Sugarcane Farming: बिहार में 2.55 लाख हेक्टेयर में होगी गन्ने की खेती, जानिए किस जिले को कितना टारगेट मिला

Sugarcane Farming: बिहार में 2.55 लाख हेक्टेयर में होगी गन्ने की खेती, जानिए किस जिले को कितना टारगेट मिला

बिहार में गन्ना उत्पादन बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है. गन्ना उद्योग विभाग ने सभी जिलों के लिए खेती का रकबा और उत्पादन लक्ष्य तय कर दिया है. पश्चिमी चंपारण को सबसे अधिक 1.66 लाख हेक्टेयर का लक्ष्य मिला है, जबकि नई चीनी मिलों के लिए पर्याप्त गन्ना उपलब्ध कराने पर सरकार का फोकस है.

Bihar Sugarcane Farming Target SetBihar Sugarcane Farming Target Set
क‍िसान तक
  • Noida,
  • Aug 01, 2026,
  • Updated Aug 01, 2026, 6:45 PM IST

बिहार में गन्ने खेती की का बड़ा विस्तार, 2.55 लाख हेक्टेयर में होगी बुआई, नई चीनी मिलों के लिए तय हुआ लक्ष्य बिहार सरकार ने साल 2026-27 के लिए गन्ना खेती का दायरा बढ़ाने की तैयारी पूरी कर ली है. राज्य ने इस बार करीब 2.55 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में गन्ने की खेती से लगभग 1.74 करोड़ टन गन्ना उत्पादन का लक्ष्य तय किया गया है. गन्ना उद्योग विभाग ने सभी जिलों के लिए अलग-अलग रकबा और उत्पादन का लक्ष्य निर्धारित किया है, ताकि भविष्य में चीनी मिलों को पर्याप्त मात्रा में कच्चा माल मिल सके.

नई 25 चीनी मिल चालू करेगी बिहार सरकार

राज्य सरकार सात निश्चय-3 के तहत 'समृद्ध उद्योग-सशक्त बिहार' अभियान को आगे बढ़ा रही है. इसी योजना के तहत बंद पड़ी चीनी मिलों को दोबारा चालू करने और नई चीनी मिलों की स्थापना की तैयारी चल रही है. प्रस्तावित 25 नई चीनी मिलों के संचालन के लिए बड़ी मात्रा में गन्ने की जरूरत होगी. इसे ध्यान में रखते हुए विभाग ने किसानों को गन्ना खेती के लिए प्रोत्साहित करने और खेती का रकबा बढ़ाने की रणनीति बनाई है.

इन जिलों को सबसे ज्‍यादा लक्ष्‍य मिला

जिलों के हिसाब से तय किए गए लक्ष्य गन्ना उद्योग विभाग ने हर जिले के लिए खेती और उत्पादन का अलग लक्ष्य निर्धारित किया है. पश्चिमी चंपारण को सबसे बड़ा गन्ना उत्पादक जिला बनाने की दिशा में 1.66 लाख हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र का लक्ष्य दिया गया है. इसके बाद पूर्वी चंपारण और गोपालगंज का स्थान है. दूसरी ओर, अरवल, सुपौल, कटिहार और जहानाबाद जैसे जिलों में सीमित क्षेत्र में गन्ना खेती का लक्ष्य रखा गया है.

जिलावार गन्ने का रकबा और उत्पादन लक्ष्य

जिलारकबा (हेक्टेयर)उत्पादन लक्ष्य (टन)
पश्चिमी चम्पारण16609010855348
पूर्वी चम्पारण266931860772
गोपालगंज191741548084
सिवान3552208293
सारण93860222
वैशाली54227089
मुजफ्फरपुर4670344820
शिवहर1751123549
सीतामढ़ी5552408460
मधुबनी2000152552
दरभंगा2000130365
समस्तीपुर10105727754
बेगूसराय8295694071
खगड़िया65048703
सहरसा956922
सुपौल7463
मधेपुरा805648
पूर्णिया443058
अररिया513583
कटिहार13879
किशनगंज221548
पटना40729392
नालंदा362498
जहानाबाद151018
अरवल5370
गयाजी1218852
नवादा241578
औरंगाबाद372672
भोजपुर251759
रोहतास362617
बक्सर988015
कैमूर372497
जमुई15611368
मुंगेर362883
लखीसराय1387191
शेखपुरा12210119
भागलपुर70451750
बांका76246819
कुल25508517403582

उत्पादन बढ़ाने के लिए योजनाओं पर रहेगा जोर

विभाग का मानना है कि गन्ना क्षेत्र का विस्तार होने से किसानों की आय बढ़ेगी और चीनी उद्योग को भी मजबूती मिलेगी. इसी उद्देश्य से राज्य के विभिन्न जिलों में गन्ना उत्पादन बढ़ाने के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं. खेती के रकबे में बढ़ोतरी के साथ आधुनिक तकनीकों और बेहतर प्रबंधन के जरिए उत्पादन बढ़ाने पर भी खास ध्यान दिया जाएगा. 

MORE NEWS

Read more!