यूपी में 'Monsoon' की स्पीड हुई कम, बारिश को लेकर IMD का आया अपडेट, जानें 23 जुलाई को कैसा रहेगा मौसम

यूपी में 'Monsoon' की स्पीड हुई कम, बारिश को लेकर IMD का आया अपडेट, जानें 23 जुलाई को कैसा रहेगा मौसम

Aaj Ka Mausam: आईएमडी के अनुसार अब तक पूरे उत्तर प्रदेश में सामान्य 275.1 मिमी के मुकाबले 225.3 मिमी वर्षा दर्ज की गई है, जो सामान्य से 18 प्रतिशत कम है. पूर्वी उत्तर प्रदेश में 27 प्रतिशत वर्षा की कमी बनी हुई है, जबकि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में वर्षा लगभग सामान्य रही है और यहां केवल 2 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है.

Advertisement
यूपी में 'Monsoon' की स्पीड हुई कम, बारिश को लेकर IMD का आया अपडेट, जानें 23 जुलाई को कैसा रहेगा मौसमउत्तर प्रदेश में मानसूनी गतिविधियों में अब धीरे-धीरे कमी आने लगी है

उत्तर प्रदेश में मानसूनी गतिविधियों में अब धीरे-धीरे कमी आने लगी है. इस बीच, भारतीय मौसम विभाग (IMD) के लखनऊ स्थित क्षेत्रीय मौसम केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया है कि मानसूनी द्रोणी दक्षिण में बीकानेर, बनस्थली, गुना, दमोह, पेण्ड्रा रोड, मिदनापुर होते हुए उत्तरी-पूर्वी बंगाल की खाड़ी की ओर जाने के कारण मानसूनी सक्रियता के दौर में कमी आई है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 23 जुलाई यानी गुरुवार को मेरठ, मथुरा, आगरा, चित्रकूट, बांदा, सोनभद्र, मिर्जापुर, कानपुर, बदायूं, सीतापुर, बाराबंकी, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झासी, ललितपुर, गोरखपुर और प्रयागराज के आसपास के क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है.वहीं, राजधानी लखनऊ में आज सुबह से आसमान में बादल छाए हुए है. 

26 जुलाई से प्रदेश में मानसूनी गतिविधियों में बढ़ोत्तरी

वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक ने बताया, पश्चिम-मध्य भारत की ओर स्थानांतरित होने से उत्तर प्रदेश में आगामी 25 जुलाई तक मानसूनी सक्रियता में कमी के कारण कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा के बावजूद प्रदेश के लिए कोई मौसम चेतावनी जारी नहीं की गई है. इसके साथ एक बार फिर 26 जुलाई से प्रदेश में मानसूनी गतिविधियों में बढ़ोत्तरी संभावित है.

पूरे उत्तर प्रदेश में अब तक 225.3 मिमी वर्षा दर्ज

उन्होंने बताया कि मानसूनी गतिविधियों में कमी आने के साथ अगले चार से पांच दिनों के दौरान प्रदेश के अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है. आईएमडी के अनुसार अब तक पूरे उत्तर प्रदेश में सामान्य 275.1 मिमी के मुकाबले 225.3 मिमी वर्षा दर्ज की गई है, जो सामान्य से 18 प्रतिशत कम है. पूर्वी उत्तर प्रदेश में 27 प्रतिशत वर्षा की कमी बनी हुई है, जबकि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में वर्षा लगभग सामान्य रही है और यहां केवल 2 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है. उधर, प्रमुख सचिव, राजस्व विभाग द्वारा मौसम संबंधी संवेदनशील चेतावनियों के व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश जारी किए है. 

ये भी पढे़ं-

MP में अब तक 14 फीसदी कम बारिश, अलीराजपुर सबसे ज्यादा सूखे की चपेट में, खरीफ बुवाई पर पड़ा असर 

बाढ़ हो या सूखा किसानों को नहीं होगी खेती में कोई दिक्कत, CM योगी ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

POST A COMMENT