
भारत अंगूर उत्पादन करने वाले प्रमुख देशों में गिना जाता है. पर क्या आप जानते हैं कि अंगूर का सबसे अधिक उत्पादन किस राज्य में होता है? यानी कहां से पूरे देश में सबसे अधिक आता है अंगूर. इसके लिए पढ़ें ये रिपोर्ट-

यहां हर जगह अंगूर आसानी से उपलब्ध हो जाते हैं, लेकिन आपको यह जानकर हैरानी हो सकती है कि पूरे देश के अंगूर उत्पादन का 95 फीसदी से भी अधिक अंगूर दो राज्यों में ही पैदा होता है. आइए जानते हैं वो कौन से दो राज्य हैं.

अंगूर के बारे में लगभग आप सभी जानते हैं, ये स्वादिष्ट फलों के रूप में जाना जाता है. भारत के लगभग हर राज्य में यह आसानी से मिल जाने वाला फल है. वहीं अंगूर को लोग खूब चाव से खाते हैं.

अंगूर आप सब ने खाया होगा. इसका इस्तेमाल न सिर्फ फल के तौर पर खाने बल्कि इसके अलावा इससे किशमिश और अन्य ब्यूटी कॉस्मेटिक की चीजें भी बनाई जाती है. जिसका इस्तेमाल लोग बड़े पैमाने पर करते हैं.

भारत में सबसे अधिक अंगूर का उत्पादन महाराष्ट्र में होता है. यानी अंगूर उत्पादन के मामले में ये राज्य सबसे आगे है. यहां के किसान हर साल बंपर अंगूर की पैदावार करते हैं. देश की कुल अंगूर उत्पादन में महाराष्ट्र का 70.11 फीसदी की हिस्सेदारी है.

नेशनल हॉर्टिकल्चर बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार (2022-23) आंकड़ों के अनुसार अंगूर के पैदावार में दूसरे स्थान पर मध्य प्रदेश है. यहां हर साल किसान 24.49 फीसदी अंगूर का उत्पादन करते हैं. वहीं ये दो राज्य मिलकर 95 फीसदी अंगूर उत्पादन करते हैं.
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today