तेज हवा-बारिश से फसलों पर संकट, अकोला–अमरावती में आम और सब्जियों को भारी नुकसान!

तेज हवा-बारिश से फसलों पर संकट, अकोला–अमरावती में आम और सब्जियों को भारी नुकसान!

अकोला जिले के मूर्तिजापुर तहसील सहित शहर के कई हिस्सों में अचानक तेज हवा चली. हवा की रफ्तार इतनी अधिक थी कि पेड़ों पर लगे आम और सब्जी फसल को नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है.

तेज हवा-बारिश से फसलों पर संकटतेज हवा-बारिश से फसलों पर संकट
धनंजय साबले
  • Akola/ Amrawati,
  • May 09, 2026,
  • Updated May 09, 2026, 3:36 PM IST

महाराष्ट्र के अकोला और अमरावती में पिछले कुछ दिनों से भीषण गर्मी पड़ रही थी. तापमान 45 डिग्री से ऊपर पहुंच गया था, जिससे ये इलाके प्रदेश के सबसे गर्म क्षेत्रों में शामिल हो गए थे. लेकिन एक दो दिन के बीच मौसम अचानक बदल गया. तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई, जिससे लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली. हालांकि, इस बदले मौसम ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है, क्योंकि तेज हवा और बारिश से फसलों को नुकसान होने का डर है.

आम और सब्जी फसल को नुकसान

अकोला जिले के मूर्तिजापुर तहसील सहित शहर के कई हिस्सों में अचानक तेज हवा चली. हवा की रफ्तार इतनी अधिक थी कि पेड़ों पर लगे आम और सब्जी फसल को नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है. खासतौर पर आम और सब्जी फसलों को भारी नुकसान होने की संभावना किसानों ने व्यक्त की है. खेतों में खड़ी सब्जियों पर तेज हवा और बारिश का सीधा असर देखा गया.

नुकसान की नहीं आई कोई आधिकारिक रिपोर्ट

वहीं, अमरावती जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में भी तेज हवा के साथ बारिश ने दस्तक दी. भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को इससे कुछ राहत जरूर मिली, लेकिन किसानों के लिए यह मौसम बदलाव नुकसानदायक साबित हो सकता है. इस संबंध में अकोला और अमरावती के आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारियों से बात करने पर उन्होंने बताया कि फिलहाल बड़े पैमाने पर नुकसान की कोई आधिकारिक रिपोर्ट सामने नहीं आई है. हालांकि तेज हवा और बारिश के कारण फसलों को नुकसान होने की प्राथमिक जानकारी मिल रही है.

कृषि विभाग कर रही नुकसान का सर्वे

अधिकारियों के अनुसार, स्थिति का जायजा लेने के लिए संबंधित विभागों द्वारा सर्वे और जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. आने वाले दिनों में नुकसान का वास्तविक आकलन सामने आएगा, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. गौरतलब है कि एक ओर जहां 45 डिग्री की झुलसा देने वाली गर्मी से परेशान लोगों को इस मौसम बदलाव से राहत मिली है, वहीं दूसरी ओर किसानों के सामने फसल बचाने की नई चुनौती खड़ी हो गई है.

MORE NEWS

Read more!