UP के 3.15 लाख किसानों के खेतों में पहुंचा पानी, हाईटेक सिंचाई व्यवस्था से बदली खेती की तस्वीर

UP के 3.15 लाख किसानों के खेतों में पहुंचा पानी, हाईटेक सिंचाई व्यवस्था से बदली खेती की तस्वीर

UP Agriculture News: योगी सरकार ने आने वाले समय के लिए भी सिंचाई व्यवस्था को और मजबूत करने की तैयारी की है. वर्ष 2026-27 में 1,750 असफल राजकीय नलकूपों के पुनर्निर्माण और 8,717 नलकूपों के आधुनिकीकरण समेत कई परियोजनाएं संचालित हैं.

Advertisement
UP के 3.15 लाख किसानों के खेतों में पहुंचा पानी, हाईटेक सिंचाई व्यवस्था से बदली खेती की तस्वीरयूपी में आधुनिक हो रहे राजकीय नलकूप

उत्तर प्रदेश के किसानों को खेती के लिए पर्याप्त और भरोसेमंद सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में प्रदेश सरकार लगातार प्रभावी कदम उठा रही है. प्रदेश सरकार की प्राथमिकता केवल सिंचाई संसाधनों का विस्तार करना ही नहीं, बल्कि पहले से उपलब्ध व्यवस्था को आधुनिक, सुचारु और अधिक उपयोगी बनाना भी है. इसी क्रम में सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग की ओर से राजकीय नलकूपों के आधुनिकीकरण पर विशेष जोर दिया जा रहा है. इससे किसानों को समय पर पानी उपलब्ध कराने के साथ खेती की लागत और जोखिम कम करने में भी मदद मिल रही है.

6600 राजकीय नलकूपों का आधुनिकीकरण

विभागीय आंकड़ों के मुताबिक वर्ष 2022-23 से 2025-26 के बीच प्रदेश में 2,493 नए राजकीय नलकूपों का निर्माण, 1,769 असफल नलकूपों का पुनर्निर्माण और 6,600 राजकीय नलकूपों का आधुनिकीकरण पूरा किया गया. सरकार की यह पहल ग्रामीण क्षेत्रों में सिंचाई व्यवस्था को मजबूत करने के साथ खेतों तक पानी की उपलब्धता को अधिक भरोसेमंद बनाने में महत्वपूर्ण साबित हो रही है.

3.77 लाख हेक्टेयर में बढ़ी सिंचाई क्षमता

इन कार्यों के परिणामस्वरूप 3.77 लाख हेक्टेयर सिंचाई क्षमता का सृजन या पुनर्स्थापना हुई, जबकि 3.15 लाख किसान परिवार सीधे लाभान्वित हुए. यानी नलकूपों के आधुनिकीकरण का असर केवल सरकारी परिसंपत्तियों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इसका सीधा फायदा खेत और किसान तक पहुंचा है. इसके अलावा पंप नहरों के आधुनिकीकरण और नए पंप नहरों के निर्माण से भी 0.62 लाख हेक्टेयर सिंचाई क्षमता का सृजन या पुनर्स्थापन हुआ.

5.59 लाख किसानों को लाभ पहुंचाने का लक्ष्य

योगी सरकार ने आने वाले समय के लिए भी सिंचाई व्यवस्था को और मजबूत करने की तैयारी की है. वर्ष 2026-27 में 1,750 असफल राजकीय नलकूपों के पुनर्निर्माण और 8,717 नलकूपों के आधुनिकीकरण समेत कई परियोजनाएं संचालित हैं. इनके पूरा होने पर 4.21 लाख हेक्टेयर अतिरिक्त सिंचाई क्षमता के सृजन या पुनर्स्थापना और 5.59 लाख किसान परिवारों को लाभ पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है.

ये भी पढ़ें-

UP में गन्ना किसानों के बकाये पर इलाहाबाद HC सख्त, DM को वसूली के लिए दिए सख्त निर्देश

उत्तर प्रदेश में लोगों को मिलेगी 52 रुपये प्रति KG के दाम से चीनी, CM योगी आदित्यनाथ ने दिए निर्देश

POST A COMMENT