Onion Price: 50 रुपये तक पहुंचा प्याज का थोक भाव, यहां देखें अलग-अलग राज्यों के मंडी रेट

Onion Price: 50 रुपये तक पहुंचा प्याज का थोक भाव, यहां देखें अलग-अलग राज्यों के मंडी रेट

देश भर की मंडियों में अगर प्याज की कीमतों को देखें तो प्रत्येक मंडी में ये अलग-अलग हैं. कमोडिटी ऑनलाइन पर दी गई जानकारी के मुताबिक वर्तमान बाजार दरों के अनुसार प्याज का औसत मूल्य 4533.33 रुपये प्रति क्विंटल है. यह रेट किसी राज्य में कम तो कहीं अधिक है.

Advertisement
Onion Price: 50 रुपये तक पहुंचा प्याज का थोक भाव, यहां देखें अलग-अलग राज्यों के मंडी रेटमंडी में प्याज का भाव

देश में सब्जियों की बढ़ती कीमतों ने जहां आम जनता की रसोई का बजट बिगाड़ दिया है, वहीं अब प्याज भी लोगों को रुलाने की तैयारी में है. प्याज की कीमतों में लगातार तेजी देखी जा रही है. एक तरफ जहां टमाटर की कीमतें 100 रुपये प्रति किलो से अधिक हो गई हैं, वहीं दूसरी तरफ खुदरा बाजार में प्याज की कीमत 50 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई है. प्याज की बढ़ी कीमतों ने इसे आम आदमी की थाली से दूर कर दिया है. दिल्ली में प्याज 50 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिक रहा है. हालांकि भोपाल में प्याज सबसे अधिक 2650 रुपये प्रति क्विंटल की दर से बिक रहा है. 

देश भर की मंडियों में अगर प्याज की कीमतों को देखें तो प्रत्येक मंडी में इसकी कीमतें अलग-अलग हैं. कमोडिटी ऑनलाइन पर दी गई जानकारी के मुताबिक प्याज का औसत मूल्य 4533.33 रुपये प्रति क्विंटल चल रहा है. जबकि बाजार में इसकी सबसे कम कीमत 4000 रुपये प्रति क्विंटल है. थोक बाजार में सबसे महंगा प्याज तमिलनाडु के कुड्डालोर और कलाकुर्ची में 5000 रुपये प्रति क्विंटल की दर से बिक रहा है. जबकि तमिलनाडु के कांचीपुरम में प्याज 3500 रुपये प्रति क्विंटल की दर से बिक रहा है जो सबसे कम कीमत है. 

ये भी पढ़ेंः ड्रोन खरीद के लिए 3.65 लाख रुपये की सब्सिडी दे रही बिहार सरकार, तुरंत करें अप्लाई

मध्य प्रदेश में सबसे कम कीमत

वहीं एक बड़े प्याज उत्पादन राज्य महाराष्ट्र की मंडियों में प्याज औसतन 2662 रुपये प्रति क्विंटल की दर से बिक रहा है. यहां के नागपुर स्थित रामटेक मंडी में प्याज सबसे महंगा 4200 रुपये प्रति क्विंटल की दर से बिक रहा है. जबकि अहमदनगर के राहाता मंडी में प्याज 500 रुपये प्रति क्विंटल की दर से बिक रहा है. मध्य प्रदेश की मंडियों में प्याज का औसत मूल्य 916.67 रुपये प्रति क्विंटल है. यहां की मंदसौर मंडी में प्याज सबसे महंगा 2853 रुपये प्रति क्विंटल की दर से बिक रहा है जबकि मंदसौर और आकोदिया में ही प्याज सबसे कम 500 रुपये प्रति क्विंटल की दर से बिक रहा है.

ये भी पढ़ेंः  अभी तक धान रोपाई नहीं कर पाएं हैं किसान तो न करें चिंता, इस विधि से बुवाई पर कवर हो जाएगा देरी का समय 

दिल्ली में प्याज की औसत कीमत

राजधानी दिल्ली की मंडियों में प्याज की औसतन कीमत 2626 रुपये प्रति क्विंटल है. जबकि बाजार में आजादपुर और केशोपुर मंडी में प्याज सबसे अधिक 3500 रुपये प्रति क्विंटल की दर से बिक रहा है. वहीं आजादपुर मंडी में ही प्याज सबसे कम 1500 रुपये प्रति क्विंटल की दर से बिक रहा है. राजस्थान के बाजारों में प्याज औसतन 3200 रुपये प्रति क्विंटल की दर से बिक रहा है. जबकि हनुमानगढ़ के संगरिया मंडी में यह सबसे अधिक 3900 रुपये प्रति क्विंटल की दर से बिक रहा. चितौड़गढ़ के प्रतापगढ़ में 1000 रुपये प्रति क्विंटल की दर से बिक रहा है. हालांकि दिल्ली में प्याज की खुदरा कीमत और मंडी की कीमतों में लगभग 15 रुपये प्रति किलो का अंतर है. 

 

POST A COMMENT