद के ठेले देखने को मिल रहे हैं. ऐसा कहा जाता है कि अमरूद हमारे सेहत के लिए काफी फायदेमंद हैं, जिससे कई बीमारियां से छुटकारा मिलता है. लोग अमरूद खाना काफी पसंद करते हैं, जिसका स्वाद खट्टा-मीठा रहता है. वहीं, अमरूद बेचने वाले महेश सहानी ने बताया कि रोज एक क्विंटल अमरूद बेचता हूं. अमरूद बाग से खरीद कर लाता हूं. उन्होंने बताया कि यह अमरूद बिल्कुल प्राकृतिक हैं. अमरूद की कीमत 40 से 50 रुपए प्रति किलो के बीच है. लोग जमकर खरीदारी कर रहे हैं.

वैसे तो प्रयागराज में बड़ी मात्रा में अमरूद की खेती की जाती है. लेकिन, प्रयागराज और कौशांबी के बीच का जो क्षेत्र है. वह विशेष प्रजाति की अमरूद के लिए जाना जाता है. इसमें चायल ब्लॉक, झलवा का इलाका आता है. इस विशेष जगह के अलावा पूरे भारत में सुर्ख अमरूद का उत्पादन कहीं नहीं होता है. 

तीन सीजन में होती है अमरूद की पैदावार

लखनऊ में फल के थोक व्यापारी शबाब अहमद ने बताया कि अमरूद की तीन सीजन में पैदावार होती है. जिसमें शरद ऋतु बसंत रितु एवं वर्षा ऋतु है बात की जाए शरद ऋतु की थी. उसे समय के अमरुद काफी शानदार होते हैं. जो एकदम सब की तरह नजर आते हैं. प्रयागराज का यह सुर्ख अमरूद बरसात के मौसम में भी होता है. इस समय इसका रंग ऊपर से लाल नहीं होता है. पैदावार भी थोड़ी कम होती है लेकिन स्वाद में कोई कमी नहीं मिलती है. इस समय बाजार में पाए जाने वाले सुर्ख अमरूद मिल रहे हैं जिसका स्वाद लोगों को पसंद आ रहा है इस समय बाजार में इसकी कीमत 40 रुपये प्रति किलोग्राम है.

विटामिन का भंडार

वैज्ञानिकों के मुताबिक, ललित अमरूद में भरपूर मात्रा में पोषण तत्व पाए जाते हैं. इसके 100 ग्राम वजनी फल में 68kcal कैलोरी, 2.6 ग्राम प्रोटीन, 14 ग्राम कार्ब्स, 417 मिलीग्राम पोटेशियम, 228 मिलीग्राम विटामिन सी और 5 ग्राम फाइबर मौजूद होता है. अगर आप ललित अमरूद का नियमित सेवन करते हैं, तो स्वस्थ्य रहेंगे. 

अमरूद खाने के कई फायदे

ऐसे कहा जाता है कि अमरूद ब्लड शुगर को कंट्रोल करता है. खासतौर से अमरूद के पत्तों का अर्क इंसुलिन रेजिस्टेंस और ब्लड शुगर पर काफी कारगर पाया गया है. खाने के बाद अमरूद की पत्तियों से बनी चाय पीने से ब्लड शुगर कम होता है. अमरूद में ग्लाइकेमिक इंडेक्स कम होता है, जो ब्लड शुगर के स्तर को बढ़ने से रोकता है. कुल मिलाकर डायबिटीज के मरीजों के लिए ललित अमरूद बहुत फायदेमंद है और इन्हें हर दिन अमरूद खाना चाहिए. आपको बता दें कि भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद से जुड़े केंद्रीय उपोष्ण बागवानी संस्थान (ICAR-CISH) रहमानखेड़ा (लखनऊ) ने अमरूद की खास वैरायटी ललित, श्वेता, धवल और लालिमा प्रजातियां विकसित की हैं. 

 

MORE NEWS

Read more!