
यूपी में देसी गाय की डेयरी खोलने का सुनहरा मौकाउत्तर प्रदेश की योगी सरकार किसानों और पशुपालकों लिए एक बंपर ऑफर लेकर आई है. इसी कड़ी में दुग्धशाला विभाग की ओर से संचालित 'मिनी नंदिनी योजना' के लिए पोर्टल खोला गया है. पात्र किसान 21 जुलाई 2026 तक पोर्टल https://nandbabadugdhmission.up.gov.in पर अपना आवेदन दे सकते हैं. पशुपालन विभाग के निदेशक डॉ. मेम पाल सिंह ने बताया कि मिनी नंदिनी योजना पर योगी सरकार 11.80 लाख रुपये तक की सब्सिडी दे रही है. इस सब्सिडी के लिए आपको 10 देसी गायों के साथ एक डेयरी खोलनी होगी है.
उन्होंने बताया कि इस योजना का मुख्य मकसद राज्य में दूध के प्रोडक्शन को बढ़ाना और साथ ही साहिवाल, थारपार्कर और गीर जैसी भारत की बेहतरीन देसी गायों की नस्लों का संरक्षण करना है जिनकी मार्केट में बहुत भारी डिमांड है. निदेशक डॉ. मेम पाल सिंह के अनुसार, यह योजना प्रदेश के सभी 75 जिलों में लागू है. वहीं, डेयरी में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए योगी सरकार ने योजना के कुल लाभार्थियों में से 50 प्रतिशत हिस्सा महिलाओं के लिए रखा है.

उन्होंने स्पष्ट किया है कि जिन लोगों ने पहले किसी समान सरकारी डेयरी योजना का लाभ लिया है, वे इस योजना के लिए पात्र नहीं होंगे. आवेदन के समय सभी जरूरी दस्तावेज प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा.
पशुपालन विभाग के निदेशक डॉ. मेम पाल के मुताबिक, इस योजना के तहत 10 गायों की डेयरी यूनिट की कुल लागत लगभग 23.60 लाख रुपये तय की गई है. जहां लागत का 50 फीसदी हिस्सा यानी 11.80 लाख रुपये सरकार आपको अनुदान के रूप में देगी. वहीं, बाकी बचे 35 फीसदी हिस्से का आप बैंक से लोन भी ले सकते हैं. हालांकि, कम से कम लागत का 15 फीसदी हिस्सा आपको अपनी जेब से लगाना होगा. उन्होंने बताया कि किसान 21 जुलाई 2026 तक नन्द बाबा दुग्ध मिशन के पोर्टल https://nandbabadugdhmission.up.gov.in पर अपना आवेदन दे सकते हैं.
वहीं, योजना से जुड़ी दूसरी जानकारी के लिए आप अपने जिले के मुख्य पशु चिकित्साधिकारी या मुख्य विकास अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं. आवेदक के पास कम से कम 10 गायों को रखने के लिए पर्याप्त जगह और उनके हरे चारे के लिए करीब आधा एकड़ जमीन होनी चाहिए.
ये भी पढ़ें-
Feed-Fodder: गाय-भैंस से ज्यादा दूध चाहिए तो हर रोज खाने में दें इतना चारा और मिनरल्स
यूपी में आज से शुरू होगी मॉनसूनी बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट, जानें 30 जून का वेदर अपडेट
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today