गुजरात में 13 फरवरी से MSP पर सरसों-चना बिक्री के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें ई-समृद्धि पोर्टल पर आवेदन प्रक्रिया

गुजरात में 13 फरवरी से MSP पर सरसों-चना बिक्री के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें ई-समृद्धि पोर्टल पर आवेदन प्रक्रिया

गुजरात सरकार ने 13 फरवरी से 5 मार्च तक ई-समृद्धि पोर्टल पर सरसों और चना MSP बिक्री के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू करने की घोषणा की. जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया, जरूरी दस्तावेज और सपोर्ट प्राइस की जानकारी.

Advertisement
गुजरात में 13 फरवरी से MSP पर सरसों-चना बिक्री के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें ई-समृद्धि पोर्टल पर आवेदन प्रक्रियागुजरात में सरसों खरीद का रजिस्ट्रेशन 13 फरवरी से शुरू होगा (सांकेतिक तस्‍वीर)

गुजरात सरकार ने बुधवार को कहा कि किसान 13 फरवरी से सरसों और चना सपोर्ट प्राइस पर बेचने के लिए ऑनलाइन रजिस्टर कर सकते हैं. राज्य के कृषि मंत्री जीतू वघानी ने कहा कि 13 फरवरी से 5 मार्च तक ई-समृद्धि पोर्टल पर एप्लीकेशन लिए जाएंगे. केंद्र सरकार ने चने के लिए Rs 5,875 प्रति क्विंटल और सरसों के लिए Rs 6,200 प्रति क्विंटल सपोर्ट प्राइस तय किया है. वघानी ने कहा कि कुल खेती के एरिया और प्रोडक्शन को ध्यान में रखकर खरीदारी की जाएगी.

सभी किसानों से अपनी फसल का सही दाम पाने के लिए ऑनलाइन रजिस्टर करने की अपील करते हुए, मंत्री ने कहा कि सपोर्ट प्राइस पर फसल बेचने के लिए रजिस्टर करते समय आधार वेरिफिकेशन जरूरी होगा.

ई-समृद्धि पोर्टल क्या है?

यह सरकारी पोर्टल किसानों की उपज खरीद के लिए बनाया गया है. भारत सरकार की योजनाओं का लाभ उठाने के लिए इस पोर्टल को बनाया गया है जहां किसानों को रजिस्टर करना होता है. यह एक ऑनलाइन पोर्टल है जिस किसान खुद अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने के बाद ही किसान अपनी उपज को सरकारी रेट पर बेच सकते हैं. सरकारी एजेंसियां इस पोर्टल के माध्यम से दलहन, तिलहन आदि उपज की खरीद करती हैं.

ई-समृद्धि पर रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

इस पोर्टल पर रजिस्ट्रशन करने के लिए किसानों को कुछ दस्तावेज अपने पास रखने चाहिए. चूंकि दस्तावेज ऑनलाइन दर्ज होंगे, इसलिए उसका साइज 5 एमबी से कम होना चाहिए. किसानों को आधार कार्ड की जेपीजी या पीडीएफ फाइल, बैंक चेक बुक या पासबुक की जेपीजी या पीडीएफ फाइल और एक ही पीडीएफ फाइल में जमीन के सभी विवरण जमा करने होते हैं.

  1. सबसे पहले फार्मर्स रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करें.
  2. मोबाइल नंबर और कैप्चा के साथ लॉगिन करें.
  3. मोबाइल नंबर पर ओटीपी के साथ एक एसएमएस मिलेगा, उस ओटीपी को लॉगिन करने के लिए दर्ज करें.
  4. आवेदन के लिए चारण चरणों-बेसिक डिटेल्स, बैंक डिटेल्स और लैंड डिटेल्स-में फॉर्म भरें.
  5. मोबाइल नंबर, फार्मर आईडी (अगर बनी हो तो), नाम और आधार नंबर दर्ज करें.
  6. किसान का नाम, श्रेणी, जन्मतिथि, उम्र, गांव, तालुका, पिनकोड और पता दर्ज करें.
  7. अपलोड दस्तावेज पर क्लिक कर फाइलें अपलोड करें और सेव करें.
  8. एक कंफर्मेशन विंडो दिखाई देगी जिसमें हां पर क्लिक करें.
  9. यदि सभी जानकारी सही दर्ज की गई है तो किसान आईडी जनरेट कर दी जाएगी.
  10. सफल रजिस्ट्रेशन होने पर एक मैसेज फोन पर दिखाई देगा.
  11. इसके बाद बैंक डिटेल्स भरें, फिर लैंड डिटेल्स दर्ज करें.
  12. सारी जानकारी दर्ज करने के बाद एक आवेदन आईडी दिखाई जाएगी. इस आवेदन को अप्रूवल के लिए भेज दिया जाएगा.
  13. सफल पंजीकरण के बाद रजिस्ट्रेशन रसीद अपने आप डाउनलोड हो जाती है जिसे भरना होता है.
POST A COMMENT