
किसान सेवा सहकारी समिति के दफ्तर में चोरीउत्तराखंड की राजधानी देहरादून के विकासनगर तहसील में चोरों के हौसले बुलंद नजर आए. दरअसल, विकासनगर तहसील के कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत हर्बटपुर में मौजूद किसान सेवा सहकारी समिति के दफ्तर में चोरों ने धावा बोल दिया. हैरानी की बात यह है की हरबर्टपुर पुलिस चौकी से चंद कदम की दूरी पर हुई इस चोरी ने पुलिस की मुस्तैदी पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं, जबकि चोरी की ये पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई.
वहीं, घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की तफ्तीश शुरू की और घटना की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया. मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने दफ्तर के भीतर से सबूत के नमूनों को जुटा लिया है तो वहीं CCTV कैमरे में भी दोनों चोर-चोरी की वारदात को अंजाम देते कैद हो चुके हैं.

गनीमत रही की शटर तोड़कर अंदर घुसे चोर स्ट्रांग रूम तक नहीं पहुंच सके. लेकिन सीसीटीवी कैमरे में कुछ खास कागजात खंगालते इन चोरों की क्या मंशा थी, ये जांच के बाद ही सामने आ आएगा. फिलहाल पुलिस सीसीटीवी कैमरे की मदद से चोरों की पहचान करने में जुटी हुई है और अज्ञात के खिलाफ FIR करने बात कही जा रही है.
इस पूरे घटनाक्रम पर जानकारी देते हुए किसान सेवा सहकारी समिति के सभापति रिंकू द्वारा बताया गया कि देर रात हुई चोरी की वारदात में सीसीटीवी फुटेज में दिख रहे दो युवकों द्वारा शटर तोड़ कर दफ्तर में रखें दस्तावेजों समेत लॉकर में तोड़फोड़ की गई. गनीमत रही की चोर समिति के स्ट्रॉन्ग रूम तक नहीं पहुंचे. घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस टीम समेत FSl की टीम द्वारा मौके की जांच कर जल्द ही घटना का खुलासा करने का आश्वासन दिया गया, जबकि उन्होंने पुलिस चौकी की नाक के नीचे चोरी की वारदात को पुलिस की नाकामी करार दिया है. (टीना साहू की रिपोर्ट)
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today