Feed-Fodder for Animals: गाय-भैंस को दाना-चारा खिला रहे हैं तो एक्सपर्ट के ये 20 टिप्स भी करें शामिल 

Feed-Fodder for Animals: गाय-भैंस को दाना-चारा खिला रहे हैं तो एक्सपर्ट के ये 20 टिप्स भी करें शामिल 

Feed-Fodder for Animals सेंट्रल इंस्टी्ट्यूट ऑफ बफैलो रिसर्च सेंटर (सीआईआरबी), हिसार, हरियाणा समय-समय पर भैंसों के खानपान से जुड़ी रिपोर्ट जारी करता रहता है. सीआईआरबी का कहना है कि भैंस को अच्छी खुराक देने के साथ-साथ ये भी मालूम होना चाहिए कि कब एक भैंस को कितना दाना और चारा खिलाना है. 

भैंस की टॉप 4 नस्लेंभैंस की टॉप 4 नस्लें
नासि‍र हुसैन
  • New Delhi,
  • May 01, 2026,
  • Updated May 01, 2026, 11:36 AM IST

पशुओं को दी जाने वाली खुराक ही है जो उनके उत्पादन की लागत को कम करती है और मुनाफे को बढ़ाती है. क्योंकि हेल्दी खुराक से ही पशु भी निरोगी और हेल्दी रहता है. पशुओं की बीमारी पर खर्चा कम होगा तो लागत नहीं बढ़ेगी. वहीं पौष्टि क खुराक खाने को मिलेगी तो उत्पादन बढ़ने के साथ ही मुनाफा भी बढ़ेगा. एनिमल न्यूट्रीशन एक्सपर्ट की मानें तो खुराक से ही हैल्थ बनती है और खुराक से ही उत्पादन या कह लें कि कार्य क्षमता बढ़ती है. खासतौर पर गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए.

यहां तक की सेंट्रल इंस्टी्ट्यूट ऑफ बफैलो रिसर्च सेंटर (सीआईआरबी), हिसार, हरियाणा ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया है कि भैंस को कब और क्या खाने को देना चाहिए. भैंस की खुराक में हरा और सूखा चारा कितना हो. अगर दाना खिलाया जा रहा है तो उसकी मात्रा कितनी होनी चाहिए. साथ ही दाने को हरे और सूखे चारे के साथ मिलाकर कैसे खिलाया जा सकता है. 

ऐसे खि‍लाना चाहिए गाय-भैंस को दाना-चारा 

  • गाय-भैंसों को बैलेंस डाइट खि‍लानी चाहिए. 
  • भैंस की खुराक स्वादिष्ट और पौष्टिक होनी चाहिए. 
  • पशु की खुराक में बदबू नहीं आनी चाहिए.
  • पेट पूरा भरने पर ही भैंस को संतुष्टि मिलती है. 
  • भैंस की उम्र के हिसाब से ही खुराक दी जानी चाहिए. 
  • भैंस की खुराक को अचानक नहीं बदलना चाहिए. 
  • भैंस को चारा खिलाने का वक्त तय करके रखें. 
  • गाय-भैंस की खुराक के तय वक्त में जल्दी बदलाव न करें. 
  • भैंस को चारा खिलाने का समय ऐसा रखें जिससे भैंस ज्यादा वक्त तक भूखी न रहे.
  • भैंस की खुराक ऐसी होनी चाहिए जो कब्ज‍ और दस्त करने वाली ना हो. 
  • भैंस का पेट काफी बड़ा होता है इसलिए उसे भरपेट चारा खिलाना चाहिए. 
  • भैंस के दाना मिश्रण में ज्यालदा से ज्या दा तरह के दाने और खल को शामिल करना चाहिये. 
  • ज्यादा दाने और खल होने से मिक्सचर की क्वालिटी और स्वाद दोनों में बढ़ोतरी होती है.
  • पेट अगर खाली रह जाए तो भैंस मिट्टी, चिथड़े और दूसरी गन्दी चीजें खाना शुरू कर देती है.
  • भैंस को कोई नई चीज खिलानी हो तो पहले वाले आहार के साथ मिलाकर धीरे-धीरे बदलाव करें.
  • भैंस की खुराक में शामिल दाना मिक्सचर प्रोटीन और ऊर्जा के स्रोत वाला होना चाहिए.

चारे संग ऐसे खि‍लाएं दाना मिक्सचर

  • दाना मिक्सचर को चारे के साथ अच्छी तरह मिलाकर खिलाएं.
  • दाना मिक्सचर चारे के साथ खि‍लाने से चारे की भी खपत बढ़ जाती है. 
  • दाना मिक्सचर संग चारा खिलाने से चारा बेकार नहीं जाता है. 
  • भैंस की चुन-चुन कर खाने की आदत के कारण चारा बर्बाद होता है. 
  • पशुओं को दाना मिक्सचर को पीसकर खि‍लाना चाहिए. 
  • खराब तरह से पिसा दाना मिक्सचर भैंस को पचता नहीं है.
  • दाना मिक्सचर को भिगोने से वह स्वादिष्ट और पाचक हो जाता है.

ये भी पढ़ें- Breed Production: OPU-IVF से मां बनेंगी सड़क-खेतों में घूमने वाली छुट्टा गाय

ये भी पढ़ें- Egg Production: पोल्ट्री फार्म में कैसे बढ़ेगा अंडा उत्पादन, पढ़ें पोल्ट्री एक्सपर्ट के 10 टिप्स

MORE NEWS

Read more!