
भारतीय कृषि अनुसन्धान परिषद (ICAR) भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (IVRI), इज्जतनगर (बरेली) ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है. वर्ल्ड लेवल पर ये कामयाबी मिलते ही आईवीआरआई देश की पहली वेटरनरी यूनिवर्सिटी बन गई है. इससे पहले देश की किसी भी वेटरनरी यूनिवर्सिटी को ये कामयाबी हासिल नहीं मिली है. संस्थान के मुताबिक आईवीआरआई ने क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग में इतिहास रचा है. वेटरनरी साइंस में आईवीआरआई को विश्व के शीर्ष 100 संस्थानों में स्थान हासिल हुआ है.
आईवीआरआई देश की पहली वैट यूनिवर्सिटी है जिसे वेटरनरी साइंज में ये कामयाबी मिली है. जानकारों की मानें तो क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग के अनुसार आईवीआरआई को 51–100 के रैंक बैंड में जगह मिली है. ये रैकिंग से पशु चिकित्सा शिक्षा, अनुसंधान और इननोवेशन के क्षेत्र में आईवीआरआई की उत्कृष्टता और वैश्विक पहचान साबित करती है.
आईसीएआर के उपमहानिदेशक और संस्थान के निदेशक डॉ राघवेन्द्र भट्टा का कहना है कि ये संस्थान की एक खास और बड़ी उपलब्धि है. आईवीआरआई देश का पहला एनिमल साइंस रिसर्च और एजुकेशन संस्थान है, जो वर्षों से पशु स्वास्थ्य, रोग नियंत्रण, टीका विकास और पशुधन उत्पादन से जुड़े क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है. संस्थान की यह कामयाबी इसके वैज्ञानिकों, शिक्षकों, शोधार्थियों और यहां पढ़ने वाले छात्रों की कोशिश और हाई क्वालिटी वाले रिसर्च का परिणाम है.
आईसीएआर के महानिदेशक डॉ. एमएल जाट ने आईवीआरआई की इस कामयाबी पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि आईसीएआर देश में उच्च कृषि शिक्षा और रिसर्च के क्षेत्र को विश्वस्तरीय बनाने के लिए लगातार कोशिश कर रहा है. क्यूएस रैंकिंग में संस्थानों का मूल्यांकन शैक्षणिक प्रतिष्ठा, नियोक्ता प्रतिष्ठा, शोध और अंतरराष्ट्रीय सहयोग जैसे विभिन्न मानकों के आधार पर किया जाता है. आईवीआरआई का इस सूची में शामिल होना संस्थान के अनुसंधान, शिक्षा और कृषि-खाद्य प्रणालियों में वैज्ञानिक योगदान को दिखाता है. इस वैश्विक मान्यता से न केवल संस्थान की अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठा को ताकत मिलेगी, बल्कि भारत में पशु चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान के क्षेत्र को भी नई दिशा और प्रेरणा हासिल होगी.
जानकारों की मानें तो आईवीआरआई केन्द्रीय भैंस अनुसधांन संस्थान तथा राष्ट्रीय अश्व अनुसंधान संस्थान के सहयोग से हिसार में नया एजुकेशन सेंटर खोलेगी. जहां भैंस और घोड़ों से संबंधित पढ़ाई होगी. नए सेंटर की प्रक्रिया पर काम शुरू हो गया है. भारत सरकार के मुताबिक काम करने की कोशिश की है. साथ ही उन्होंने बताया कि भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में आईवीआरआई की बहुत महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी.
Meat Production: पश्चिम बंगाल नहीं, UP को दिया गया मीट उत्पादन में नंबर वन बनने का टॉरगेट
Egg Expiry: अंडे की एक्सपायरी प्रिंट करने पर NECC ने कही ये बड़ी बात, पढ़ें CEO का इंटरव्यू