
सर्दी के मौसम में गर्मागर्म खाना खाने का मजा ही कुछ अलग है. इस मौसम में बाजार में बहुत सारी सब्जियां आती हैं. जो खाने में बहुत ताज़ा और स्वादिष्ट होता है. इन सब्जियों में मटर, पालक, बथुआ आदि शामिल हैं. आइए जानते हैं इस मौसम में किसान किन फसलों की खेती कर सकते हैं.
फूलगोभी की खेती भी इस मौसम में एक अच्छा विकल्प है. सर्दी के मौसम में घरों में तरह-तरह के परांठे पसंद किए जाते हैं, जिनमें फूलगोभी का परांठा भी शामिल है. इस मौसम में पत्तागोभी की मांग काफी बढ़ जाती है.
किसान सर्दी के मौसम में हरी मटर की खेती कर सकते हैं. मटर इस मौसम में उगाई जाने वाली मुख्य फसल है। इस सीजन में ये सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है. अगर आप भी इसकी खेती करते हैं तो आपको भारी मुनाफा मिल सकता है.
सेहत के लिए चुकुंदर बेहद फायदेमंद है. जिस वजह से ठंड के मौसम में चुकंदर की मांग काफी रहती है. लोग इसे सलाद के रूप में खाते हैं और इसका जूस भी बहुत फायदेमंद होता है. इसकी खेती करना भी एक अच्छा विकल्प है.
सर्दियों में पालक की खेती भी एक अच्छा विकल्प है. किसान ठंड के मौसम में पालक की खेती कर सकते हैं. जिसके लिए दोमट या बलुई मिट्टी सर्वोत्तम होती है. पालक की बुआई अक्टूबर से दिसम्बर माह में की जाती है। पालक की फसल को पकने में लगभग 30 से 40 दिन का समय लगता है.
गोभी की तरह दिखने वाली ब्रोकली भी ठंड के मौसम में खूब खाई जाती है. ऐसे में किसान इसकी खेती कर मोटा मुनाफा कमा सकते हैं. ब्रोकली की फसल तीन महीने में तैयार हो जाती है. इसका स्वाद काफी अच्छा होता है. साथ ही किसान भाई इसकी खेती कर अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं.
यदि आपके पास सही मिट्टी है तो ठंड के मौसम में गाजर आसानी से उगाया जा सकता है. हल्के सर्दियों वाले क्षेत्रों में, पतझड़ में लगाए गए गाजरों को बगीचे में तब तक छोड़ा जा सकता है जब तक कि आप उनका उपयोग करने के लिए तैयार न हो जाएं. जनवरी से फरवरी तक गाजर लगाया जा सकता है.