उत्तर प्रदेश की बेटियां बन रहीं आत्मनिर्भरउत्तर प्रदेश सरकार युवाओं और महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है. इस सफलता के पीछे मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान (सीएम युवा) ग्रामीणों के सपनों को साकार कर रही है. इस योजना का लाभ उठाकर लखीमपुर खीरी की प्रिन्सी गुप्ता ने न केवल अपना व्यवसाय स्थापित किया, बल्कि लखपति बनने के सपने को भी पूरा किया. लखीमपुर खीरी की रहने वाली प्रिन्सी गुप्ता बताती हैं कि वह हमेशा से अपना कुछ करने की इच्छा रखती थीं, लेकिन पर्याप्त पूंजी न होने के कारण व्यवसाय शुरू करना आसान नहीं था. उनकों ‘मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान’ की जानकारी मिली.
उन्होंने बताया कि जिसके बाद योजना के लिए उन्होंने आवेदन किया और जुलाई 2025 में उन्हें 4.5 लाख रुपये का बिना गारंटी लोन मिला. प्रिन्सी ने बताया कि इस आर्थिक सहायता ने उनके सपनों को नई दिशा दी. वहीं लोन मिलने के बाद उन्होंने स्नैक्स निर्माण का व्यवसाय शुरू किया. इसके बाद अपने उत्पादों को बाजार तक पहुंचाना शुरू किया. आज उनका व्यवसाय नियमित रूप से संचालित हो रहा है.
प्रिन्सी ने बताया कि व्यवसाय शुरू होने के बाद उनके परिवार की आर्थिक स्थिति में सकारात्मक बदलाव आया है. वर्तमान में वह अपने स्नैक्स निर्माण व्यवसाय से हर महीने लगभग 40 हजार रुपये तक की आय अर्जित कर रही हैं. यह आय उनके परिवार के लिए एक मजबूत सहारा बनी है और उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने का अवसर भी मिला है. वे फिलहाल स्वयं ही अपने व्यवसाय का संचालन कर रही हैं. जबकि उत्पाद तैयार करने से लेकर उनकी बिक्री और प्रबंधन तक की जिम्मेदारी वह खुद संभालती हैं. उनका लक्ष्य आने वाले समय में अपने व्यवसाय का विस्तार करना और इसे बड़े स्तर तक ले जाना है.
स्नैक्स कारोबारी प्रिन्सी गुप्ता ने बताया कि ‘मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान’ जैसे प्रयास युवाओं और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने का वास्तविक अवसर प्रदान कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि यदि सही समय पर वित्तीय सहायता और मार्गदर्शन मिल जाए तो कोई भी युवा अपने सपनों को साकार कर सकता है. उनका कहना है कि सरकारी योजना के सहयोग से उन्हें न केवल आर्थिक मदद मिली, बल्कि अपना व्यवसाय शुरू करने का आत्मविश्वास भी प्राप्त हुआ. आज वह अपने पैरों पर खड़ी हैं और भविष्य में अपने कारोबार को और आगे बढ़ाने की दिशा में कार्य कर रही हैं.
बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का विजन ‘आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश’ युवाओं और महिलाओं को उद्यमिता से जोड़कर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने पर आधारित है. ‘मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान’ का उद्देश्य युवाओं को स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित करना और उन्हें वित्तीय सहायता उपलब्ध कराना है. योजना के तहत पात्र युवाओं को बिना गारंटी ऋण, प्रशिक्षण और आवश्यक मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जा रहा है. प्रदेश सरकार का लक्ष्य युवाओं को रोजगार तलाशने वाला नहीं, बल्कि रोजगार सृजन करने वाला बनाना है.
ये भी पढ़ें-
यूपी की महिलाओं ने दूध उत्पादन से खड़ा किया 5 हजार करोड़ से अधिक का बिजनेस, पढ़ें- इनसाइड स्टोरी
Weather Alert: आज कई राज्यों में जमकर होगी बारिश, IMD ने जारी की चेतावनी
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today