फरवरी महीने में गर्मी का असर दिखना शुरू हो गया है. तेज धूप हो रही है और ठंड लगभग न के बराबर है. ऐसे में एक सवाल ये खड़ा हो रहा है कि क्या पिछले साल की तरह इस बार भी फरवरी में प्रचंड गर्मी पड़ेगी. अगर ऐसा होता है तो गेहूं की फसल का क्या होगा जिसके दाने अभी बढ़वार पर हैं. पिछले साल इसी फरवरी महीने में गर्मी बढ़ने से गेहूं की फसल मारी गई थी. दाने बढ़ने की बजाय गर्मी से सूख गए थे. इस बार भी वैसी ही गर्मी बढ़ी तो उत्पादन घटने की आशंका है. हालांकि सरकारी आंकड़ों में गेहूं की बंपर पैदावार की बात कही जा रही है. फिर भी यह सबकुछ फरवरी के तापमान पर निर्भर करेगा.
हरियाणा और पंजाब गेहूं के बड़े इलाके हैं. मध्य प्रदेश, यूपी और बिहार में भी बड़ी मात्रा में गेहूं की खेती हुई है. मध्य प्रदेश के मालवा और निमाड़ में गेहूं पर तापमान का कोई असर नहीं होगा क्योंकि वहां समय से पहले बुआई हो गई थी और अब कटनी भी चालू है. इसलिए गेहूं पर तापमान का असर नहीं दिखा. लेकिन बाकी राज्यों का क्या होगा जहां गेहूं पीछे है या उसके दाने अब बढ़ना शुरू हुए हैं. इसको जानने के लिए हमें तापमान का पैटर्न देखना होगा. उदाहरण के लिए हरियाणा में फरवरी 2022 और फरवरी 2023 के तापमान का पैटर्न देखें तो इससे अंदाजा लग सकता है कि गेहूं पर असर होगा या नहीं.
ये भी पढ़ें: यूपी: MSME सेक्टर में हुए निवेश के 9 हजार एमओयू, गांव कस्बों में मिलेंगे रोजगार के 18 लाख मौके
पिछले एक फरवरी को हरियाणा के लगभग सभी इलाकों में तापमान 10 डिग्री से लेकर अधिकतम 19 डिग्री तक गया था. दो फरवरी को इसमें तेजी दिखी और यह अधिकतम 22 डिग्री तक चला गया. तीन फरवरी को न्यूनतम 11 से अधिकतम 14 डिग्री दर्ज किया गया. इसी तरह चार फरवरी को 10-16, पांच फरवरी को 8-18, छह फरवरी को 8-22 डिग्री, सात फरवरी को 12-24 डिग्री, 10 फरवरी को 12-22 डिग्री, 11 को 10-22 डिग्री, 12 को 9-22 डिग्री तापमान देखा गया.
फरवरी 2022 (तापमान Min-Max) | फरवरी 2023 |
1-10-19 | 10-22 |
2- 10-22 | 10-23 |
3- 11-14 | 11-23 |
4- 10-16 | 11-23 |
5- 8-18 | 12-23 |
6- 8-22 | 12-24 |
7- 12-24 | 12-23 |
8- 13-24 | 11-22 |
9- 13-19 | 10-22 |
10- 12-22 | 10-22 |
11- 10-22 | 10-23 |
12- 9-22 | 11-24 |
13- 10-25 | 12-24 |
14- 11-25 | 13-23 |
15- 12-25 | 12-22 |
16- 13-24 | 12-23 |
17- 13-25 | 12-23 |
18- 13-27 | 12-24 |
19- 13-25 | |
20- 12-23 | |
21- 12-25 | |
22- 14-25 | |
23- 15-23 | |
24- 15-25 | |
25- 15-26 | |
26- 16-22 | |
27- 14-24/ 28- 12-24 |
पिछले साल फरवरी में सबसे खतरनाक बढ़ोतरी 15 तारीख से देखी गई जब न्यूनतम तापमान दोहरे अंक में पहुंचते हुए 13 डिग्री पर चला गया और अधिकतम 25 डिग्री दर्ज किया गया. इससे आगे लगभग यही स्थिति रही जिसमें हल्की गिरावट के साथ तापमान 12 डिग्री से लेकर 25 डिग्री तक दर्ज किया गया. 23 फरवरी को न्यूनतम तापमान 15 और अधिकतम 23 डिग्री रहा. 25 फरवरी को 15-26 डिग्री, 27 को 14-24 और 28 फरवरी को 12-24 डिग्री दर्ज किया गया.
ये भी पढ़ें: Wheat Price: केंद्र ने गेहूं के रिजर्व प्राइस में की कटौती, खुदरा बाजार में घट सकते हैं दाम
इस साल फरवरी में भी पिछले साल की तरह तापमान में बढ़ोतरी देखी जा रही है. लेकिन पिछले साल में इसमें थोड़ी कमी जरूर है. पिछले साल एक फरवरी को तापमान 10-22, दो फरवरी को 10-23, तीन फरवरी को 11 से 23, 4 फरवरी को 11 से 23, पांच फरवरी को 12 से 23, छह फरवरी को 12 से 24, सात फरवरी को 12 से 23, आठ फरवरी को 11 से 22, 9 फरवरी को 10 से 22, 10 फरवरी को 10 से 22, 11 फरवरी को 10 से 23, 12 फरवरी को 11 से 24, 13 फरवरी को 12 से 24, 14 फरवरी को 13 से 23, 15 फरवरी को 12 से 22, 16 फरवरी को 12 से 23, 17 फरवरी को 12 से 23 और 18 फरवरी को 12 से 24 डिग्री तापमान रहने की संभावना है.