Advertisement

बिहार फसलें News

बाढ़ से हुए फसल नुकसान का मुआवजा देगी बिहार सरकार, कृषि मंत्री ने अफसरों को दिए रिपोर्ट बनाने के निर्देश

बाढ़ से हुए फसल नुकसान का मुआवजा देगी बिहार सरकार, कृषि मंत्री ने अफसरों को दिए रिपोर्ट बनाने के निर्देश

Sep 10, 2026

बिहार में बाढ़ से खेतों में खड़ी फसलों को हुए नुकसान का आकलन किया जाएगा. कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने अधिकारियों को बाढ़ प्रभावित इलाकों का स्थल निरीक्षण कर वास्तविक फसल क्षति की रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए हैं.

बिहार में मखाना क्रांति की तैयारी, 21 जिलों में खेती विस्तार पर 75% तक सब्सिडी देगी सरकार

बिहार में मखाना क्रांति की तैयारी, 21 जिलों में खेती विस्तार पर 75% तक सब्सिडी देगी सरकार

Sep 08, 2026

मखाना को वैश्विक स्तर पर सुपरफूड के रूप में मिल रही पहचान के बीच बिहार सरकार ने इसकी खेती का दायरा बढ़ाने का फैसला किया है. 'मखाना विकास योजना' के तहत 21 जिलों में मखाना उत्पादन, उन्नत बीज वितरण और आधुनिक प्रसंस्करण को बढ़ावा दिया जाएगा. किसानों, एफपीओ और महिला स्वयं सहायता समूहों को खेती विस्तार, बीज, मशीनरी और प्रोसेसिंग इकाइयों के लिए 75 प्रतिशत तक अनुदान दिया जाएगा. सरकार का लक्ष्य मखाना किसानों की आय बढ़ाने के साथ बिहार को मखाना उत्पादन और निर्यात का बड़ा केंद्र बनाना है.

सारण में दो जगह नदियों का बांध टूटा, कई गांवों में घुसा पानी, खड़ी फसलों को नुकसान की आशंका

सारण में दो जगह नदियों का बांध टूटा, कई गांवों में घुसा पानी, खड़ी फसलों को नुकसान की आशंका

Sep 06, 2026

सारण जिले के मांझी और दरियापुर प्रखंड में पानी के दबाव के कारण माही और दाहा नदी के बांध टूट गए हैं. बांध टूटने से कई गांवों में बाढ़ का पानी फैल गया है और खेतों में खड़ी फसलों पर नुकसान का खतरा बढ़ गया है.

बिहार में उगा एवोकाडो आयात वाले फल को देगा टक्‍कर! RPCAU के वैज्ञानिकों ने हासिल की बड़ी सफलता

बिहार में उगा एवोकाडो आयात वाले फल को देगा टक्‍कर! RPCAU के वैज्ञानिकों ने हासिल की बड़ी सफलता

Sep 02, 2026

बिहार के मैदानी इलाकों में पहली बार एवोकाडो की सफल खेती ने नई उम्मीद जगाई है. RPCAU पूसा के वैज्ञानिकों ने 750 से 950 ग्राम तक के फल उगाकर आयातित एवोकाडो को टक्कर देने की संभावना पैदा की है.

मशरूम में बिहार बना देश का नंबर-1 राज्य, 10 साल में 700 गुना से ज्यादा बढ़ा उत्पादन

मशरूम में बिहार बना देश का नंबर-1 राज्य, 10 साल में 700 गुना से ज्यादा बढ़ा उत्पादन

Aug 31, 2026

बिहार ने मशरूम उत्पादन में देश का नंबर-1 राज्य बनने का गौरव हासिल किया है. 2013-14 में जहां उत्पादन मात्र 0.06 हजार मीट्रिक टन था, वहीं 2023-24 में यह बढ़कर 42.19 हजार मीट्रिक टन पहुंच गया. सरकारी योजनाओं, सब्सिडी, ट्रेनिंग और महिला किसानों की भागीदारी ने बिहार में मशरूम क्रांति को नई ऊंचाई दी है.

बिहार में गंगा सहित कई नदि‍यों का जलस्‍तर बढ़ा, कई इलाकों में सब्जी फसल बर्बाद, मंड‍ियों में भाव बढ़ने की आशंका

बिहार में गंगा सहित कई नदि‍यों का जलस्‍तर बढ़ा, कई इलाकों में सब्जी फसल बर्बाद, मंड‍ियों में भाव बढ़ने की आशंका

Aug 25, 2026

बिहार में गंगा समेत कई नदियों का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ का खतरा बढ़ गया है. गंगा खतरे के निशान से ऊपर बह रही है, जिससे दियारा और कुर्जी इलाके में सब्जियों की फसल प्रभावित हुई है. किसानों को नुकसान के साथ बाजार में सब्जियों के दाम बढ़ने की चिंता सता रही है.

मखाना सस्ता, चिंता महंगी: बीज और लावा के गिरते दाम से सहनी समाज पर बढ़ा कर्ज का बोझ

मखाना सस्ता, चिंता महंगी: बीज और लावा के गिरते दाम से सहनी समाज पर बढ़ा कर्ज का बोझ

Aug 18, 2026

दरभंगा के हरसिनपुर नौवटोलिया गांव में मखाना फोड़ने वाले सहनी समाज के परिवार बीज और लावा के दाम में अचानक आई गिरावट से परेशान हैं. कई लोगों ने ऊंचे ब्याज पर कर्ज लेकर कारोबार शुरू किया था, लेकिन बीते 10-15 दिनों में मखाना बीज का भाव 25 हजार रुपये प्रति क्विंटल से गिरकर करीब 16 हजार रुपये प्रति क्विंटल पहुंच गया है. मखाने के वैश्विक कारोबार के बढ़ने के बावजूद कारीगरों और किसानों की आय पर संकट गहरा गया है.

बिहार में खरीफ मक्का की बंपर बुवाई, कई जिलों ने टारगेट से अधिक खेती कर रचा रिकॉर्ड

बिहार में खरीफ मक्का की बंपर बुवाई, कई जिलों ने टारगेट से अधिक खेती कर रचा रिकॉर्ड

Aug 11, 2026

बिहार में खरीफ मक्का की खेती इस साल किसानों के बीच काफी लोकप्रिय साबित हुई है. राज्य में 2.70 लाख हेक्टेयर के लक्ष्य के मुकाबले 2.55 लाख हेक्टेयर में बुवाई हो चुकी है, जिससे 94 प्रतिशत लक्ष्य हासिल कर लिया गया है. पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, बेगूसराय, सीवान समेत कई जिलों ने लक्ष्य के बराबर या उससे अधिक क्षेत्र में मक्के की खेती दर्ज की है.

बिहार में मॉनसून अब भी कमजोर, फिर भी धान रोपनी और मक्का बुवाई में तेज उछाल

बिहार में मॉनसून अब भी कमजोर, फिर भी धान रोपनी और मक्का बुवाई में तेज उछाल

Aug 10, 2026

बिहार में मॉनसून सामान्य से 36% कमजोर रहने के बावजूद अगस्त की शुरुआत में हुई अच्छी बारिश से खरीफ खेती को गति मिली है. धान की रोपनी 85% और मक्का की बुवाई 94% लक्ष्य तक पहुंच चुकी है, लेकिन कई इलाकों में किसान अभी भी पानी की कमी, गिरते भूजल स्तर और बाढ़ जैसी चुनौतियों से जूझ रहे हैं.

बिहार में 2.55 लाख हेक्टेयर में होगी गन्ने की खेती, जानिए किस जिले को कितना टारगेट मिला

बिहार में 2.55 लाख हेक्टेयर में होगी गन्ने की खेती, जानिए किस जिले को कितना टारगेट मिला

Aug 01, 2026

बिहार में गन्ना उत्पादन बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है. गन्ना उद्योग विभाग ने सभी जिलों के लिए खेती का रकबा और उत्पादन लक्ष्य तय कर दिया है. पश्चिमी चंपारण को सबसे अधिक 1.66 लाख हेक्टेयर का लक्ष्य मिला है, जबकि नई चीनी मिलों के लिए पर्याप्त गन्ना उपलब्ध कराने पर सरकार का फोकस है.

चीनी मिलों के शिलान्यास को लेकर किसानों में खुशी, 2 जिलों में गन्ना फसल विस्‍तार के रजिस्‍ट्रेशन हुए तेज

चीनी मिलों के शिलान्यास को लेकर किसानों में खुशी, 2 जिलों में गन्ना फसल विस्‍तार के रजिस्‍ट्रेशन हुए तेज

Jul 31, 2026

बिहार में सकरी और रैयाम चीनी मिलों के शिलान्यास की घोषणा के बाद गन्ना किसानों में नया उत्साह देखने को मिल रहा है. गन्ना विभाग के फसल विस्तार अभियान का असर यह है कि अब तक 9 हजार से अधिक किसानों ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया है.

बिहार में 37% कम बारिश के बीच धान रोपनी 50% पूरी, बारिश में सिवान अव्वल तो जहानाबाद 70% पिछड़ा

बिहार में 37% कम बारिश के बीच धान रोपनी 50% पूरी, बारिश में सिवान अव्वल तो जहानाबाद 70% पिछड़ा

Jul 23, 2026

बिहार में 1 जून से 22 जुलाई के बीच सामान्य से 37 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है, लेकिन इसके बावजूद राज्य में धान की रोपनी लक्ष्य के 50 फीसदी तक पूरी हो चुकी है. सिवान राज्य का एकमात्र जिला है जहां सामान्य से 12 फीसदी अधिक बारिश हुई है, जबकि जहानाबाद में बारिश 70 फीसदी कम रही है. मौसम विभाग ने फिलहाल सूखे जैसे हालात से इनकार करते हुए जुलाई के अंत और अगस्त की शुरुआत में मॉनसून के फिर सक्रिय होने की संभावना जताई है.

Co 0238 गन्ना किस्म बनी किसानों और चीनी मिलों की पसंद, अब बिहार में बढ़ेगा रकबा

Co 0238 गन्ना किस्म बनी किसानों और चीनी मिलों की पसंद, अब बिहार में बढ़ेगा रकबा

Jul 17, 2026

बिहार में बंद पड़ी चीनी मिलों को दोबारा चालू करने की तैयारी के बीच सरकार गन्ना उत्पादन बढ़ाने पर जोर दे रही है. इसके लिए उच्च उत्पादकता वाली Co 0238 (करण-4) गन्ना किस्म और सेमी-पेरेनियल खेती पद्धति को बढ़ावा दिया जा रहा है. इस तकनीक से किसान 18 महीनों में एक ही खेत से दो फसलें ले सकते हैं, जबकि Co 0238 किस्म अधिक पैदावार, बेहतर चीनी रिकवरी और अच्छी क्वालिटी के गुड़ के लिए देशभर में लोकप्रिय हो चुकी है.