महज 10 दिनों बाद नया साल शुरू होने वाला है. इसके साथ ही साल 2023 का आगाज हो जाएगा. जैसा कि हर महीने में होता है, जनवरी 2023 में भी बैंक बंद रहेंगे. ऐसे में किसानों को जानना चाहिए कि किन-किन दिनों पर बैंक का कामकाज नहीं होगा. इसकी जानकारी रहे तो किसान के बैंक संबंधी काम नहीं रुकेंगे. अगर किसी किसान को लोन लेना हो, या खेती-बाड़ी से जुड़ा कोई जरूरी काम निपटाना हो, तो उस दिन बैंक ब्रांच खुलना जरूरी है. कहीं ऐसा न हो कि जिस दिन बैंक गए उस दिन छुट्टी हो और आपको बैरंग वापस लौटना पड़े. इसलिए छुट्टियों का ध्यान रखते हुए किसान एडवांस में अपना काम निपटा सकते हैं.
जनवरी 2023 में 11 दिन बैंक बंद रहेंगे. ये छुट्टियां पूरे देश में एक साथ नहीं होंगी बल्कि राज्यों में अलग-अलग होंगी. इस हिसाब से किसान को स्थानीय स्तर पर बैंक की छुट्टी की जानकारी लेनी चाहिए. बैंक में राष्ट्रीय स्तर की छुट्टियां गिनी चुनी ही होती हैं जिनमें दूसरे और चौथे शनिवार के अलावा रविवार की छुट्टियां आम हैं. इसके अलावा खास त्योहारों पर पूरे देश में बैंक एक साथ बंद रहते हैं. लेकिन राज्यों में पर्व-त्योहार के आधार पर छुट्टियां पड़ती हैं. किसानों को इन छुट्टियों पर गौर करना जरूरी होता है.
1 जनवरी 2023 | रविवार | न्यू ईयर डे | पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे |
5 जनवरी 2023 | गुरुवार | गुरु गोबिंद सिंह जयंती | हरियाणा, राजस्थान में बैंक बंद |
11 जनवरी 2023 | मंगलवार | मिशनरी डे | मिजोरम में बैंक बंद रहेंगे |
12 जनवरी 2023 | गुरुवार | स्वामी विवेकानंद जयंती | बंगाल में बैंक बंद |
14 जनवरी 2023 | शनिवार | मकर संक्रांति | कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे |
15 जनवरी 2023 | रविवार | पोंगल/माघ बिहू | आंध्र प्रदेश, पुडुचेरी, तमिलनाडु और आसाम में बैंक बंद |
22 जनवरी 2023 | रविवार | सोनम लोसार | सिक्किम में बैंक बंद |
23 जनवरी 2023 | सोमवार | नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती | त्रिपुरा, बंगाल में बैंक बंद |
25 जनवरी 2023 | बुधवार | स्टेट डे | हिमाचल प्रदेश में बैंक बंद |
26 जनवरी 2023 | गुरुवार | गणतंत्र दिवस | पूरे देश में बैंक बंद |
31 जनवरी 2023 | मंगलवार | मे-डाम-मे-फी | आसाम में बंद |
एक जनवरी को पूरे देश में जश्न का दिन होता है क्योंकि इस दिन से नए साल की शुरुआत होती है. इस खास दिन को छुट्टी के रूप में मनाया जाता है. इसके बाद गुरु गोबिंद सिंह जयंती की छुट्टी सिखों के 10वें गुरु, गुरु गोबिंद सिंह के जन्मदिन के रूप में मनाई जाती है. इस अवसर पर गुरुद्वारों में प्रार्थना की जाती है और सड़कों पर बड़े-बड़े जुलूस निकाले जाते हैं. त्योहार के रूप में इस दिन खास पकवान तैयार किए जाते हैं और लोगों को परोसे जाते हैं.
ये भी पढ़ें: खाद, बीज, कीटनाशक और कृषि मशीनरी से नहीं हटेगा जीएसटी
इसी तरह देश में मिशनरी डे, भोगी, पोंगल, मकर संक्रांति, भोगली बिहू, तुसू पूजा, तिरुवल्लूर जयंती, उझावर तिरुनाल, नेताजी सुभाष चंद्र बोस जंयती, हिमाचल स्टेटहुड डे और मे-डाम-मे-फी की छुट्टियां मनाने का रिवाज है. इन दिनों पर राज्यों में बैंक प्रायः बंद रहते हैं. इसलिए लोन आदि का काम निपटाना हो, तो किसानों को इन छुट्टियों के लिहाज से एडवांस में काम कर लेना चाहिए.
Copyright©2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today