यूपी के 25 जिलों में मक्का की खरीद जारीउत्तर प्रदेश में मक्का खरीद जारी है. राज्य में मक्का खरीद 15 जून से शुरू होकर 31 जुलाई तक चलेगी. बीते दिनों कैबिनेट बैठक में योगी सरकार ने मक्का का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2400 रुपये प्रति क्विंटल तय किया है. प्रदेश के कृषि निदेशक डॉ पंकज कुमार त्रिपाठी ने बताया कि ज्यादा से ज्यादा किसान सरकार की योजना का लाभ लेने के लिए 31 जुलाई से पहले आवेदन कर सकते हैं. बता दें कि प्रदेश सरकार ने सीजन में 25 मीट्रिक टन मक्का खरीद का टारगेट रखा है.
उन्होने बताया कि मक्का खरीद के लिए 25 जिलों में कुल 150 क्रय केंद्र स्थापित किए गए है. इनमें फिरोजाबाद,आगरा, मैनपुरी, अलीगढ़, कासगंज, हाथरस, एटा, बांदा, शाहजहांपुर, रामपुर, संभल, बुलंदशहर, हापुड़, कानपुर नगर, औरैया, इटावा, कन्नौज, फर्रुखाबाद, हरदोई, उन्नाव, बहराइच, बलिया, गोंडा, फतेहपुर और मिर्जापुर शामिल है. सभी मक्का खरीद केंद्र रोजाना सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक खुले रहेंगे.
कृषि निदेशक ने बताया कि किसान ऑनलाइन पंजीकरण कराकर इन केंद्रों पर अपनी फसल बेच सकते हैं. खरीद प्रक्रिया को आसान और पारदर्शी बनाने के लिए सरकार ने कई व्यवस्थाएं भी की हैं, जिसमें डिजिटल निगरानी और सीधे बैंक खाते में भुगतान शामिल है. उन्होंने बताया कि मक्का बेचने से पहले किसान अपनी फसल की गुणवत्ता का ध्यान रखें और समय पर ऑनलाइन पंजीकरण करा लें. वहीं, जरूरी दस्तावेज तैयार रखने से खरीद केंद्र पर किसी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा.
डॉ पंकज कुमार त्रिपाठी ने बताया कि सरकारी खरीद केंद्रों पर मक्का बेचने के लिए किसानों को कुछ जरूरी डॉक्यूमेंट पेश करने होंगे. जिसमें कंप्यूटरीकृत सत्यापित खतौनी, आधार कार्ड, फोटो युक्त पहचान पत्र शामिल है. इसके अलावा किसान की भूमि और बोए गए रकबे का सत्यापन भूलेख पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन किया जाएगा. मक्का खरीद की आखिरी तारीख 31 जुलाई है, इसलिए किसान समय रहते MSP का लाभ उठाने के लिए रजिस्ट्रेशन जरूर करा लें.
ये भी पढे़ं-
रायबरेली में बनेगा यूपी का पहला उद्यान महाविद्यालय, योगी कैबिनेट में हुआ फैसला
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today