उत्तर प्रदेश में लो प्रेशर एरिया से मौसम में बदलावउत्तर प्रदेश के अधिकांश जिलों में बारिश का सिलसिला जारी है. इसी बीच भारत मौसम विभाग ने 7 सितंबर यानी सोमवार को यूपी के लिए भारी बारिश और तेज आंधी का अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. वहीं, पूर्वी उत्तर प्रदेश में आज बारिश के साथ आंधी-तूफान और बिजली गिरने की संभावना है.
IMD के द्वारा जारी ताजा अपडेट के अनुसार, गौतमबुद्ध नगर, मोरादाबाद, गाजियाबाद, मेरठ, पीलीभीत, बहराइच, सीतापुर, सिद्धार्थनगर, खेरी, बलरामपुर, सहारनपुर, सोनभद्र, बदायूं, ललितपुर, गोरखपुर, इटावा, आजमगढ़ और प्रयागराज में भारी बारिश-आंधी की चेतावनी जारी की गई है. वहीं, राजधानी लखनऊ में आज का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहेगा तो न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा.
इसके अलावा, प्रतापगढ़, बांदा, हमीरपुर, फतेहपुर और रायबरेली में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान जताया गया है. वहीं अमेठी, कानपुर नगर, एटा, कासगंज, सुल्तानपुर में भी बारिश के आसार हैं. इसके साथ अंबेडकर नगर, अयोध्या, बस्ती, उन्नाव, लखनऊ और बाराबंकी में हल्की से मध्यम बारिश संभव है. जबकि कन्नौज, फर्रुखाबाद, अलीगढ़, बिजनौर समेत कई जिलों में भी बारिश की संभावना जताई गई है.
लखनऊ स्थित अमौसी मौसम केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, पिछले 24 घंटों के दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भारी से बहुत भारी बारिश दर्ज की गई है. बिजनौर जिले में सर्वाधिक 12 सेंटीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है. इसके अलावा, सहारनपुर और मुजफ्फरनगर में भी तेज बारिश का असर देखा गया है. बरेली वेधशाला में 12 घंटों में कुल 141.3 मिमी० वर्षा दर्ज की गई है. मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि उत्तर प्रदेश में 9 सितंबर तक पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है.
उन्होंने किसानों के लिए महत्वपूर्ण सलाह दी है कि वे खेतों में जल निकासी की उचित व्यवस्था करें और गीली स्थिति में सिंचाई, खाद व कीटनाशकों का छिड़काव टाल दें. वहीं, छोटे पौधों, सब्जियों और बागवानी फसलों को सहारा देने की हिदायत दी गई है.
ये भी पढ़ें-
El Nino का असर: कम बारिश से सूख रही फसलों को मिलेगा पानी, गुजरात सरकार का बड़ा ऐलान
बिहार में बाढ़ का कहर, 12 जिलों में 22 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित, तेजस्वी यादव ने उठाई ये मांग
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today