मछुआरों को बिहार सरकार का तोहफा, सालाना मिलेंगे 4500 रुपये, जल्द करें आवेदन

मछुआरों को बिहार सरकार का तोहफा, सालाना मिलेंगे 4500 रुपये, जल्द करें आवेदन

मछलीपालन को बढ़ावा देने के लिए भी बिहार सरकार सामने आ चुकी है. अब उन्हें प्राकृतिक आपदा से बचाने का भी काम बिहार सरकार करने वाली है. मछुआरों को जून से अगस्त में 1500-1500 रुपये किस्त के हिसाब से सालाना 4500 रुपये की मदद सरकार की ओर से दी जाएगी.

Advertisement
मछुआरों को बिहार सरकार का तोहफा, सालाना मिलेंगे 4500 रुपये, जल्द करें आवेदनमछुआरों के लिए खुशखबरी

खेती-किसानी और पशुपालन के अलावा किसान मछलीपालन कर भी अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं. लेकिन प्राकृतिक आपदाओं के कारण मछुआरे को भी बहुत नुकसान होता है. बरसात के महीने में किसान मछलीपालन का काम ज़्यादातर करते हैं और उसी महीने में बाढ़ और अधिक वर्षा के कारण जलस्तर बढ़ जाता है जिस वजह से मछुआरे को काफी नुकसान उठाना पड़ता है.

ऐसे में मछुवारों को इस आपदा से बचाने लिए बिहार सरकार सामने आई है. आपको बता दें इससे पहले मछलीपालन को बढ़ावा देने के लिए भी बिहार सरकार सामने आ चुकी है. अब उन्हें इस आपदा से बचाने का भी काम बिहार सरकार करने वाली है. मछुआरों को जून से अगस्त में 1500-1500 रुपये किस्त के हिसाब से सालाना 4500 रुपये की मदद सरकार की ओर से दी जाएगी. इस राशि का इस्तेमाल किसान नुकसान की भरपाई करने में कर सकते हैं या फिर अपने सहूलियत के हिसाब से पैसों का इस्तेमाल कर सकते हैं.

क्या है यह योजना?

यह राशि बिहार राज्य सरकार की राहत-सह-बचत योजना के तहत गरीबी रेखा से नीचे आने वाले मछुआरों को दी जा रही है। मानसून के समय बारिश के कारण नदियों में उफान रहता है. इससे मछुआरों का काम प्रभावित होता है। अब सरकार मछुआरों की मदद के लिए उन्हें सालाना 4500 रूपये की मदद कर रही है. सरकार ने इसके लिए आवेदन की मांग की है.

ये भी पढ़ें: आलू की फसल के लिए भारी हैं यह 15 दिन, बच गई तो होगी बंपर फसल 

मछलीपालकों को मिलगेगा इस योजना का लाभ

योजना का लाभ केवल उन्हीं मछुआरों को मिलेगा, जो नदियों में पूरे समय मछली पकड़ते हैं. इस योजना का लाभ उठाने वाले मछुआरों की उम्र 18 से लेकर 60 साल के बीच होनी आवश्यक है. मछुआरे के पास जिला मत्स्य पदाधिकारी या सह मुख्य कार्यपालक\अधिकारी द्वारा अप्रूव्ड निशुल्क मत्स्य शिकारमाही प्रमाण पत्र होना चाहिए. साथ ही वह गरीबी रेखा के नीचे आते हैं यह भी अनिवार्य है.

ये भी पढ़ें: इसलिए अंडे देने वाली मुर्गी को रखना होता है स्लिम-ट्रिम, वजन बढ़ा तो होगा नुकसान 

कैसे और कहां करें आवेदन 

अगर आप मछुआरे हैं और गरीबी रेखा के नीचे आते हैं तो आप बिहार राज्य सरकार की राहत-सह-बचत योजना के तहत सालाना 4,500 रुपये के सहायतानुदान का लाभ लेने के लिये Fishries.bihar.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. मछुआरों से ऑनलाइन आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तारीख 31 जनवरी 2023 है. अधिक जानकारी के लिए किसान http://state.bihar.gov.in/ahd/CitizenHome.html पर भी जाकर जानकारी इकट्ठा कर सकते हैं.  

POST A COMMENT