BHU के कृषि वैज्ञानिक ने FPO के साथ मिलकर की बड़ी पहल, ऐसे बढ़ेगी किसानों की आय, जानें फायदे

BHU के कृषि वैज्ञानिक ने FPO के साथ मिलकर की बड़ी पहल, ऐसे बढ़ेगी किसानों की आय, जानें फायदे

Varanasi News: बीएचयू के कृषि विशेषज्ञों का मानना है कि विश्वविद्यालय और एफपीओ के बीच इस तरह का सहयोग खेती को अधिक लाभकारी बना सकता है. इससे किसानों को नई तकनीक, बेहतर बाजार और उचित मूल्य मिलेंगे, जिससे उनकी आय में ढ़ोतरी और कृषि क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकता है.

agreement done in varanasi-between-bhu-and-fpo-to increase farmers-income in uttar pradeshagreement done in varanasi-between-bhu-and-fpo-to increase farmers-income in uttar pradesh
क‍िसान तक
  • LUCKNOW,
  • Apr 21, 2026,
  • Updated Apr 21, 2026, 9:29 AM IST

उत्तर प्रदेश में किसानों की आय बढ़ाने और खेती को आधुनिक बनाने के लिए वैज्ञानिकों का प्रयास जारी है. इसी क्रम में बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) और चोलापुर किसान उत्पादक संगठन (FPO) के बीच एक महत्वपूर्ण समझौता (MoU) हुआ है. इस पहल के तहत किसानों को बाजार की मांग के अनुसार उत्पादन करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा. इस दौरान बीएचयू के कृषि वैज्ञानिक किसानों को वैज्ञानिक खेती, उन्नत तकनीक, मार्केटिंग और पैकेजिंग की जानकारी देंगे. वहीं, एफपीओ किसानों को संगठित कर उन्हें बेहतर बाजार और उचित मूल्य दिलाने में मदद करेगा. इस सहयोग से खेती की गुणवत्ता सुधरेगी और किसानों की आय में तेजी से बढ़ोतरी होगी. 

कृषि वैज्ञानिकों सिखाएंगे कैसे बढ़ेगा फसल का उत्पादन

दरअसल, इस समझौते के तहत बीएचयू के कृषि वैज्ञानिकों के द्वारा किसानों को सिखाएंगे की कैसे बाजार की मांग के अनुसार फसल का उत्पादन कैसे बढ़ाया जाए. इसके अलावा घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजार की जरूरतों को ध्यान में रखकर बेहतर गुणवत्ता वाली फसल उगाने पर जोर दिया जाएगा, ताकि किसानों को अपनी उपज का अधिक लाभ मिल सके और उनकी आय में बढ़ोतरी हो.

बाजार में फसलों की अच्छी कीमत मिलने की संभावना

वहीं, चोलापुर एफपीओ किसानों को संगठित कर उन्हें सीधे बाजार से जोड़ने, उनकी उपज के लिए बेहतर कीमत दिलाने और सप्लाई चेन को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाएगा. इस सहयोग के जरिए किसानों को नई तकनीकों और बेहतर प्रबंधन का लाभ मिलेगा. साथ ही, उनकी फसल की गुणवत्ता में सुधार होगा, जिससे बाजार में अच्छी कीमत मिलने की संभावना बढ़ेगी और किसानों की आय में तेजी से वृद्धि हो सकेगी.

खेती को अधिक लाभकारी बनाना

उधर, बीएचयू के कृषि विशेषज्ञों का मानना है कि विश्वविद्यालय और एफपीओ के बीच इस तरह का सहयोग खेती को अधिक लाभकारी बना सकता है. इससे किसानों को नई तकनीक, बेहतर बाजार और उचित मूल्य मिलेंगे, जिससे उनकी आय में ढ़ोतरी और कृषि क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकता है.

ये भी पढ़ें-

IIVR का मिशन ‘स्मार्ट खेती’: 45 दिन तक गांव-गांव पहुंचेंगे वैज्ञानिक, सिखाएंगे संतुलित खाद उपयोग

25 सितंबर से शुरू होगा UP International Trade Show, डेयरी, मत्स्य और खाद्य प्रसंस्करण बनेंगे आकर्षण का मॉडल

MORE NEWS

Read more!