
अंडे और चिकन के लिए किए जाने वाला पोल्ट्री कारोबार हर साल तेजी से बढ़ रहा है. भारत चीन के बाद अंडा उत्पादन में दूसरे स्थान पर है. जबकि चिकन उत्पादन की बात करें तो 5वें स्थान पर हैं. देश में नॉर्थ-ईस्ट से लेकर कश्मीर तक पोल्ट्री सेक्टर से करोड़ों लोग जुड़े हुए हैं. लेकिन पोल्ट्री के साथ छोटे-बड़े कई तरह के जोखिम भी जुड़े हुए हैं. जोखिम भी ऐसे हैं कि कभी-कभी तो हजारों मुर्गियां एक साथ दम तोड़ देती हैं. वक्त के साथ ये जोखिम बदलते भी रहते हैं. लेकिन ऐसा नहीं है कि इनसे निपटने का कोई तरीका नहीं है. इसी तरीके पर बात करने के लिए देशभर के पोल्ट्री एक्सपर्ट बेंग्लूरू में जुट रहे हैं.
मौका होगा वेट्स इन पोल्ट्री (वीआईपी) की ओर से आयोजित होने वाली तीसरी नेशनल सिम्पोजियम का. वीआईपी के प्लेटफार्म पर पोल्ट्री एक्सपर्ट पोल्ट्री के जोखिमों के मैनेजमेंट पर चर्चा करेंगे. साथ ही डीजीज फ्री और हेल्दी अंडा-चिकन उत्पादन के लिए फार्म प्रोक्टिनस को और लचीला कैसे बनाया जाए इस पर भी चर्चा की जाएगी. वीआईपी के इस कार्यक्रम में पोल्ट्री सेक्टर से जुड़े डॉक्टर, साइंटिस्ट, बिजनेसमैन और पोल्ट्री फार्मर भी शामिल होते हैं. गौरतलब रहे वीआईपी वेटेरियन यानि मुर्गे-मुर्गियों के डॉक्टरों की एक संस्था है.
वीआईपी के सेक्रेटरी डॉ. संतोष इरे ने किसान तक को बताया कि इंडियन पोल्ट्री साइंस एसोसिएशन के प्रेसिडेंट डॉ. पीके शुक्ला नेशनल सिम्पोजियम के चीफ गेस्ट होंगे. डॉ. शुक्ला वर्तमान में एचओडी पोल्ट्री साइंस कॉलेज, दुवासू, मथुरा भी हैं. वहीं डॉ. शुक्ला भारत सरकार में ज्वाइंट कमिश्नर पोल्ट्री भी रहे हैं. इसके साथ ही प्रो. डॉ. केसी वीरअन्ना, वीसी, कर्नाटक वेटरनरी, एनिमल एंड फिशरीज साइंस यूनिवर्सिटी भी भविष्य के लिए तैयार पोल्ट्री पर बात करेंगे.
डॉ. संतोष ने बताया कि वैसे तो पोल्ट्री सेक्टर से जुड़े लोग बड़ी संख्या में नेशनल सिम्पोजियम में हिस्सा लेने आएंगे. लेकिन, इसके साथ ही पोल्ट्री सेक्टर से जुड़े कुछ खास दिग्गज ऐसे भी हैं जो कार्यक्रम के दौरान अपनी बात रखेंगे. दिग्गजों के ये टिप्स पोल्ट्री फार्म और मार्केट से जुड़े होंगे. खास दिग्गजों में वेंकटेश्वरा हैचरी के जीएम केजी आनंद, डॉ. अजय देशपांड, प्रेसिडेंट, वीआईपी, समीर अग्रवाल, एमडी शालीमार ग्रुप, डॉ. गौतमन, पशु चिकित्सा महाविद्यालय एवं अनुसंधान संस्थान, सेलम. एमडी अशोक कुमार, एमएए इंटीग्रेटर, बेंग्लूरू. इसके साथ ही पोल्ट्री फेडरेशन ऑफ इंडिया के प्रेसिडेंट रनपाल ढांढा, पोल्ट्री इंडिया और इपीमा के प्रेसिडेंट उदय सिंह बयास, फीड एसोसिएशन क्लेफ्मा के प्रेसिडेंट दिव्य कुमार गुलाटी आदि भी कार्यक्रम को संबोधित करेंगे.
ये भी पढ़ें- केंद्र के आंकड़ों में 'जीरो' है मध्य प्रदेश की गेहूं खरीद, पढ़ें बाकी राज्यों का हाल
ये भी पढ़ें- पशुपालकों और पर्यावरण तक के लिए ऐसे फायदेमंद है वाइट रेवोलुशन-2