PHOTOS: अब जल्द खराब नहीं होगी समुद्री मछली, रिसर्च में वैज्ञानिकों को मिली बड़ी कामयाबी

पशुपालन

PHOTOS: अब जल्द खराब नहीं होगी समुद्री मछली, रिसर्च में वैज्ञानिकों को मिली बड़ी कामयाबी

sardine fish
  • 1/7

देश के वैज्ञानिकों को एक रिसर्च में बड़ी कामयाबी मिली है. इस रिसर्च की बदौलत समुद्री मछली ऑयल सार्डिन को अधिक दिनों तक जिंदा रखा जा सकेगा. इससे मछली के जल्द खराब होने का खतरा नहीं रहेगा. यह रिसर्च ICAR-सेंट्रल मरीन फिशरीज रिसर्च इंस्टीट्यूट यानी कि CMFRI ने की है.

  • 2/7

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ICAR-CMFRI के वैज्ञानिकों ने इंडियन ऑयल सार्डिन के पूरे जीनोम को डीकोड कर लिया है. यह मछली देश-दुनिया में खाने में बड़ी मात्रा में इस्तेमाल की जाती है. यह पहली बार है जब भारत और आसपास के देशों में किसी समुद्री मछली के जीनोम को डीकोड किया गया है.

  • 3/7

वैज्ञानिक इसे इंडियन मरीन फिशरीज के क्षेत्र में बहुत बड़ी घटना मान रहे हैं. इस रिसर्च की मदद से ऑयल सार्डिन के बारे में गहराई से समझने में मदद मिलेगी. इससे मछली की बायलॉजी, इकोलॉजी और इवोल्यूशन को जानने में मदद मिलेगी. वैज्ञानिकों को आगे रिसर्च करने में भी सुविधा होगी.

  • 4/7

ICAR-CMFRI के वैज्ञानिकों का कहना है कि जीनोम डीकोड होने से ऑयल सार्डिन के प्रबंधन में सुधार लाने में तेजी आएगी. साथ ही मछली को बचा कर रखने में भी सुविधा होगी. मछलियों का खराब होना एक बड़ी समस्या है जिससे मछुआरों को भारी नुकसान होता है. यह रिसर्च नुकसान कम करने का रास्ता दिखाएगी.

  • 5/7

ICAR-CMFRI के वैज्ञानिकों ने ऑयल सार्डिन को डीकोड करने में सिक्वेंसिंग टेक्नोलॉजी की मदद ली. नई रिसर्च की मदद से वैज्ञानिक यह पता लगा सकेंगे कि समुद्री मछलियों पर जलवायु परिवर्तन का क्या असर होता है. इससे यह भी पता चलेगा कि सार्डिन मछली पर फिशिंग का क्या असर होता है.

  • 6/7

भारत में समुद्री मछलियों का बहुत बड़ा कारोबार है. इस काम में देश की करोड़ों की आबादी लगी हुई है. मछली पालन और मछली मारने के काम में करोड़ों परिवार लगा है. यही वजह है कि सरकार भी मत्स्य पालन पर खास जोर दे रही है और इसे कृषि का दर्जा दिा गया है.

  • 7/7

नई रिसर्च से पता चलेगा कि मछलियां जलवायु परिवर्तन को कैसे लेती हैं और उन पर इसका कितना असर होता है. यह असर बुरा होता है या अच्छा, इसकी भी जानकारी मिलेगी. जैसे बाकी जीवों पर जलवायु परिवर्तन का प्रभाव है, उसी तरह मछलियां भी इसके प्रभाव में आ रही हैं.

Latest Photo