यूपी के 35 जिलों में बारिश का येलो अलर्टउत्तर प्रदेश में मॉनसून का असर अलग-अलग इलाकों में अलग दिखाई दे रहा है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के ताजा अपडेट के अनुसार, 11 सितंबर यानी शुक्रवार को पूर्वी उत्तर प्रदेश में अगले दो दिनों तक 35 जिलों में बारिश और गरज-चमक के साथ येलो अलर्ट जारी किया है. इसके साथ पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है. वहीं, 12 से 16 सितंबर तक कई इलाकों में छिटपुट बारिश की संभावना जताई गई है.
वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पूर्वांचल के कुछ इलाकों में मॉनसून ट्रफ की स्थिति के कारण हल्की से मध्यम बारिश के साथ बिजली चमकने की गतिविधियां भी देखी जा सकती हैं. आने वाले दिनों में बंगाल की खाड़ी के ऊपर बनने वाले संभावित कम दबाव के क्षेत्र का असर भी मौसम पर पड़ सकता है. उन्होंने बताया कि पूर्वांचल में जहां पहले बारिश देखने को मिल सकती है, वहीं पश्चिमी यूपी में बाद में कुछ गतिविधियां बढ़ने की संभावना हैं.
मौसम विभाग के अनुुसार, शुक्रवार को बरेली, बदायूं, कांशीराम नगर, मैनपुरी, एटा, शाहजहांपुर, फर्रुखाबाद, इटावा, औरेया, खेरी, पीलीभीत, हरदोई, हमीरपुर, कानपुर, उन्नाव, लखनऊ, हमीरपुर, बांदा, प्रयागराज, मिर्जापुर, गाजीपुर, चंदौली, वाराणसी, मऊ और आजमगढ़ सहित 35 जिलों में झमकर बदरा बरस सकते हैं. यहां के लिए तेज आंधी और तूफान के साथ बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है.
राजधानी लखनऊ में मौसम अगले कुछ समय तक बदलता हुआ रह सकता है. मौसम विभाग के अनुसार, शुरुआत में आसमान आंशिक रूप से बादलों छा सकता है. वहीं लखनऊ में एक-दो दौर बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं. जबकि राजधानी का अधिकतम तापमान करीब 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान करीब 27 डिग्री सेल्सियस का अनुमान है.
मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक बहराइच में 27.4 मिमी, आजमगढ़ में 22.2 मिमी, गाजीपुर में 16.4 मिमी, गोरखपुर में 15.2 मिमी, चुर्क में 4 मिमी, वाराणसी में 0.6 मिमी बारिश हुई है.
बता दें कि उत्तर प्रदेश में गंगा और यमुना जैसी प्रमुख नदियां कई स्थानों पर खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं, जिससे वाराणसी, प्रयागराज, गोरखपुर, अयोध्या, बलिया, लखीमपुर खीरी, संभल समेत कई जिलों में लाखों की आबादी प्रभावित हुई है. वहीं, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्य चलाया जा रहा है और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है.
ये भी पढ़ें-
फर्रुखाबाद में गंगा का जलस्तर बढ़ने से दर्जनों गांवों में बाढ़, हजारों एकड़ फसल पानी में डूबी
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today