यूपी में चक्रवात 'मुरासु' को लेकर आया बड़ा अपडेट! कोहरा बढ़ेगा, जानें- 3 नवंबर को कैसा रहेगा मौसम

यूपी में चक्रवात 'मुरासु' को लेकर आया बड़ा अपडेट! कोहरा बढ़ेगा, जानें- 3 नवंबर को कैसा रहेगा मौसम

UP Weather Today: अतुल कुमार सिंह के अनुसार आने वाले दिनों में कोहरे की स्थिति और गंभीर हो सकती है. उत्तर प्रदेश के कई जिलों में सुबह के समय दृश्यता बेहद कम रहने की आशंका है, जिससे सड़क और रेल यातायात प्रभावित हो सकता है. वहीं, मौसम में बड़ा बदलाव 15 नवंबर के आसपास देखने को मिल सकता है. 

Advertisement
यूपी में चक्रवात 'मुरासु' को लेकर आया बड़ा अपडेट! कोहरा बढ़ेगा, जानें- 3 नवंबर को कैसा रहेगा मौसमउत्तर प्रदेश में अगले सात दिन शुष्क मौसम रहेगा

उत्तर प्रदेश में नवंबर की शुरुआत के साथ मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) लखनऊ के मुताबिक अगले सात दिनों तक प्रदेश के सभी जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है और बारिश को लेकर कोई चेतावनी नहीं दी गई है. वहीं, बंगाल की खाड़ी में उठे गंभीर चक्रवाती तूफान 'मुरासु' का सीधा प्रभाव उत्तर प्रदेश पर पड़ता नहीं दिख रहा है, जिससे राज्य में बारिश की कोई संभावना नहीं जताई गई है. जबकि लखनऊ में आज का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा तो न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा.

तापमान में 2-3°C की गिरावट आने की संभावना

क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, चक्रवाती तूफान अर्णब के अवशेष कमजोर होकर निष्प्रभावी हो गए हैं. इसके चलते प्रदेश में व्यापक बारिश का दौर थम गया है. जबकि आने वाले दिनों में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने की संभावना है. वहीं, चक्रवाती तूफान मुरासू का उत्तर प्रदेश में कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा. उन्होंने बताया कि आगामी 2-3 दिनों के दौरान 2-3°C की गिरावट आने की संभावना है. इसी क्रम में आगामी दिनों में सुबह के समय कहीं-कहीं हल्का से मध्यम कोहरा पड़ने की भी संभावना है जो दिन चढ़ने के साथ जल्दी ही छंट जाएगा.

आने वाले दिनों में छाएगा घना कोहरा

वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार आने वाले दिनों में कोहरे की स्थिति और गंभीर हो सकती है. उत्तर प्रदेश के कई जिलों में सुबह के समय दृश्यता बेहद कम रहने की आशंका है, जिससे सड़क और रेल यातायात प्रभावित हो सकता है. वहीं, मौसम में बड़ा बदलाव 15 नवंबर के आसपास देखने को मिल सकता है. 

किसानों को मिलेगी राहत

मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के लिए कोई विशेष चेतावनी या अलर्ट जारी नहीं किया है, जिससे राज्य के किसानों और आम नागरिकों को चक्रवाती गतिविधियों से राहत मिलेगी.वहीं अगले 24 घंटों के दौरान आंधी, तूफान या भारी बारिश जैसी किसी भी प्राकृतिक आपदा की कोई संभावना नहीं है. इसी क्रम में उपकार के महानिदेशक डॉ. संजय सिंह ने बताया कि कृषि गतिविधियों और रबी फसलों की तैयारी के लिए यह मौसम अनुकूल रहेगा. जिन खेतों में बारिश के कारण पर्याप्त नमी है, वहां अनावश्यक सिंचाई न करें. बुवाई और सिंचाई का फैसला मौसम और मिट्टी की नमी को ध्यान में रखकर करें. 

ये भी पढ़ें-

चक्रवात 'मुरासु' की चेतावनी: भारी बारिश और 120 KM/H की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, आंध्र में अलर्ट

चक्रवात अर्नब से हुए नुकसान पर राहत पैकेज का ऐलान, ओडिशा के किसानों को मिलेगा इतना मुआवजा

POST A COMMENT