Poultry Egg Production: विश्व में सबसे तेज भारत में बढ़ रहा है अंडा उत्पादन, क्या कहती है एपीडा की रिपोर्ट

Poultry Egg Production: विश्व में सबसे तेज भारत में बढ़ रहा है अंडा उत्पादन, क्या कहती है एपीडा की रिपोर्ट

Poultry Egg Production अंडा उत्पादन को लेकर दुनियाभर के ज्यादातर देशों से अच्छी खबर आ रही है. इस साल की पहली तिमाही की रिपोर्ट बताती है कि भारत समेत दुनियाभर के ज्यादातर देशों में अंडा उत्पादन में बढ़ोतरी हो रही है. प्रोटीन के लिए अंडों की डिमांड बढ़ रही है. 

 How to check if eggs are fresh or rotten How to check if eggs are fresh or rotten
नासि‍र हुसैन
  • New Delhi,
  • Jul 22, 2026,
  • Updated Jul 22, 2026, 9:00 AM IST

हाल ही में एपीडा ने मार्केट इंटेलीजेंस रिपोर्ट जारी की है. रिपोर्ट में बहुत सारे फूड प्रोडक्ट की पहली तिमाही रिपोर्ट के बारे में बताया गया है. क्रि सिल की इस रिपोर्ट में अंडे को भी शामिल किया गया है. अंडे के बारे में अच्छी खबर ये है कि भारत ही नहीं दुनियाभर के तमाम देशों में अंडे का उत्पादन बढ़ रहा है. लेकिन उससे भी ज्यादा अच्छी और बड़ी खबर ये है कि सबसे ज्यादा तेजी से भारत में अंडा उत्पादन बढ़ रहा है. कोरोना के बाद से जागरुक हुए ग्राहक प्रोटीन की जरूरत को पूरा करने के लिए अंडे खा रहे हैं. भारत में भी अंडा उत्पादन में 5 फीसद की बढ़ोतरी हुई है. 

हालांकि बढ़ोतरी के बाद भी पहली तिमाही की रिपोर्ट परेशान करने वाली है. भारत इस साल की पहली तिमाही में दूसरे से तीसरे नंबर पर आ गया है. बीते साल 2025 में भारत में 15 हजार करोड़ अंडों का उत्पादन हुआ था. चीन और इंडोनेशि‍या अंडा उत्पादन के मामले में पहले और दूसरे स्थान पर हैं.  

भारत ने चीन को भी छोड़ा पीछे 

अंडा उत्पादन ग्रोथ के मामले में भारत ने चीने को भी पीछे छोड़ दिया है. आपको बता दें कि विश्व अंडा उत्पादन के मामले में चीन पहले नंबर पर है. लेकिन इस साल की पहली तिमाही में चीन के अंडा उत्पादन में 2 फीसद की बढ़ोतरी हुई है. जबकि भारत के अंडा उत्पादन में 5 फीसद की बड़ी बढ़ोतरी हुई है. रिपोर्ट के हिसाब से आंकलन लगाया जा रहा है कि इस साल भारत में अंडा उत्पादन 15.6 हजार करोड़ हो सकता है, बीते साल ये 149 हजार करोड़ था. 

चीन की बात करें तो साल 2025 में 67 हजार करोड़ अंडों का उत्पादन हुआ था, जबकि इस साल 68.2 हजार करोड़ अंडों का उत्पादन होने का अनुमान है. जबकि दूसरे नंबर वाले इंडोनेशि‍या में पहली तिमाही के अंडा उत्पादन में 3 फीसद की बढ़ोतरी हुई है. 
अंडा उत्पादन के मामले में टॉप-10 देशों में रशि‍या और जापान दो ऐसे देश हैं जिनका उत्पादन माइनस में गया है. यूएसए में 1 फीसद और पाकिस्तान में 2 फीसद की बढ़ोतरी हुई है. ब्राजील की बात करें तो वहां 3 फीसद 

ऐग एक्सपोर्टर की लिस्ट में नहीं भारत 

एपीडा ने ऐग एक्सपोर्टर की लिस्ट भी जारी की है. लिस्ट में टॉप-10 देशों के नाम बताए गए हैं. लेकिन अफसोस की बात ये है कि इस लिस्ट में भारत का नाम नहीं है. नीदरलैंड, यूएसए और पौलेंड पहले से दूसरे और तीसरे नंबर पर हैं. हालांकि पहली तिमाही में यूएसए का ऐग एक्सपोर्ट तीन फीसद घटा है. 

ये भी पढ़ें:-

Milk Adulteration: दूध में पानी मिलाया है या पूरा दूध ही सिंथेटिक है, खुद से ऐसे करें जांच 

Goat Farming: तेजी से बढ़ रही है बकरी पालन करने वालों की संख्या, ये हैं वो 20 वजह

MORE NEWS

Read more!