सम्राट कैबिनेट में विजय कुमार सिन्हा बने कृषि मंत्रीबिहार में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के शपथ लेने के बाद अब मंत्रिमंडल को विभागों का बंटवारा कर दिया गया है. नई कैबिनेट में कई वरिष्ठ और नए चेहरों को अहम जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं. विभाग बंटवारे के जरिए सरकार ने प्रशासनिक संतुलन और विभिन्न क्षेत्रों के विकास को ध्यान में रखते हुए मंत्रालयों का बंटवारा किया है. बिहार में एक बार विजय कुमार सिन्हा को कृषि विभाग की जिम्मेदारी दी गई है. इससे पहले नीतीश कैबिनेट में कुछ समय तक डिप्टी सीएम रहते हुए भी वे कृषि मंत्री के तौर पर काम कर चुके हैं. हालांकि, उनके बाद में इस विभाग का जिम्मा रामकृपाल यादव को सौंपा गया था. अब एक बार फिर उनके हाथ इस विभाग की कमान सौंपी गई है.
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सामान्य प्रशासन, गृह, मंत्रिमंडल सचिवालय, निगरानी, निर्वाचन और सिविल विमानन जैसे प्रमुख विभाग अपने पास रखे हैं. इसके अलावा वे उन विभागों को भी संभालेंगे जो अभी किसी मंत्री को आवंटित नहीं किए गए हैं. इसके अलावा नंदकिशोर राम को डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग दिया गया है. अरुण शंकर प्रसाद को श्रम संसाधन और युवा रोजगार एवं कौशल विकास विभाग मिला है. मदन सहनी को मद्य उत्पाद एवं निषेध विभाग सौंपा गया है. वहीं, संतोष कुमार सुमन को लघु जल संसाधन विभाग दिया गया है.
संजय कुमार को गन्ना उद्योग और दीपक प्रकाश को पंचायती राज विभाग की जिम्मेदारी दी गई है. रामनाथ प्रसाद को पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग मिला है. विजय कुमार चौधरी को जल संसाधन और संसदीय कार्य विभाग दिया गया है, जबकि बिजेंद्र प्रसाद यादव को वित्त और वाणिज्य-कर की जिम्मेदारी मिली है. श्रवण कुमार को ग्रामीण विकास और सूचना एवं जन-संपर्क विभाग सौंपा गया है.
डॉ दिलीप कुमार जायसवाल को राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग मिला है. नीतीश मिश्रा को स्वास्थ्य विभाग सौंपा गया है. नितीश मिश्रा को नगर विकास एवं आवास और सूचना प्रौद्योगिकी का भी जिम्मा दिया गया है. दामोदर रावत को परिवहन विभाग मिला है. संजय सिंह टाइगर को उच्च शिक्षा और विधि विभाग दिया गया है. अशोक चौधरी को खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग सौंपा गया है. भगवान सिंह कुशवाहा को योजना एवं विकास विभाग की जिम्मेदारी दी गई है.
रमा निषाद को पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग मिला है. श्रेयसी सिंह को उद्योग और खेल विभाग सौंपा गया है. जमा खान को अल्पसंख्यक कल्याण विभाग मिला है. शैलेश कुमार को ऊर्जा विभाग की जिम्मेदारी मिली है. मिथिलेश तिवारी को शिक्षा विभाग दिया गया है. संजय कुमार सिंह को लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग सौंपा गया है. वहीं, रत्नेश सादा को आपदा प्रबंधन विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है.
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today