मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Photo-UPCM Media Group)गोरखपुर के कैम्पियरगंज के भारीवैसी में प्रदेश के प्रथम वानिकी एवं औद्यानिकी विश्वविद्यालय का भूमि पूजन के अवसर पर किसानों के हित में बड़ा ऐलान किया. उन्होंने बताया कि किसानों के हित में मेड़ पर तेजी से बढ़ने वाले पेड़ों की खेती के लिए नियमों में संशोधन किया जाएगा. सीएम योगी ने कहा कि अगर कोई अन्नदाता किसान चाहता है कि फसल के साथ वो अपने खेत के मेड़ पर तेजी से बढ़ने वाले पेड़ की खेती करना चाहता है तो सरकार बहुत जल्दी नियम में संशोधन करने जा रही है.किसी हीला-हवाली के बिना किसान को मंजूरी मिलेगी कि आप 10 नए पेड़ लगाइए, उसका वेरिफिकेशन कराइए और काटने योग्य पुराने पेड़ को काट लीजिए.
मुख्यमंत्री ने वानिकी एवं औद्यानिकी विश्वविद्यालय को समयानुकूल आवश्यकता बताते हुए कहा कि यह विश्वविद्यालय शिक्षा, रोजगार और अन्नदाता की समृद्धि का माध्यम बनेगा. यहां सिल्वीकल्चर एंड एग्रोफॉरेस्ट्री की पढ़ाई होगी. बीएससी, एमएससी, पीएचडी की डिग्रियां भी दी जाएंगी और फिर फॉरेस्ट में यही लोग अधिकारी बनेंगे.
उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय केवल डिग्री देने का नहीं बल्कि इन अधिकारियों के लिए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में ट्रेनिंग का भी एक सेंटर बनेगा. यहां हॉर्टिकल्चर व टिशू कल्चर के अनुसंधान से किसानों की आय बढ़ाने के लिए केला, आलू, अन्य सब्जियों, आम, आंवला की नई प्रजातियां विकसित होंगी.
वहीं, अन्नदाता के प्रति अपने निजी लगाव का उल्लेख करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि चौक माफी में गोरखनाथ मंदिर ने अपनी 70 एकड़ भूमि भारत सरकार को कृषि विज्ञान केंद्र खोलने के लिए दे रखी है. वह किसानों की ट्रेनिंग का बेहतरीन केंद्र बना है. वहां से अच्छे बीज उपलब्ध करवाए जाते हैं, अच्छी तकनीक की शिक्षा दी जाती है.
ये भी पढ़ें-
अमेरिका-जर्मनी समेत इन देशों में बढ़ी UP के फल-सब्जियों की डिमांड, 489 करोड़ तक पहुंचा निर्यात
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today