Cold Wave दिल्ली समेत उत्तर भारत में इस वक्त घना कोहरा देखा जा रहा है और पूरा उत्तर भारत इस वक्त शीतलहर की चपेट में है. कोहरे और शीतलहर के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. इतना हीं मौसम विभाग का अनुमान है कि उत्तर भारत के लोगों को अभी ठंड से राहत नहीं मिलने वाली है. आने वाले चार से पांच दिनों तक अभी शीतलहर और घने कोहरे का प्रकोप जारी रहने का अनुमान लगाया गया है. इस बीच पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल और मध्यप्रदेश में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे चल रहा है. हालांकि विभाग के अनुमान है कि अगले तीन से चार दिनों के बाद कोहरे में कमी आएगी.
पर इस बीच उत्तर भारत के कई स्थानों पर अगले एक दो दिन तक गंभीर कोल्ड डे की स्थिति बनी रह सकती है. उसके बाद शीलहर से राहत मिलने के आसार है.आईएमडी का अनुमान है कि 21 और 22 जनवरी को पूरे उत्तर भारत में जबरदस्त शीतलहर चलेगी. इधर दिल्ली में आज सुबह की शुरुआत की शुरुआत कोहरे से हुई. एएनआई के अनुसार दिल्ली के कई इलाकों में सुबह के वक्त हल्का और घना कोहरा देखा गया. साथ ही शीतलहर का प्रकोप जारी है. घने कोहरे और खराब मौसम के कारण दिल्ली में उड़ानें प्रभावित हुई हैं साथ ही 11 ट्रेनें देरी से चल रहीं हैं.
ये भी पढ़ेंः IMD की भविष्यवाणी, कम बर्फबारी का बाद में मिलेगा फायदा, मॉनसून के दौरान अच्छी हो सकती है बारिश
मौसम विभाग ने कहा है कि आज और कल पंजाब हरियाणा में रात के वक्त घना कोहरा हो सकता है. इसके अलावा उत्तर प्रदेश और बिहार में भी आज की रात घने कोहरे को लेकर चेतावनी जारी की गई है. जबकि असम, मेघालय, मणिपुर, मिजोरम त्रिपुरा और नागालैंड में अगले चार दिनों तक के लिए घना कोहरा को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. झारखंड पश्चिम बंगाल सिक्किम में भी घने कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग ने कहा है कि अगले दो से तीन दिनों तक मौसम में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा. इसके बाद तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट आ सकती है.
ये भी पढ़ेंः शिमला के ऊंचे इलाकों में बर्फबारी से किसान खुश, जानिए 24 जनवरी तक कैसा रहेगा मौसम का हाल
इधर झारखंड की बात करें तो यहां पर कई जिलों में बादल छाए हुए हैं. इसके चलते न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई है. हालांकि मौसम विभाग ने झारखंड के कई जिलों के लिए कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है. मौसम विज्ञान केद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आंनद ने बताया कि 25 जनवरी तक राज्य के कई हिस्सों में बादल छाए रहेंगे. इसके अलावा कहीं कहीं हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है. रांची में शनिवार को हल्की बूंदाबादी हुई. इसके कारण न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई है. पर बादल छंटने के बाद एक बार फिर न्यूनतम तापमान में गिरावट देखी जा सकती है.
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today