बिना e-KYC के PM किसान योजाना का लाभ रुक सकता है (Photo: AI-Generated)देशभर के करोड़ों किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना की 21वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं. इस योजना के तहत पात्र किसानों को सालाना 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता तीन समान किश्तों में (2,000-2,000-2,000 रुपये) दी जाती है.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, केंद्र सरकार इस किस्त का भुगतान नवंबर के पहले सप्ताह में जारी कर सकती है, हालांकि अभी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है. इस दौरान बिहार विधानसभा चुनाव (6 और 11 नवंबर) भी प्रस्तावित हैं. चुनाव आचार संहिता के बावजूद, विशेषज्ञों का कहना है कि पहले से चल रही योजनाओं की किश्तें जारी करने पर कोई रोक नहीं है.
केंद्र सरकार ने पहले ही कुछ राज्यों में किस्त जारी कर दी है. 26 सितंबर को केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश के किसानों के लिए 21वीं किस्त जारी की थी, विशेषकर उन किसानों को प्राथमिकता दी गई जो हालिया बाढ़ और भूस्खलन से प्रभावित हुए थे. जम्मू-कश्मीर के किसानों को भी 7 अक्टूबर को किस्त मिल चुकी है.
ये अग्रिम भुगतान किसानों को तत्काल राहत देने के लिए किए गए थे ताकि वे घरेलू आवश्यकताओं और खेती के काम दोबारा शुरू कर सकें.
फरवरी 2019 में शुरू हुई पीएम किसान योजना के तहत अब तक करोड़ों किसानों को सीधी आर्थिक सहायता दी जा चुकी है. पैसे सीधे आधार-लिंक्ड बैंक खातों में ट्रांसफर किए जाते हैं.
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today