Water for Animal: आ गई गर्मी, पशुओं की देखभाल में ये हैं पानी के फायदे और कमी के नुकसान 

Water for Animal: आ गई गर्मी, पशुओं की देखभाल में ये हैं पानी के फायदे और कमी के नुकसान 

Water for Animal गर्मी के मौसम में पशुओं के लिए साफ और ताजा पानी पीना जरूरी है. पानी ना पीने पर कई तरह की परेशानी हो सकती है. पानी की कमी और उससे होने वाली परेशानियों के लक्षण क्या हैं और परेशानी होने पर किस तरह के नुकसान उठाने पड़ सकते हैं ये सब इस खबर में बताया गया है. 

नासि‍र हुसैन
  • New Delhi,
  • Mar 24, 2026,
  • Updated Mar 24, 2026, 4:04 PM IST

अभी बीते तीन-चार दिन से मौसम में उतार-चढ़ाव चल रहा है. जिसके चलते तापमान सामान्य बना हुआ है. लेकिन गर्मी का मौसम शुरू हो चुका है. आने वाले 8-10 दिन में गर्मी और बढ़ जाएगी. तापमान भी बढ़ने लगेगा. गर्म हवाएं चलने लगेंगी. अगर एनिमल एक्सपर्ट की मानें तो इस तरह के मौसम में किसी भी छोटे-बड़े पशु को खाने को बेशक कम मिले, लेकिन पीने के लिए ताजा-स्वच्छ पानी बहुत जरूरी है. पानी की कमी किसी के भी शरीर में कई तरह की बीमारियां पैदा करती है. पानी की कमी के चलते पशुओं को किस तरह की परेशानी का सामना करना पड़ता है. 

पशुओं के शरीर में होने वाली पानी की कमी को कैसे पहचान सकते हैं, इस बारे में वेटरनरी यूनिवर्सिटी राजूवास, बीकानेर हर साल एडवाइजरी जारी करता है. एक्सपर्ट का तो ये भी कहना है कि अगर गर्मियों के दौरान पशुओं की खुराक में हरे चारे की मात्रा भरपूर रखी जाए तो एक किलो हरे चारे से तीन से चार लीटर तक पानी की कमी पूरी हो जाती है. इसलिए एक्सपरर्ट की सलाह मानकर पशुओं के पीने के पानी का सिस्टम जरूर बनाएं. 

पानी की कमी दूर करने को करें ये 10 काम

  • पशुओं को बार-बार पानी पिलाते रहें. 
  • जहां तक संभव हो पशुओं को ताजा और ठंडा पानी ही पिलाएं.
  • पशुओं के शरीर पर भी दिन में कम तीन बार पानी का छिड़काव करें. 
  • पशुओं को सूखी तूड़ी 30 फीसद और हरा चारा 70 फीसद खिलाएं. 
  • ताजा तूड़ी खिलाने से पहले उसे भिगो लें. 
  • शाम को भिगोकर रखी गई तूड़ी सुबह खिलाएं. 
  • पशु के सामने हमेशा नमक की ढेली रखें. 
  • नमक की ढेली चाटने से प्यास लगती है. 
  • पशुओं को सुबह-शाम ताजा पानी से नहलाएं. 
  • जहां पशु बांधे जाते हैं वहां पानी का छिड़काव करें. 
  • पशुओं को छायादार जगह पर बांधना चाहिए. 
  • पानी की कमी होने पर नमक-चीनी से तैयार घोल पिलाते रहें.  

पशुओं में पानी की कमी के ये हैं लक्षण 

जब पशुओं में पानी की कमी हो जाती है तो कई तरह के लक्षण से इसे पहचाना जा सकता है. जैसे पशुओं को भूख नहीं लगती है. सुस्ती और कमजोर हो जाना. पेशाव गाढ़ा होना, वजन कम होना, आंखें सूख जाती हैं, चमड़ी सूखी और खुरदरी हो जाती है और पशुओं का दूध उत्पादन भी कम हो जाता है. और सबसे बड़ी पहचान ये है कि जब हम पशु की चमढ़ी को उंगलियों से पकड़कर ऊपर उठाते हैं तो वो थोड़ी देर से अपनी जगह पर वापस आती है. 

पानी की कमी से पशु को होते हैं ये नुकसान 

पानी की कमी होने पर पशुओं को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है. जैसे चारा खाने और उसे पचाने की क्षमता कम हो जाती है. शरीर के जरूरी पोषक तत्व मल-मूत्र के जरिए बाहर निकलने लगते हैं. पशुओं की दूध उत्पादन और प्रजनन क्षमता पर असर पड़ने लगता है. खून गाढ़ा होने लगता है. बछड़े और बछड़ियों को पेचिस लग जाती है. बड़े पशुओं को दस्त लग जाते हैं.

Meat Production: पश्च‍िम बंगाल नहीं, UP को द‍िया गया मीट उत्पादन में नंबर वन बनने का टॉरगेट 

PDFA: ये हैं 80 और 30 लीटर दूध देकर ट्रैक्टर जीतने वालीं गाय-भैंस, गांव में हो रहा स्वागत

MORE NEWS

Read more!