यूपी के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्टउत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में मॉनसून एक बार फिर एक्टिव होने की उम्मीद है. इसी कड़ी में मौसम विज्ञान केंद्र ने 6 जुलाई यानी सोमवार को प्रदेश के 59 जिलों में गरज-चमक के साथ वज्रपात की चेतावनी जारी की है. वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 7 जुलाई से मॉनसून फिर सक्रिय होगा और प्रदेश के कई हिस्सों में अच्छी बारिश का दौर शुरू होने की उम्मीद है. इससे उमस से राहत मिलने के साथ तापमान में भी गिरावट आएगी. बीते रविवार को लखनऊ, वाराणसी, प्रयागराज, कानपुर, इटावा, सुल्तानपुर, बरेली और मेरठ सहित करीब दस जिलों में हल्की तो कहीं मध्यम बारिश दर्ज की गई. वहीं बुंदेलखंड के क्षेत्रों में अगले दो दिनों तकर बारिश की गतिविधियां बनी रह सकती हैं.
जिन जिलों में चेतावनी जारी की गई है, उनमें सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, बागपत, मेरठ, ज्योतिबा फुले नगर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, संभल, बुलंदशहर, गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, हापुड़, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, महामायानगर, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, कन्नौज, इटावा, औरेया, कानपुर देहात, जालौन, झांसी, ललितपुर, हमीरपुर, महोबा, बांदा, चित्रकूट, प्रयागराज, प्रतापगढ़, रायबरेली, फतेहपुर, उन्नाव, कानपुर देहात, सोनभद्र, मिर्जापुर, वाराणसी, जौनपुर, आजमगढ़, गाजीपुर, बलिया, मऊ, देवरिया, अमेठी, अयोध्या, अंबेडकरनगर जिला शामिल है.
मौसम वैज्ञानिक का कहना है कि बंगाल की खाड़ी से नमी लेकर आने वाली हवाएं और बारिश कराने वाले मौसमी सिस्टम कमजोर पड़ गए हैं. इस वजह से मॉनसून बारिश जैसा माहौल नहीं बन पा रहा है, हालांकि, यह स्थिति अस्थायी है. वहीं, 7 जुलाई से मॉनसून फिर सक्रिय होगा. 8-11 जुलाई के बीच गरज-चमक के साथ अच्छी बारिश होगी. कुछ जगहों पर भारी बारिश की संभावना है.
वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने अनुसार, 8 से 11 जुलाई तक प्रदेश के कई हिस्से में झमाझम बारिश हो सकती है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी. वहीं, 9 से 11 जुलाई के बीच मॉनसून बढ़ने से पश्चिमी हिस्सों में तेज बारिश की संभावना जताई गई है. इसके अलावा पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों में गरज-चमक के साथ बिजली गिर सकती है.
ये भी पढ़ें-
Monsoon ने पकड़ी रफ्तार, कई राज्यों में अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट
ओडिशा में अल नीनो का संकट! सरकार ने किसानों को दी कम अवधि वाली धान की खेती की सलाह
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today