बाढ़-बरसात तो आकर चले जाते हैं, लेकिन पीछे रह जाता है संक्रमण. यही संक्रमण इंसानों के साथ-साथ पशुओं को भी परेशान करता है. कई बार तो ये संक्रमण महामारी की शक्ल ले लेता है. एक पशु में हुआ संक्रमण सभी पशुओं में फैल जाता है. यही वजह है कि एनिमल एक्सपर्ट बाढ़-बरसात के दौरान और उसके बाद पशुओं के शेड में बहुत ज्यादा साफ-सफाई रखने की सलाह देते हैं. क्योंकि शेड में मौजूद गंदगी संक्रमण को बढ़ावा देती है. भारतीय खाद्य संरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने भी साफ-सफाई को लेकर गाइड लाइन जारी की है.
अभी मौसम भी बाढ़ और बरसात वाला चल रहा है. राज्य सरकारें बाढ़ को लेकर अलर्ट जारी कर चुकी हैं. डेयरी फार्म में रोजाना की सफाई का बहुत महत्व है. सफाई रहने से जहां पशुओं को बीमारी का खतरा नहीं रहता है, वहीं सफाई रखने से FSSAI के नियम भी पूरे हो जाते हैं. FSSAI के जुर्माने का डर भी नहीं रहता है. साथ ही डेयरी फार्म साफ रहने से दूध भी दूषित नहीं होता है.
ऐसे करें एनिमल शेड की साफई
- डेयरी फार्म में सफाई के लिए हौज पाइप का इस्तेमाल करें.
- हौज पाइप की मदद से गोबर और दूसरे कचरे को एक साथ पानी से बहा देना चाहिए.
- ठोस वेस्ट को फावड़ों से इकट्ठा करके ठेला गाड़ी में उठाकर पशुशाला से ले जाएं.
- बड़ी पशुशालाओं में इसके लिए बैलगाड़ी या ट्रैक्टर ट्रॉली इस्तेमाल की जा सकता है.
- तरल खाद और पशुशाला की धोवन को नाली द्वारा खुले और बंद इलाकों के जंक्शन तक ले जाना चाहिए. वहां इसका निपटारा करना चाहिए.
- नाली को “यू” आकार का बनवाना चाहिए, उसकी गहराई 6-8 सेमी, चौड़ाई 30-40 सेमी तक होनी चाहिए.
- डेयरी फार्म और पशुपालन शेड की नालियों में उपयुक्त ढलान रखा जाना चाहिए.
- बड़े पशु शेड में सभी नालियों को एक में जोड़कर रखना चाहिए.
- पशुशाला के बाहर हर शेड से निकलने वाली तरल खाद को नालियों खासकर बंद या सतही नाली को मुख्य फार्म वाली नाली से जोड़ देना चाहिए.
- नाली इस तरल खाद को एक इंस्पेक्शन कक्ष तथा सैटिंग चेम्बर के जरिए से एक तरल खाद स्टोरेज टैंक में ले जाती है.
- पर्याप्त मात्रा में पानी उपलब्ध हो तो प्रेशर द्वारा फर्श को धोकर तरल और ठोस खाद को एक खुली जगह में ले जाना चाहिए.
- पशुशाला में पर्याप्त चौड़ाई वाली नालियों के नेटवर्क का निर्माण एक अनिवार्य जरूरत है.
- इस मिश्रित धोवन पानी को चारा घास के खेतों में सीधे ले जाया जा सकता है या इसे बॉयोगैस संयंत्रों में स्लरी के तौर पर उपयोग किया जा सकता है.
- ठोस खाद को अलग से इकट्ठा कर खाद के गड्ढे में अच्छे तरीके से स्टोर किया जाना चाहिए.
- इस तरह से खाद सही तरह डीकंपोज हो जाएगी और किसी मक्खियों का संक्रमण भी नहीं होगा.
ये भी पढ़ें-
Milk Adulteration: दूध में पानी मिलाया है या पूरा दूध ही सिंथेटिक है, खुद से ऐसे करें जांच
Goat Farming: तेजी से बढ़ रही है बकरी पालन करने वालों की संख्या, ये हैं वो 20 वजह